×

शेयर बाजार में छाई हरियाली... 232 अंक उछला सेंसेक्स, निफ्टी 25000 के पार

बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी  बुधवार को हरे निशान पर खुले। इन्फोसिस के शेयरों में तेजी के साथ सेंसेक्स करीब 200 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार करता दिखा। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 288.64 अंक चढ़कर 82,475.45 पर खुला। ऐसे ही 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 88.95 अंक बढ़कर 25,149.85 पर पहुंचा।  

By: Arvind Mishra

Jul 23, 202510:09 AM

view8

view0

शेयर बाजार में छाई हरियाली... 232 अंक उछला सेंसेक्स, निफ्टी 25000 के पार

  • बढ़त के साथ 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 82451 पर खुला

  • एनएसई के मेटल-आटो सेक्टर में तेजी, रियल्टी 1.50 फीसदी गिरा

    मुंबई। स्टार समाचार वेब

बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी  बुधवार को हरे निशान पर खुले। इन्फोसिस के शेयरों में तेजी के साथ सेंसेक्स करीब 200 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार करता दिखा। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 288.64 अंक चढ़कर 82,475.45 पर खुला। ऐसे ही 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 88.95 अंक बढ़कर 25,149.85 पर पहुंचा।  दरअसल, आज सावन शिवरात्रि के मौके पर शेयर मार्केट में भी तेजी देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 232 अंक या 0.28 परसेंट उछलकर 82,419 पर पहुंच गया, जबकि एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 50 57 अंक या 0.23 परसेंट की बढ़त के साथ 25,118 पर ट्रेड कर रहा है। सुबह गिफ्ट निफ्टी फ्यूचर्स 79 अंक बढ़कर 25,172 पर कारोबार कर रहा था, जो घरेलू शेयर बाजारों के लिए पॉजिटिव नोट पर शुरुआत होने का संकेत दे रहा था। सेंसेक्स के 30 में से 26 शेयरों में बढ़त दर्ज की गई। बेहतर परफॉर्म करने वाले शेयरों में टाटा मोटर्स, मारुति सुजुकी, बजाज फाइनेंस, अदानी पोर्ट्स, भारती एयरटेल, इटरनल, एलएंडटी और इंफोसिस शामिल रहे, जबकि ऌवछ, रइक, टाटा स्टील और एचडीएफसी बैंक पिछड़ गए।

बीएसई सेंसेक्स में सूचीबद्ध शीर्ष कंपनियों का हाल

मार्केट में मिला-जुला रूख

व्यापक बाजारों में, निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 0.06 परसेंट बढ़ा, जबकि निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.02 परसेंट की गिरावट दर्ज की गई,  जो मिड और स्मॉलकैप मार्केट में मिले-जुले रूख को दशार्ता है। सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें, तो निफ्टी आॅटो ने लगभग 1 परसेंट की बढ़त के साथ सबसे आगे है। इसके बाद निफ्टी मेटल ने 0.47 परसेंट की बढ़त दर्ज की। हालांकि, निफ्टी रियल्टी इंडेक्स  में 2 परसेंट की गिरावट आई।

एशियाई मार्केट में हलचल

अमेरिका और जापान के बीच ट्रेड डील का असर एशियाई बाजारों में भी देखने को मिला। अमेरिका और जापान के बीच यह अब तक की सबसे बड़ी ट्रेड डील मानी जा रही है। इसके तहत जापान के लिए टैरिफ को 25 परसेंट से घटाकर 15 परसेंट कर दिया गया है। जापान ने भी इसके बदले अमेरिका के आटोमोबाइल, एग्रीकल्चर, चावल जैसे सेक्टर में 550 अरब डॉलर के निवेश का भरोसा जताया है। इसी के साथ जापान का निक्केई 1.85 परसेंट उछल गया। टॉपिक्स ने भी 1.95 परसेंट की बढ़त हासिल की। आॅस्ट्रेलिया के अर 200 0.55 परसेंट की बढ़ोतरी हुई, जबकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी स्थिर रहा।

अमेरिकी बाजार में मिला-जुला रूख

वॉल स्ट्रीट मिले-जुले रूख के साथ बंद हुआ। एस एंड पी 500 0.06 परसेंट की बढ़त के साथ 6,309.62 के रिकॉर्ड लेवल पर बंद हुआ। जबकि डॉव जोंस 179.37 अंक या 0.4 परसेंट उछलकर 44,502.44 पर बंद हुआ। हालांकि, नैस्डैक कंपोजिट इंडेक्स 0.39 परसेंट की गिरावट के साथ 20,892.69 पर बंद हुआ।

COMMENTS (0)

RELATED POST

2026 के पहले भारतीय शेयर बाजार में रही हरियाली...सेंसेक्स-निफ्टी उछले

2026 के पहले भारतीय शेयर बाजार में रही हरियाली...सेंसेक्स-निफ्टी उछले

नव वर्ष 2026 का आगाज शेयर बाजार में सकारात्मक रूख के साथ हुआ। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों हरे निशान पर खुले। हालांकि, शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपए में 11 पैसे की गिरावट भी दर्ज की गई। दरअसल, भारतीय शेयर बाजार ने आज नए साल की शुरुआत फायदे के साथ की।

Loading...

Jan 01, 20261:46 PM

नए साल का पहला झटका... कॉमर्शियल सिलेंडर 111 रुपए महंगा

नए साल का पहला झटका... कॉमर्शियल सिलेंडर 111 रुपए महंगा

नए साल2026 की शुरुआत हो चुकी है। साल का पहला दिन देश में कई बड़े बदलाव लेकर आया है। 1 जनवरी से कई ऐसे बदलाव हुए हैं, जो घर की रसोई से लेकर कार के शौकीनों तक की जेब का बोझ बढ़ाने वाला साबित होगा। आयल मार्केटिंग कंपनियों ने जहां दिल्ली, मुंबई और कोलकाता समेत सभी शहरों में एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में तगड़ा इजाफा किया है।

Loading...

Jan 01, 202612:12 PM

भारत... 2025 के अंतिम मुस्कुराया बाजार... हरे निशान पर खुले सेंसेक्स-निफ्टी

भारत... 2025 के अंतिम मुस्कुराया बाजार... हरे निशान पर खुले सेंसेक्स-निफ्टी

भारतीय शेयर बाजार में सप्ताह के तीसरे कारोबारी सेशन और 2025 के अंतिम दिन कारोबार की शुरुआत पॉजिटिव रही। प्रमुख बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 हरे निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए। इससे निवेशकों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई।

Loading...

Dec 31, 202511:22 AM

RBI रिपोर्ट: डिजिटल इंडिया का असर, देश में कम हो रहे ATM; बैंक शाखाओं में हुई 2.8% की बढ़ोतरी

RBI रिपोर्ट: डिजिटल इंडिया का असर, देश में कम हो रहे ATM; बैंक शाखाओं में हुई 2.8% की बढ़ोतरी

आरबीआई की ताजा रिपोर्ट के अनुसार डिजिटल लेनदेन बढ़ने से एटीएम की संख्या में गिरावट आई है। हालांकि, बैंकों की फिजिकल ब्रांच की संख्या 1.64 लाख के पार पहुँच गई है। जानें बैंकिंग सेक्टर के बदलते रुझान

Loading...

Dec 30, 20253:45 PM

शेयर बाजार को लगा झटका... लाल निशान पर खुले सेंसेक्स-निफ्टी

शेयर बाजार को लगा झटका... लाल निशान पर खुले सेंसेक्स-निफ्टी

भारतीय शेयर मार्केट में सप्ताह के दूसरे कारोबारी सेशन मंगलवार के कारोबारी दिन की शुरुआत निगेटिव रही। प्रमुख बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 लाल निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए। इससे कारोबारियों में बड़ा झटका लगा।

Loading...

Dec 30, 202511:28 AM