×

साउथ अफ्रीका के खिलाफ तूफानी पारी, टिम डेविड ने बताया कैसा रहता है 'माइंडसेट'

डेविड ने कहा, "जाहिर है कि छह ओवरों में चार विकेट गंवाना हमारी टीम की योजना नहीं थी, लेकिन ऐसा कभी-कभी हो जाता है। हमें विश्वास है कि हमारे पास बेहतरीन बल्लेबाज हैं।

By: Prafull tiwari

Aug 11, 20253 hours ago

view1

view0

साउथ अफ्रीका के खिलाफ तूफानी पारी, टिम डेविड ने बताया कैसा रहता है 'माइंडसेट'

डार्विन । ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज टिम डेविड ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 मैच में तूफानी पारी खेली। उन्होंने 52 गेंदों में आठ छक्कों और चार चौकों की मदद से 83 रन बनाए, जिसके चलते ऑस्ट्रेलिया ने मुकाबला 17 रन से अपने नाम किया। टिम डेविड ने बताया कि इस तरह की पारी उनकी योजना का हिस्सा नहीं थी। 

टिम डेविड के हवाल से 'ईएसपीएनक्रिकइन्फो' ने लिखा, "यह मेरी योजना का हिस्सा नहीं है। मैं जिन चीजों की तैयारी कर रहा हूं, वह अगले साल होने वाला टी20 वर्ल्ड कप और उससे पहले होने वाले बड़े टूर्नामेंट हैं। मैं एक बार में एक दिन से ज्यादा आगे की नहीं सोचता।" ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के चलते टिम डेविड को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया।  मारारा क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पावरप्ले के दौरान ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। भले ही टीम छह ओवरों के खेल तक 71 रन बना चुकी थी, लेकिन उसके चार विकेट भी गिर गए।

डेविड ने कहा, "जाहिर है कि छह ओवरों में चार विकेट गंवाना हमारी टीम की योजना नहीं थी, लेकिन ऐसा कभी-कभी हो जाता है। हमें विश्वास है कि हमारे पास बेहतरीन बल्लेबाज हैं। हम हर खिलाड़ी पर सही फैसले लेने का भरोसा करते हैं।" उन्होंने कहा, "हम काफी समय से एक साथ खेल रहे हैं, इसलिए कोच की तरफ से ज्यादा निर्देश नहीं आते। वह खिलाड़ियों पर भरोसा करते हैं। हमें खुद पर भरोसा है कि मैदान पर उतरकर खेल की स्थिति को समझते हुए तुरंत फैसला ले सकते हैं, क्योंकि यही टी20 क्रिकेट की प्रकृति है। हम इसी तरह सबसे अच्छा खेलते हैं।"

शनिवार को खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम 178 रन पर सिमट गई। टीम के लिए टिम डेविड ने सर्वाधिक 83 रन बनाए, जबकि कैमरून ग्रीन ने 35 रन की पारी खेली। विपक्षी टीम की ओर से क्वेना मफाका ने चार शिकार किए। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम निर्धारित ओवरों में नौ विकेट गंवाकर 161 रन ही बना सकी। टीम के लिए रयान रिकेल्टन 55 गेंदों में 71 रन बनाकर आउट हुए, जबकि ट्रिस्टन स्टब्स ने 37 रन टीम के खाते में जोड़े। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से बेन ड्वारशुइस और जोश हेजलवुड ने तीन-तीन विकेट चटकाए।

COMMENTS (0)

RELATED POST

पुरुष हॉकी राष्ट्रीय चैंपियनशिप कल से , जानिए किस ग्रुप में कौन-सी टीम?

1

0

डिवीजन 'ए' में देश की 12 सर्वश्रेष्ठ जूनियर पुरुष टीमें शामिल हैं, जिनमें डिफेंडिंग चैंपियन हॉकी पंजाब, रनर-अप हॉकी उत्तर प्रदेश और तीसरे स्थान पर रही हॉकी हरियाणा हैं।

Loading...

Aug 11, 20253 hours ago

साउथ अफ्रीका के खिलाफ तूफानी पारी, टिम डेविड ने बताया कैसा रहता है 'माइंडसेट'

1

0

साउथ अफ्रीका के खिलाफ तूफानी पारी, टिम डेविड ने बताया कैसा रहता है 'माइंडसेट'

डेविड ने कहा, "जाहिर है कि छह ओवरों में चार विकेट गंवाना हमारी टीम की योजना नहीं थी, लेकिन ऐसा कभी-कभी हो जाता है। हमें विश्वास है कि हमारे पास बेहतरीन बल्लेबाज हैं।

Loading...

Aug 11, 20253 hours ago

साउथ अफ्रीकी गेंदबाज, जो 150 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार के साथ उड़ा रहा होश

माफाका की फील्डिंग भी उनकी गेंदबाजी से मेल खाती है। उन्होंने पावरप्ले में कगिसो रबाडा की गेंद पर दो शानदार कैच लपके और ट्रैविस हेड और ऑस्ट्रेलियाई टी20 कप्तान मिशेल मार्श को पवेलियन वापस भेजा।

Loading...

Aug 11, 20253 hours ago

ऋषभ पंत निश्चित रूप से धोनी से आगे निकल जाएंगे : आकाश चोपड़ा

अगर हम कुल मिलाकर देखें, तो ऋषभ पंत आठ शतक लगा चुके हैं और एमएस धोनी छह शतक लगा चुके हैं। ऋषभ पंत पहले ही रनों की संख्या के मामले में दूसरे स्थान पर हैं।

Loading...

Aug 10, 20257:46 PM