शेयर बाजार में शुक्रवार को तेजी देखी गई। शुरुआती कारोबार में ही बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 150 अंकों की बढ़त के साथ 82000 का आंकड़ा पार कर गया। उधर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज- निफ्टी 50 अंकों की बढ़त के साथ 25000 के ऊपर कारोबार कर रहा था।

शेयर बाजार में शुक्रवार को तेजी देखी गई।
मुंबई। स्टार समाचार वेब
शेयर बाजार में शुक्रवार को तेजी देखी गई। शुरुआती कारोबार में ही बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 150 अंकों की बढ़त के साथ 82000 का आंकड़ा पार कर गया। उधर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज- निफ्टी 50 अंकों की बढ़त के साथ 25000 के ऊपर कारोबार कर रहा था। अलग-अलग सेक्टर की बात करें तो निफ्टी में दर्ज मेटल इंडेक्स में गिरावट दर्ज हुई। दरअसल, सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन, शुक्रवार को भारतीय शेयर मार्केट की शुरुआत फ्लैट रही। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स इंडेक्स 97 अंक की गिरावट के साथ 82,075.45 पर ओपन हुआ तो वहीं, एनएसई निफ्टी 50 महज 14 अंक की गिरावट के साथ 25,167.65 पर खुला।
हालांकि, दोनों ही प्रमुख इंडेक्सों में यह गिरावट कुछ ही समय के लिए रही। सेंसेक्स 133 अंक की उछाल के साथ 82,305 पर ट्रेड कर रहा था। वहीं निफ्टी 50 में भी 40 अंक की तेजी थी और यह 25,222 के लेवल पर कारोबार कर रहा था। आटो-फार्मा हेल्थकेयर सेक्टर के शेयर भी ढलान पर दिखे। वहीं, बैंक, ऊर्जा, एफएमसीजी, आईटी, तेल-गैस और रियलटी के शेयर्स हरे निशान पर रहे।
एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 492 अंक (1.01 फीसदी) गिरकर 48,087 पर और कोरिया का कोस्पी 46 अंक ऊपर 3,596 पर कारोबार कर रहा है। हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स1.13 प्रतिशत गिरकर 26,450 के स्तर पर है। वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट 20 अंक की मामूली गिरावट के साथ 3,913 पर कारोबार कर रहा है। 9 अक्टूबर को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.52 प्रतिशत गिरकर 46,358 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डेक कंपोजिट 0.081 फीसदी गिरा।

सोने-चांदी की कीमतों में आज लगातार दो दिन की गिरावट के बाद तेजी है। 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 712 रुपए बढ़कर 1,48,379 रुपए पर आ गया। इससे पहले 29 सितंबर को यह 1,47,667 रुपए पर था। वहीं, एक किलो चांदी 673 रुपए बढ़कर 2,22,273 रुपए पर आ गई है, जो मंगलवार को 2,21,600 रुपए पर थी।
एपल ने भारत में अपनी डिजिटल पेमेंट सर्विस 'एपल पे' को लॉन्च कर दिया है। इसके साथ ही आईफोन और एपल वॉच यूजर्स के लिए कार्डलेस और कॉन्टैक्टलेस पेमेंट का नया ऑप्शन भी अवेलेबल हो गया है। एपल की इस सर्विस के लिए एक्सिस बैंक पहला पार्टनर बना है।
आज भारतीय शेयर बाजार में मिलाजुला रुख देखने को मिला। सेंसेक्स में मामूली वृद्धि दर्ज हुई, जबकि निफ्टी गिरावट के साथ 22,700 के नीचे बंद हुआ। दो दिन की बिकवाली के बाद कुछ क्षेत्रों में सुधार दिखा, लेकिन विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली ने बाजार को प्रभावित किया।
भारतीय शेयर बाजार में सप्ताह की शुरुआत कमजोर रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 600 से अधिक अंक टूट गया। निफ्टी भी 22,600 के महत्वपूर्ण स्तर से नीचे फिसल गया। सुबह 10:02 बजे सेंसेक्स 616.08 अंक यानी 0.84 फीसदी गिरकर 72,155.64 अंक पर कारोबार कर रहा था।
देशभर के बैंक उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत की खबर है। इस सप्ताह सभी बैंक आम दिनों की तरह खुले रहेंगे और कामकाज सुचारू रूप से चलेगा। यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस ने 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल को टालने का फैसला किया है।
सोमवार को शुरुआती कारोबार में भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी बुरी तरह गिरे। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और भू-राजनीतिक अनिश्चितताएं बाजार पर हावी रहीं। एशियाई बाजारों में कमजोर रुख ने भी निवेशकों की धारणा को प्रभावित किया।
गर आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाना है, तो तुरंत सतर्क हो जाइए। आज रविवार को भले ही बैंक की शाखाएं खुली हुई हैं और कामकाज चल रहा है, लेकिन आने वाले हफ्ते में बैंकिंग सेवाएं बुरी तरह प्रभावित रहने वाली हैं। आम ग्राहकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है और करोड़ों रुपए का वित्तीय लेनदेन अटकने की संभावना है।
वैश्विक चिंताओं के चलते भारतीय शेयर बाजार लगातार सातवें सप्ताह गिरावट के साथ बंद हुआ। कच्चे तेल की ऊंची कीमतों, अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी और विदेशी संस्थागत निवेशकों की लगातार बिकवाली के कारण प्रमुख बेंचमार्क सेंसेक्स और निफ्टी में 0.88 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई।
गुरुवार को बाजार में चौतरफा बिकवाली से निवेशकों के अरबों रुपए डूब गए। लेकिन आज बाजार ने थोड़ी सी राहत की सांस ली है। वैश्विक बाजारों से मिले-जुले संकेतों और क्रूड आयल में मामूली नरमी की वजह से आज दलाल स्ट्रीट ने हरे निशान के साथ शुरुआत की है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह