×

शेयर बाजार में बढ़त... सेंसेक्स चढ़ा ऊपर तो निफ्टी 25,200 के पार

शेयर बाजार में शुक्रवार को तेजी देखी गई। शुरुआती कारोबार में ही बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 150 अंकों की बढ़त के साथ 82000 का आंकड़ा पार कर गया। उधर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज- निफ्टी 50 अंकों की बढ़त के साथ 25000 के ऊपर कारोबार कर रहा था।

By: Arvind Mishra

Oct 10, 202511:13 AM

view18

view0

शेयर बाजार में बढ़त... सेंसेक्स चढ़ा ऊपर तो निफ्टी 25,200 के पार

शेयर बाजार में शुक्रवार को तेजी देखी गई।

  • सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 13 में तेजी और 17 में गिरावट

  • बैंकिंग और आईटी शेयर में ज्यादा तेजी देखने को मिल रही 

मुंबई। स्टार समाचार वेब

शेयर बाजार में शुक्रवार को तेजी देखी गई। शुरुआती कारोबार में ही बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 150 अंकों की बढ़त के साथ 82000 का आंकड़ा पार कर गया। उधर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज- निफ्टी 50 अंकों की बढ़त के साथ 25000 के ऊपर कारोबार कर रहा था। अलग-अलग सेक्टर की बात करें तो निफ्टी में दर्ज मेटल इंडेक्स में गिरावट दर्ज हुई। दरअसल, सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन, शुक्रवार को भारतीय शेयर मार्केट की शुरुआत फ्लैट रही। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स इंडेक्स 97 अंक की गिरावट के साथ 82,075.45 पर ओपन हुआ तो वहीं, एनएसई निफ्टी 50  महज 14 अंक की गिरावट के साथ 25,167.65 पर खुला।

रियलटी के शेयर हरे निशान पर

हालांकि, दोनों ही प्रमुख इंडेक्सों में यह गिरावट कुछ ही समय के लिए रही।  सेंसेक्स 133 अंक की उछाल के साथ 82,305 पर ट्रेड कर रहा था। वहीं निफ्टी 50 में  भी 40 अंक की तेजी थी और यह 25,222 के लेवल पर कारोबार कर रहा था। आटो-फार्मा हेल्थकेयर सेक्टर के शेयर भी ढलान पर दिखे। वहीं, बैंक, ऊर्जा, एफएमसीजी, आईटी, तेल-गैस और रियलटी के शेयर्स हरे निशान पर रहे।

एशियाई बाजार का कारोबार

एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 492 अंक (1.01 फीसदी) गिरकर 48,087 पर और कोरिया का कोस्पी 46 अंक ऊपर 3,596 पर कारोबार कर रहा है। हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स1.13 प्रतिशत गिरकर 26,450 के स्तर पर है। वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट 20 अंक की मामूली गिरावट के साथ 3,913 पर कारोबार कर रहा है। 9 अक्टूबर को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.52 प्रतिशत गिरकर 46,358 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डेक कंपोजिट 0.081 फीसदी गिरा।  

COMMENTS (0)

RELATED POST

शेयर बाजार की दमदार शुरुआत... हरे निशान में खुले सेंसेक्स-निफ्टी 

शेयर बाजार की दमदार शुरुआत... हरे निशान में खुले सेंसेक्स-निफ्टी 

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज यानी शुक्रवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाले सेंसेक्स में बढ़त दर्ज की गई। वहीं 50 शेयरों वाला निफ्टी में उछाल देखा गया। शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 10 पैसे बढ़कर 90.10 पर पहुंच गया।

Loading...

Dec 19, 202510:59 AM

अमेजन में बड़ी छंटनी की तैयारी, लक्जमबर्ग में 370 की  नौकरी जाएगी

अमेजन में बड़ी छंटनी की तैयारी, लक्जमबर्ग में 370 की  नौकरी जाएगी

ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन में का करने वालों के लिए बहुत बड़ी खबर है। कंपनी एक बार फिर बड़े स्तर पर छंटनी करने जा रही है।  यूरोप में काम कर रहे कर्मचारियों इसकी जद में हैं

Loading...

Dec 18, 20254:16 PM

बाजार में गिरावट... चौथे दिन लुढ़का सेंसेक्स...निफ्टी का भी हाल बेहाल

बाजार में गिरावट... चौथे दिन लुढ़का सेंसेक्स...निफ्टी का भी हाल बेहाल

भारतीय शेयर बाजार गुरुवार को गिरावट के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स गिर गया। वहीं 50 शेयरों वाला निफ्टी भी फिसल गया। दरअसल, भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला रूकने का नाम नहीं ले रहा।

Loading...

Dec 18, 202510:48 AM

सबसे सस्ता पर्सनल लोन: इन 5 बैंकों में मिल रही है सबसे कम ब्याज दरें, यहाँ देखें ₹12 लाख की EMI का पूरा गणित

सबसे सस्ता पर्सनल लोन: इन 5 बैंकों में मिल रही है सबसे कम ब्याज दरें, यहाँ देखें ₹12 लाख की EMI का पूरा गणित

कम ब्याज दर पर पर्सनल लोन चाहिए? बैंक ऑफ महाराष्ट्र, HDFC और पंजाब एंड सिंध बैंक जैसे टॉप बैंकों की ब्याज दरों और ₹12 लाख के लोन पर EMI की पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।

Loading...

Dec 17, 20253:45 PM

बाजार गुलजार... उठापटक के बाद हरे निशान पर लौटे सेंसेक्स-निफ्टी

बाजार गुलजार... उठापटक के बाद हरे निशान पर लौटे सेंसेक्स-निफ्टी

भारतीय शेयर मार्केट में सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन की शुरुआत सकारात्मक रही। प्रमुख बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 हरे निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए। दरअसल, भारतीय शेयर बाजार ने बुधवार को लगभग सपाट शुरुआत की।

Loading...

Dec 17, 202512:17 PM