बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए भारत में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप से हटने का फैसला किया है। जानें इसका टीम और रैंकिंग पर क्या होगा असर।

नई दिल्ली/ढाका:
आगामी टी-20 वर्ल्ड कप को लेकर क्रिकेट जगत में खलबली मच गई है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने आधिकारिक तौर पर भारत में होने वाले वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने से मना कर दिया है। बांग्लादेश की अंतरिम सरकार और बोर्ड ने खिलाड़ियों की सुरक्षा को मुख्य आधार बनाया है।
बांग्लादेश के खेल सलाहकार आसिफ नजरुल ने नेशनल टीम के खिलाड़ियों के साथ चर्चा के बाद स्पष्ट किया कि टीम की सुरक्षा सर्वोपरि है। उन्होंने कहा, "हम वर्ल्ड कप खेलना चाहते हैं, लेकिन वर्तमान परिस्थितियों में भारत में हमारे खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं हैं।"
वहीं, BCB अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल ने 'एएनआई' से बातचीत में कहा कि वे आईसीसी (ICC) के साथ अपनी चिंताओं को लेकर संवाद जारी रखेंगे। उन्होंने आईसीसी की बोर्ड मीटिंग में लिए गए कुछ फैसलों पर हैरानी जताई और वेन्यू बदलने की अपनी मांग को दोहराया।
हाल ही में हुई आईसीसी की बैठक में बांग्लादेश ने अपने मैच भारत के बजाय श्रीलंका में शिफ्ट करने का प्रस्ताव रखा था। हालांकि, आईसीसी ने इस मांग को खारिज कर दिया। वोटिंग के दौरान भारत के पक्ष में 14 और बांग्लादेश के पक्ष में केवल 2 वोट पड़े, जिससे बीसीसीआई के मजबूत प्रभाव की पुष्टि हुई।
बांग्लादेश के हटने के बाद अब स्कॉटलैंड के लिए वर्ल्ड कप के दरवाजे खुलते नजर आ रहे हैं। आईसीसी रैंकिंग के आधार पर स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट में शामिल किया जा सकता है। ऐसा ही कुछ 2009 में हुआ था जब जिम्बाब्वे के हटने पर अन्य टीम को मौका मिला था।
IPL और बीसीसीआई का कड़ा रुख: बांग्लादेशी खिलाड़ियों पर आईपीएल (IPL) खेलने से बैन लग सकता है। भारत और बांग्लादेश के बीच द्विपक्षीय सीरीज पर भी लंबे समय के लिए विराम लग सकता है।
भारी वित्तीय हानि: टूर्नामेंट से हटने पर BCB को आईसीसी से मिलने वाली लगभग 5 लाख अमेरिकी डॉलर (करीब 4.2 करोड़ रुपये) की भागीदारी राशि गंवानी होगी।
रैंकिंग में गिरावट: मेगा इवेंट न खेलने के कारण आईसीसी टी-20 रैंकिंग में टीम और खिलाड़ियों को भारी नुकसान होगा।
वैश्विक अलगाव: क्रिकेट की दुनिया में बांग्लादेश अलग-थलग पड़ सकता है। पूर्व कप्तान तमीम इकबाल ने भी चेतावनी दी है कि इस फैसले का असर भविष्य की पीढ़ियों पर पड़ेगा।
पाकिस्तान का रुख: पाकिस्तान ने बोर्ड मीटिंग में बांग्लादेश का समर्थन तो किया, लेकिन टूर्नामेंट का बहिष्कार करने से इनकार कर दिया है।
यह भी पढ़ें...

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 124 रन से करारी शिकस्त दी। ईशान किशन के नाबाद 80 रन और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत ने फाइनल में प्रवेश किया, जहां उसका सामना पाकिस्तान से होगा।
एशियन गेम्स 2026 के मेंस हॉकी सेमीफाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 4-3 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। मैच के आखिरी मिनट में अभिषेक ने शानदार गोल कर भारत को जीत दिलाई।
भारत बनाम वेस्टइंडीज दूसरे वनडे मुकाबले में वेस्टइंडीज ने जॉन कैंपबेल, शाई होप और आमिर जांगू के शतकों की बदौलत 50 ओवर में 405 रन बनाए। वेस्टइंडीज का वनडे में यह सबसे बड़ा स्कोर है।
एशियाई खेलों में भारतीय एथलीटों ने अपने शानदार प्रदर्शन से इतिहास रच दिया है। बुधवार को भारत ने महज 5 घंटे के भीतर चार गोल्ड मेडल अपने नाम किए। इनमें से 3 गोल्ड तीरंदाजी (आर्चरी) और 1 शूटिंग से आया। इस धमाकेदार प्रदर्शन की बदौलत भारत मेडल टैली में 7वें स्थान पर पहुंच गया है।
एशियन गेम्स में भारतीय एथलीटों का स्वर्णिम प्रदर्शन जारी है। मंगलवार को भारत की स्टार निशानेबाज नीरू ढांडा ने महिलाओं के ट्रैप इवेंट में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। इसके साथ ही 26 वर्षीय नीरू इस स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई हैं।
एशियाई खेलों में भारतीय एथलीटों का शानदार प्रदर्शन जारी है। सोमवार को तीरंदाजी, शूटिंग, मुक्केबाजी और कुराश समेत कई खेलों में भारतीय खिलाड़ियों ने अपनी चुनौती पेश की। भारत 39 पदकों के साथ पदक तालिका में 12वें स्थान पर बना हुआ है।
एशियाई खेल 2026 के आठवें दिन भारत को मुक्केबाजी से बड़ी खुशखबरी मिली, जबकि बैडमिंटन कोर्ट से निराशा हाथ लगी। मुक्केबाज अंकुश पंघाल ने पुरुषों की 80 किग्रा श्रेणी के सेमीफाइनल में जगह बनाकर भारत के लिए बॉक्सिंग का पहला पदक पक्का कर लिया है।
भारत ने एशियन गेम्स 2026 में तीसरा गोल्ड जीत लिया है। टीम ने महिला कबड्डी के फाइनल में ईरान को 37-34 से हराया है। महिला टीम इंडिया ने लगातार 5वें एशियाड में मेडल जीता है। अब दोपहर 2:30 बजे पुरुष टीम का फाइनल भी ईरान से होगा। जापान के नागोया में शनिवार को गेम्स के 7वें दिन भारत को चौथा मेडल मिला है।
महिला पहलवानों ने WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के यौन उत्पीड़न मामले में बरी किए जाने के फैसले को दिल्ली की सेशन कोर्ट में चुनौती दी है। याचिका में 'आदर्श पीड़िता' की रूढ़िवादी सोच और तारीखों को आधार बनाने पर सवाल उठाए गए हैं।
मध्यप्रदेश में इंदौर के होलकर स्टेडियम में 11 अक्टूबर को होने वाले भारत और वेस्टइंडीज के बीच हाई-वोल्टेज टी-20 मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। आज सुबह 6 बजे जैसे ही टिकटों की ऑनलाइन बिक्री शुरू हुई, फैंस टिकट बुक करने के लिए टूट पड़े।