वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से बुधवार की देर रात जीएसटी पर की गई घोषणाओं से गुरुवार को बेंचमार्क शेयर बाजार सूचकांकों में जबरदस्त उछाल आया। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में उछाल देखा गया। जबकि निफ्टी भी तेजी अगे बढ़ता नजर आया। ऐसे ही शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 17 पैसे बढ़कर 87.85 पर खुला।

गुरुवार को भारतीय इक्विटी बेचमार्क इंडेक्स पॉजिटिव रूख के साथ खुले।
मुंबई। स्टार समाचार वेब
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से बुधवार की देर रात जीएसटी पर की गई घोषणाओं से गुरुवार को बेंचमार्क शेयर बाजार सूचकांकों में जबरदस्त उछाल आया। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में उछाल देखा गया। जबकि निफ्टी भी तेजी अगे बढ़ता नजर आया। ऐसे ही शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 17 पैसे बढ़कर 87.85 पर खुला। दरअसल, जीएसटी रिफॉर्म्स पर आए वित्त मंत्री के ऐलान के बाद आज शेयर बाजार में गजब की तेजी देखने को मिल रही है। गुरुवार को भारतीय इक्विटी बेचमार्क इंडेक्स पॉजिटिव रूख के साथ खुले। बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स 888 अंकों की छलांग लगाते हुए 81456 पर खुला, जबकि 265 अंकों की तेजी के साथ निफ्टी भी 24980 पर कारोबार करता नजर आया।

सुबह के कारोबार में एम एंड एम 6.73 परसेंट की बढ़त के साथ सबसे ज्यादा मुनाफे में रहे। इसके अलावा, बजाज फाइनेंस के शेयरों ने 4.70 परसेंट की बढ़त हासिल की। इसी तरह से बजाज फिनसर्व के शेयरों में 3.07 परसेंट, आईटीसी के शेयरों में 2.26 परसेंट और हिंदुस्तान यूनिलीवर ने 2.13 परसेंट की बढ़त हासिल की। वहीं, इटरनल के शेयरों में 0.75 परसेंट की गिरावट आई। इसके अलावा, टाटा स्टील के शेयर 0.36 परसेंट, रिलायंस के शेयर 0.31 परसेंट, एचसीएल टेक के शेयर 0.27 परसेंट गिर गए।
आज के बाजार में सबसे ज्यादा तेजी आटो और एफएमसीजी शेयरों में है। निफ्टी आटो इंडेक्स 2 प्रतिशत से ज्यादा चढ़कर कारोबार कर रहा है। एफएमसीजी इंडेक्स में करीब 1.5 प्रतिशत की तेजी है। रियल्टी इंडेक्स भी करीब 1 प्रतिशत चढ़ा है। वहीं मेट इंडेक्स में 0.30 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।
एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 1.23 फीसदी ऊपर 42,456 पर और कोरिया का कोस्पी 0.40 फीसदी चढ़कर 3,197 पर है। हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 1.20 प्रतिशत नीचे 25,038 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 1.97 फीसदी गिरकर 3,738 पर है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
घरेलू शेयर बाजार में बिकवाली के कारण देश की शीर्ष 10 में से 5 कंपनियों का मार्केटकैप एक लाख करोड़ रुपये से अधिक घट गया है। जानिए टीसीएस, रिलायंस, एलआईसी और एसबीआई समेत किन कंपनियों को हुआ नफा और नुकसान।
रियल एस्टेट सलाहकार सीबीआरई की एक रिपोर्ट के अनुसार, कर्नाटक और महाराष्ट्र सहित सात भारतीय राज्य 2031 तक 1380 नए ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (जीसीसी) स्थापित करने की योजना बना रहे हैं। इन केंद्रों से करीब 12 लाख अतिरिक्त रोजगार पैदा होने का लक्ष्य है।
भारत में आज शुरुआती कारोबार के चंद मिनटों बाद शेयर बाजार की चाल और बिगड़ गई। गुरुवार को शुरुआती कारोबार में भारतीय शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गई। बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही लाल निशान पर खुले।
जुलाई 2026 के ताजा आर्थिक आंकड़ों के अनुसार देश की खुदरा महंगाई दर बढ़कर 4.45% हो गई है। खाद्य पदार्थों, प्याज, लहसुन और अदरक की कीमतों में भारी उछाल दर्ज किया गया है।
कारोबार शुरू होने के कुछ ही मिनटों के बाद शेयर बाजार की चाल डगमगा गई। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और वैश्विक अनिश्चितताओं के दबाव में सेंसेक्स लुढ़क गया। वहीं, निफ्टी में भी गिरावट दर्ज की गई। एशियाई बाजारों में मिला-जुला रूख देखने को मिल।
टाटा समूह के शीर्ष स्तर पर नेतृत्व को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। टाटा संस के अध्यक्ष एन. चंद्रशेखरन वार्षिक आम बैठक (एजीएम) से पहले पद छोड़ने की खबर है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, उन्होंने अपने करीबी सहयोगियों से इस संभावना पर चर्चा के बाद इस्तीफा दे दिया है।
बार्कलेज प्राइवेट क्लाइंट्स हुरुन इंडिया की ताजा रिपोर्ट मोस्ट वैल्यूएबल फैमिली बिजनेसेज लिस्ट 2026 के अनुसार, मुकेश अंबानी का परिवार भारत का सबसे अमीर कारोबारी परिवार बना हुआ है। संपत्ति में 8.5 फीसदी की गिरावट के बावजूद अंबानी परिवार की कुल संपत्ति 25.8 लाख करोड़ रुपए दर्ज की गई है।
भारतीय शेयर बाजार में आज कारोबार की शुरुआत कमजोर रही। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स टूट गया, जबकि निफ्टी नीचे फिसल गया है। निवेशकों के बीच मिडिल ईस्ट की स्थिति और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों को लेकर चिंता बरकरार है। वहीं एयरटेल और इंडिगो जैसे बड़े शेयरों में कमजोरी ने भी बाजार पर दबाव बनाया।
भारतीय घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान हल्की तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सीमित बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। बाजार को घरेलू मांग मजबूत रहने, कंपनियों के उम्मीद से बेहतर पहली तिमाही के नतीजों और विदेशी निवेशकों की खरीदारी से सहारा मिला।
9 अगस्त 2026 को साप्ताहिक अवकाश के कारण सोने और चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है। जानिए दिल्ली, मुंबई, चेन्नई समेत देश के प्रमुख शहरों में 22 और 24 कैरेट सोने-चांदी की ताजा कीमतें।