×

सुप्रीम टिप्पणी: केवल माफी काफी नहीं, एनसीईआरटी ने गरिमा को पहुंचाई ठेस 

सुप्रीम कोर्ट एनसीईआरटी क्लास 8 की टेक्स्ट बुक के चैप्टर न्यायपालिका में भ्रष्टाचार को लेकर लिए गए स्वत: संज्ञान की सुनवाई जारी है। सीजेआई सूर्यकांत, जस्टिस जे बागची और जस्टिस पंचोली की बेंच इस मामले की सुनवाई कर रही है। सीजेआई की नाराजगी जताने के बाद एनसीईआरटी ने किताब वापस ले ली है।

By: Arvind Mishra

Feb 26, 202611:50 AM

view4

view0

सुप्रीम टिप्पणी:  केवल माफी काफी नहीं, एनसीईआरटी ने गरिमा को पहुंचाई ठेस 

चीफ जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस विपुल पंचोली की पीठ में सुनवाई हुई।

  • सीजेआई ने कहा- इतनी बड़ी गलती के इसके पीछे कौन है...
  • सुप्रीम कोर्ट ने एनसीईआरटी की किताब पर स्वत: संज्ञान लिया
  • अदालत ने न्यायपालिका की छवि पर गंभीर चिंता जताई

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब

एनसीईआरटी की आठवीं कक्षा की किताब के विवादित अंश को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रूख अपनाया है। किताब में न्यायपालिका में भ्रष्टाचार वाले अंश को लेकर उपजे विवाद पर चीफ जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस विपुल पंचोली की पीठ में सुनवाई हुई। चीफ जस्टिस ने सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि इस मामले में एनसीईआरटी का माफी मांगना पर्याप्त नहीं है। ऐसी किताब बच्चों तक जाने देना गलत होगा। न्यायपालिका की गरिमा को बनाए रखना जरूरी है। शिक्षा सचिव और एनसीईआरटी को नोटिस जारी करते हुए शीर्ष अदालत ने कहा कि जब तक कोर्ट संतुष्ट नहीं हो जाता, सुनवाई जारी रहेगी। दरअसल, आज यानी गुरुवार को भी सुप्रीम कोर्ट में एनसीईआरटी क्लास 8 की टेक्स्ट बुक के चैप्टर न्यायपालिका में भ्रष्टाचार को लेकर लिए गए स्वत: संज्ञान की सुनवाई की। सीजेआई सूर्यकांत, जस्टिस जे बागची और जस्टिस पंचोली की बेंच इस मामले की सुनवाई की। कोर्ट में सुनवाई के दौरान, केंद्र सरकार की ओर से पेश हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा- सबसे पहले, हम बिना शर्त माफी मांगते हैं। स्कूल एजुकेशन के सेक्रेटरी यहां हैं।  इस पर सीजेआई ने कहा- उनके नोटिस में माफी का एक भी शब्द नहीं है। किसी ने मुझे भेजा था। जिस तरह से इस डायरेक्टर ने इसे बढ़ाने की कोशिश की है। मैंने सेक्रेटरी जनरल से पूछा कि क्या ऐसा पब्लिकेशन सच में हुआ था। बहुत जिम्मेदार अखबार ने छापा था, फिर भी इसमें गहरी साजिश है।

बाजार से वापस ले रहे 32 किताबें

सॉलिसिटर जनरल ने कहा- जिम्मेदार लोगों को आगे ऐसे काम में नहीं लाया जाएगा। 32 किताबें मार्केट में आईं, उन्हें वापस लिया जा रहा है। एक टीम पूरे चैप्टर को फिर से देखेगी। पेंडेंसी के बारे में एक और हिस्सा है, टाइटल है जस्टिस डिले इज जस्टिस डिनाइड...हम यह नहीं सिखा सकते कि जस्टिस डिनाइड (न्याय नहीं मिला) है।

आज ज्यूडिशियरी खून से लथपथ

सीजेआई ने इस पर कहा-आपने तो बहुत हल्के में छोड़ दिया। उनके (जिम्मेदार) धनुष से बाण निकला और आज ज्यूडिशियरी खून से लथपथ है। किताब मार्केट में अवेलेबल है, मुझे भी सोर्स से एक कॉपी मिली है। चीफ जस्टिस ने कहा कि केवल माफी मांगना और किताब से आपत्तिजनक अंशों को हटाना पर्याप्त नहीं है। एनसीईआरटी के निदेशक को कारण बताना होगा। ये सोच-समझकर उठाया गया कदम है। अदालत ने सवाल किया कि इस मामले को अवमानना क्यों न माना जाए। चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने आनलाइन प्रतियों को भी तत्काल हटाने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़िए... 

सुप्रीम फटकार के बाद एनसीईआरटी ने मांगी माफी कहा- गलती हो गई 

न्यायपालिका में करप्शन... किताब में बदलाव पर सीजेआई नाराज

जिस पर कोर्ट गुस्से में- उसका फैसला 57 विशेषज्ञ-शिक्षाविद्
  
एनसीईआरटी की आठवीं कक्षा की सामाजिक विज्ञान की पाठ्यपुस्तक में बच्चों को सिर्फ न्यायपालिका में भ्रष्टाचार जैसी विवादित विषयवस्तु को पढ़ाने के निर्णय की गाज किस पर गिरती है, यह तो वक्त बताएगा लेकिन सीधे तौर पर 57 विषय विशेषज्ञ और शिक्षाविद इसके लिए जिम्मेदार थे।

  • पाठ्यपुस्तक निर्माण समिति : मिशेल डैनिनो, अजीज महदी, अल्का सिंह, एमवी श्रीनिवास, आशीर्वाद द्विवेदी, कुमारी रोहणी, संदीपा मदान।
  • समीक्षक समिति : अदिति मिश्रा निदेशक प्रधानाचार्य डीपीएस गुरुग्राम, अर्पणा पांडे, जया सिंह, तनु मलिक।
  • राष्ट्रीय पाठ्यक्रम व शिक्षण अधिगम सामग्री समिति: अध्यक्ष- एमसी पंत (कुलाधिपति राष्ट्रीय शैक्षिक योजना व प्रशासन संस्थान), मंजुल भार्गव- सह अध्यक्ष (प्रोफेसर प्रिसंटन यूनिवर्सिटी) , सुधा मूर्ति, शेखर मांडे, शंकर महादेवन, सुजाता रामदोरई।

COMMENTS (0)

RELATED POST

सीबीएसई: अब कक्षा 6 से दो भारतीय भाषाओं के साथ अंग्रेजी पढ़ना अनिवार्य

सीबीएसई: अब कक्षा 6 से दो भारतीय भाषाओं के साथ अंग्रेजी पढ़ना अनिवार्य

देशभर में एनसीईआरटी की किताब को लेकर मच बवाल के बीच अब सीबीएसई ने भी एक बड़ा ऐलान किया है। दरअसल, राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 और नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क फॉर स्कूल एजुकेशन-2023) के तहत सीबीएसई अगले सत्र यानी कि 2027-28 से नया सीबीएसई थर्ड लैंग्वेज पॉलिसी- 2026 लागू करने जा रही है।

Loading...

Feb 26, 20262:34 PM

सुप्रीम टिप्पणी:  केवल माफी काफी नहीं, एनसीईआरटी ने गरिमा को पहुंचाई ठेस 

सुप्रीम टिप्पणी: केवल माफी काफी नहीं, एनसीईआरटी ने गरिमा को पहुंचाई ठेस 

सुप्रीम कोर्ट एनसीईआरटी क्लास 8 की टेक्स्ट बुक के चैप्टर न्यायपालिका में भ्रष्टाचार को लेकर लिए गए स्वत: संज्ञान की सुनवाई जारी है। सीजेआई सूर्यकांत, जस्टिस जे बागची और जस्टिस पंचोली की बेंच इस मामले की सुनवाई कर रही है। सीजेआई की नाराजगी जताने के बाद एनसीईआरटी ने किताब वापस ले ली है।

Loading...

Feb 26, 202611:50 AM

सुप्रीम फटकार के बाद एनसीईआरटी ने मांगी माफी कहा- गलती हो गई 

सुप्रीम फटकार के बाद एनसीईआरटी ने मांगी माफी कहा- गलती हो गई 

सुप्रीम कोर्ट के क्लास 8 की सोशल साइंस टेक्स्टबुक में ज्यूडिशियरी में करप्शन के रेफरेंस पर कड़ा संज्ञान लेने के बाद, नेशनल काउंसिल आफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग ने कहा कि उसने किताब के डिस्ट्रीब्यूशन पर सख्त रोक लगा दी है और इसे एरर आॅफ जजमेंट बताया है, इसके लिए माफी मांगी है।

Loading...

Feb 26, 20269:48 AM

न्यायपालिका में करप्शन... किताब में बदलाव पर सीजेआई नाराज

न्यायपालिका में करप्शन... किताब में बदलाव पर सीजेआई नाराज

सुप्रीम कोर्ट ने एनसीईआरटी की कक्षा आठवीं की किताब में न्यायपालिका पर जोड़ी गई सामग्री पर कड़ा रुख अपनाया है। सीजेआई सूर्यकांत ने कहा कि संस्था को बदनाम करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।  

Loading...

Feb 25, 202611:43 AM

JEE Main 2026 Paper 2 Result Out: केरल के सूर्यतेजस और गौरी शंकर ने किया टॉप, यहाँ देखें स्कोरकार्ड

JEE Main 2026 Paper 2 Result Out: केरल के सूर्यतेजस और गौरी शंकर ने किया टॉप, यहाँ देखें स्कोरकार्ड

NTA ने घोषित किया JEE Main 2026 सेशन 1 पेपर 2 का रिजल्ट। केरल के छात्रों ने 100 परसेंटाइल के साथ मारी बाजी।

Loading...

Feb 24, 20267:31 PM