मध्यप्रदेश के धार के खलघाट टोल प्लाजा पर नेशनल हाईवे 52 के किनारे चार जिलों के किसान धरने पर बैठे हैं। उनका कहना है कि पिछले पांच महीनों में सरकार को कई आवेदन दिए गए, लेकिन अब तक किसी स्तर पर सुनवाई नहीं हुई।

नेशनल हाईवे 52 के किनारे चार जिलों के किसान धरने पर बैठे हैं।
हाइवे पर डटे किसान
भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश के धार के खलघाट टोल प्लाजा पर नेशनल हाईवे 52 के किनारे चार जिलों के किसान धरने पर बैठे हैं। उनका कहना है कि पिछले पांच महीनों में सरकार को कई आवेदन दिए गए, लेकिन अब तक किसी स्तर पर सुनवाई नहीं हुई। किसानों ने साफ कहा कि जब तक मांगें नहीं मानी जातीं, वे यहां से हटेंगे नहीं। दरअसल, चार जिले बड़वानी, धार, खरगोन और खंडवा जिले के किसानों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वे धार के खलघाट टोल प्लाजा नेशनल हाईवे-52 पर बैठे हैं। किसान एमएसपी और कर्जमाफी समेत अपनी अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। इधर, किसान संगठन के महामंत्री रामेश्वर पाटीदार ने दो टूक शब्दों में कहा- जब तक को मंत्री हमारे सामने आकर लिखित में सभी मांगों को मंजूरी नहीं देंगे तब तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा।
गौ माता को दिया जाए राष्ट्रमाता का दर्जा
प्रदर्शनकारी किसानों ने मांग की है कि मक्का, सोयाबीन और कपास जैसी मुख्य फसलों की सरकारी खरीदी पहले की तरह योजना के अनुसार की जाए। किसानों ने न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी लागू करने की बात दोहराई। किसानों ने आयात-निर्यात नीति को भी किसान हित में बनाने की मांग की। दलहन, प्याज और कपास पर लगी निर्यात रोक तुरंत हटाई जानी चाहिए। आदि गुरु शंकराचार्य के संकल्प के अनुसार गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिया जाए।
किसानों की नहीं हो रही सुनवाई
किसानों का कहना है कि पिछले 5 महीने में हमने सरकार को कई आवेदन दिए, लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई। हमारी मांगे अब केंद्र सरकार से है। केंद्र सरकार ने 22 उद्योगपतियों का 11 लाख 41 हजार करोड़ का कर्ज माफ किया है, तो किसानों का 9 हजार करोड़ का कर्ज क्यों माफ नहीं किया जा रहा। जब तक मांगे पूरी नहीं होती, उठेंगे नहीं।
सड़क पर बिछा रहे कारपेट
जिस फोरलेन पर किसान आंदोलन कर रहे हैं। उसकी एक लेन से पुलिस ने ट्रैफिक शुरू कर दिया, जिससे किसान भड़क गए और वाहनों के सामने आकर खड़े हो गए। इसके बाद पुलिस ने वाहनों को वापस लौटाना शुरू कर दिया। टोल प्लाजा पर आंदोलन में किसानों का पहुंचना जारी है। लगातार बढ़ रही किसानों की संख्या के चलते सड़क पर कारपेट बिछाई जा रही है।
न फसल के दाम मिल रहे, न खाद
धार जिले के सुंदरेल के किसान विनोद ठाकुर ने काह कि किसानों को फसलों के सही दाम नहीं मिल रहे हैं। खाद नहीं मिल रहा है। एमएसपी पर फसल खरीदी नहीं जा रही है। किसान परेशान हैं। इसलिए ये आंदोलन किया जा रहा है।
समर्थन में उतरा जयस
जयस कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रविराज बघेल ने कहा कि खंडवा और इंदौर से जयस संगठन के 100 कार्यकर्ता किसान आंदोलन में पहुंच रहे हैं। हम किसानों के साथ खड़े हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।