मध्य प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज यानी सोमवार से शुरू हो गया है। यह 5 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान 4 दिन ही विधानसभा की बैठकें होंगी। अधिसूचना जारी होने से अब तक विधानसभा सचिवालय में 751 तारांकित और 746 अतारांकित प्रश्नों को मिलाकर 1497 प्रश्नों की सूचनाएं प्राप्त हुई हैं।

विधायकों ने अनोखे सांकेतिक प्रदर्शन में भाजपा सरकार को पूतना बताते हुए बच्चों की सुरक्षा की मांग की।

भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज यानी सोमवार से शुरू हो गया है। यह 5 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान 4 दिन ही विधानसभा की बैठकें होंगी। अधिसूचना जारी होने से अब तक विधानसभा सचिवालय में 751 तारांकित और 746 अतारांकित प्रश्नों को मिलाकर 1497 प्रश्नों की सूचनाएं प्राप्त हुई हैं। ध्यानाकर्षण की 194, स्थगन प्रस्ताव की 06, अशासकीय संकल्प की 14, शून्यकाल की 52, नियम-139 की 02 सूचनाएं जबकि 15 याचिकाएं मिली हैं। 2 शासकीय विधेयक भी प्राप्त हुए हैं। वहीं विधानसभा में छिंदवाड़ा में बच्चों की मौत के मामले में कांग्रेस विधायक अपनी एक विधायक को पूतना बनाकर लाए थे। इस पर खातेगांव से भाजपा विधायक आशीष शर्मा ने कहा- मामला बहुत संवेदनशील था। मुख्यमंत्री ने इस पर एक्शन लिया है। कफ सिरप बनाने वाले जेल में हैं। उन्हें सजा भी होगी। इस तरह की घटनाओं से सरकार ने सबक भी लिया है। दरअसल, शीतकालीन सत्र के पहले दिन सोमवार को छिंदवाड़ा सहित मध्य प्रदेश में बच्चों की मौत के विरोध में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में कांग्रेस विधायकों ने भोपाल में धरना दिया। कांग्रेस विधायक सेना पटेल ने पूतना का वेश धारण किया और अन्य कांग्रेस विधायकों ने ताबूत में गुड़िया थाम रखी थी। विधायकों ने अनोखे सांकेतिक प्रदर्शन में भाजपा सरकार को पूतना बताते हुए बच्चों की सुरक्षा की मांग की।

उप नेता प्रतिपक्ष बोले- मेरे दो प्रश्न बदल गए
उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने कहा- मेरे दो प्रश्न बदल गए। इसका मेरे पास प्रमाण है। बिजली विभाग का प्रश्न था। मैंने जो बिजली विभाग की अलग-अलग कंपनी है, उनको लेकर पूछा था। अलग-अलग जिलों का प्रश्न था। इन्होंने कंपनी भी बदल दी। जिले भी बदल दिए। प्रश्न की मूल भावना ही बदल दी। जिस जिले में भ्रष्टाचार हुआ। उस जिले में ना पूछकर सचिवालय ने विभाग के साथ मिलकर ऐसे जिले में प्रश्न बना दिया, जहां पर गड़बड़ हुई नहीं थी। यह पूरा विशेषाधिकार हनन का मामला है।
कृषि मंत्री बोले- बीमारी से गई महिला की जान
गुना जिले में खाद के लिए लाइन में लगी एक महिला की मौत हो गई। इस पर प्रदेश के कृषि मंत्री एदल कंसाना ने संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा- महिला की जान बीमारी से गई है। खाद की लाइन से उसकी मौत नहीं हुई है। मेडिकल रिपोर्ट आ रही है। बीमारी के कारण उसकी मौत हुई है।
भार्गव बोले- आईएएस वर्मा को ऐसा नहीं कहना चाहिए
ब्राह्मण बेटियों को लेकर आईएएस संतोष वर्मा के बयान पर पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव ने कहा- मुझे जानकारी मिली है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और राज्य सरकार ने इसकी जानकारी मांगी है। उनके लोग भी, उनके समाज और संगठन के लोग भी कह रहे हैं कि उन्हें ऐसा नहीं कहना चाहिए।
विधायक बोलीं- पूतना बनकर आई सरकार
जोबट विधायक सेना पटेल ने कहा- भाजपा की सरकार पूतना बनकर आई। उन्होंने बच्चों को सिरप के रूप में जहर दिया। इंदौर में चूहा कांड हुआ। इसमें बच्चे की मौत हुई। भाजपा सरकार में किसी की सुनवाई नहीं हो रही है। लूट, अपराध और भ्रष्टाचार हावी है। जनता को हवा में सुरक्षा दी जा रही है। आज बेटियां सुरक्षित नहीं रह गई है। कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है।
विधानसभा में दिवंगतों को दी गई श्रद्धांजलि
विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने के बाद दिवंगतों को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने श्रद्धांजलि दी।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।