×

शेयर बाजार तीसरे दिन लुढ़का... सेंसेक्स टूटा और निफ्टी भी लाल

भारतीय शेयर बाजार में सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन की शुरुआत नकारात्मक रही। कारोबारी दिन की शुरुआत में बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स लाल निशान और एनएसई निफ्टी 50 पर हरे निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए।

By: Arvind Mishra

Nov 19, 202511:23 AM

view7

view0

शेयर बाजार तीसरे दिन लुढ़का... सेंसेक्स टूटा और निफ्टी भी लाल

बाजार के शुरुआत होते ही निफ्टी 50 भी लाल हो गई।

  • टॉप गेनर: आईएनएफवाई, हिंदुस्तान यूनिलीवर, टीसीएस, टेक महिंद्रा

  • टॉप लूजर:बजाज फिनसर्व, इटरनल, एनटीपीसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा

मुंबई। स्टार समाचार वेब

भारतीय शेयर बाजार में सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन की शुरुआत नकारात्मक रही। कारोबारी दिन की शुरुआत में बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स लाल निशान और एनएसई निफ्टी 50 पर हरे निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए। हालांकि, बाजार के शुरुआत होते ही निफ्टी 50 भी लाल हो गई। वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख और विदेशी पूंजी की ताजा निकासी के चलते बुधवार को शुरुआती कारोबार में प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 135.8 अंक गिरकर 84,537.22 पर आ गया। 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 53.85 अंक गिरकर 25,856.20 पर आ गया। शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 9 पैसे बढ़कर 88.51 के स्तर पर पहुंच गया।  

सेंसेक्स की कंपनियों का हाल

सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स, एचडीएफसी बैंक, बजाज फिनसर्व, एनटीपीसी और सन फार्मा पिछड़ने वाले शेयरों में शामिल रहे। वहीं, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा और आईसीआईसीआई बैंक लाभ में रहे।

एशियाई बाजारों में गिरावट

एशियाई बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कोस्पी, शंघाई का एसएसई कम्पोजिट सूचकांक और हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक नीचे कारोबार कर रहा था, जबकि जापान का निक्केई 225 सूचकांक ऊपर कारोबार कर रहा था। मंगलवार को अमेरिकी बाजार नकारात्मक दायरे में बंद हुए।

वैश्विक बाजार दबाव में  

आनलाइन ट्रेडिंग और वेल्थ टेक फर्म एनरिच मनी के सीईओ पोनमुडी आर ने कहा कि वैश्विक शेयर बाजार दबाव में कारोबार कर रहे हैं, जिससे अस्थिरता का दौर जारी है और एसएंडपी 500 और नैस्डैक जैसे प्रमुख अमेरिकी सूचकांक महीनों की सबसे लंबी गिरावट की ओर बढ़ रहे हैं। यह कमजोरी कोई घबराहट से प्रेरित गिरावट नहीं है, बल्कि 2025 के अधिकांश समय में अत्यधिक तेजी के बाद एक व्यापक और स्वस्थ सुधार है।

COMMENTS (0)

RELATED POST

भारतीय शेयर बाजार धड़ाम! एक झटके में 3.50 लाख करोड़ स्वाहा

4

0

भारतीय शेयर बाजार धड़ाम! एक झटके में 3.50 लाख करोड़ स्वाहा

भारतीय शेयर बाजार में पिछले दो दिनों की तेजी पर आज ब्रेक लग गया। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में कारोबार के दौरान भारी गिरावट दर्ज की गई है। इससे शेयरधारकों की उम्मीदों पर पानी फिर गया। सबसे ज्यादा टूटने वाले शेयरों की बात करें तो बैंको प्रोडक्ट्स, जेपी पावर के शेयरों में 5 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली।

Loading...

Nov 21, 202511:22 AM

शेयर बाजार में तेजी... सेंसेक्स उछला, निफ्टी 26,136 के पार

5

0

शेयर बाजार में तेजी... सेंसेक्स उछला, निफ्टी 26,136 के पार

भारतीय शेयर बाजार में सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन की शुरुआत सकारात्मक रही। बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 हरे निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए। वैश्विक शेयर बाजारों में तेजी के साथ गुरुवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी देखी गई।

Loading...

Nov 20, 202511:16 AM

शेयर बाजार तीसरे दिन लुढ़का... सेंसेक्स टूटा और निफ्टी भी लाल

7

0

शेयर बाजार तीसरे दिन लुढ़का... सेंसेक्स टूटा और निफ्टी भी लाल

भारतीय शेयर बाजार में सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन की शुरुआत नकारात्मक रही। कारोबारी दिन की शुरुआत में बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स लाल निशान और एनएसई निफ्टी 50 पर हरे निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए।

Loading...

Nov 19, 202511:23 AM

लाल निशान पर खुला बाजार... सेंसेक्स गिरा... निफ्टी में भी गिरावट

4

0

लाल निशान पर खुला बाजार... सेंसेक्स गिरा... निफ्टी में भी गिरावट

ग्लोबल बाजार में कमजोरी के चलते भारतीय शेयर बाजार में भी आज गिरावट आने के आसार लगाए जा रहे थे। लेकिन अच्छी शुरुआत के बाद भी सेंसेक्स और निफ्टी में कुछ ही समय बाद गिरावट दर्ज की गई।

Loading...

Nov 18, 202511:43 AM

भारत ने अमेरिका से 22 लाख टन LPG आयात का ऐतिहासिक समझौता किया, व्यापार घाटा कम करने की पहल

3

0

भारत ने अमेरिका से 22 लाख टन LPG आयात का ऐतिहासिक समझौता किया, व्यापार घाटा कम करने की पहल

भारत की सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों ने साल 2026 के लिए अमेरिकी गल्फ कोस्ट से 22 लाख टन LPG आयात करने का एक साल का कॉन्ट्रैक्ट किया है। यह भारत के कुल सालाना LPG आयात का लगभग 10% है और अमेरिका के साथ व्यापार घाटा कम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप विशेष महत्व देते हैं।

Loading...

Nov 17, 20256:23 PM