राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की सांसद सुप्रिया सुले ने ईवीएम के विरोध का विरोध करते हुए जो बयान दिया, उससे कांग्रेस को तो धक्का लगा ही है, स्वयं उनकी पार्टी का एजेंडा भी ध्वस्त हो गया। कहा-मैं चार बार इसी मशीन से चुनकर आई हूं। इसलिए ईवीएम या वीवीपैट पर सवाल नहीं उठाऊंगी।

सुप्रिया सुले ने लोकसभा में बोलते हुए कहा-मैं चार बार इसी मशीन से चुनकर आई हूं।
मुंबई। स्टार समाचार वेब
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की सांसद सुप्रिया सुले ने ईवीएम के विरोध का विरोध करते हुए जो बयान दिया, उससे कांग्रेस को तो धक्का लगा ही है, स्वयं उनकी पार्टी का एजेंडा भी ध्वस्त हो गया। पिछले वर्ष हुए महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में जीते उनकी पार्टी के 10 में से एक विधायक ने अपने क्षेत्र में मतपत्रों से पुनर्मतदान के लिए आंदोलन चलाया था, जिसे सुप्रिया के पिता शरद पवार ने भी समर्थन किया था। सुप्रिया सुले ने लोकसभा में बोलते हुए कहा-मैं चार बार इसी मशीन से चुनकर आई हूं। इसलिए ईवीएम या वीवीपैट पर सवाल नहीं उठाऊंगी। लेकिन अब ईवीएम पर कोई विपरीत टिप्पणी न करने वाली सुप्रिया सुले ने उस समय भी चुप्पी साथ ली थी, जब 2024 में हुए महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद मालशिरस सीट से उनकी पार्टी के जीते हुए विधायक उत्तमराव जानकर ने अपने क्षेत्र में मतपत्रों के जरिए पुनर्मतदान कराने की जिद पकड़ ली थी।
उद्धव की पार्टी भी रही उठाती रही सवाल
सुप्रिया सुले की पार्टी ही नहीं, महाराष्ट्र में उनके सहयोगी दल कांग्रेस और शिवसेना (यूबीटी) भी ईवीएम पर सवाल उठाती रही हैं। अब महाराष्ट्र में 29 महानगरपालिकाओं के चुनाव घोषित होने के साथ ही ईवीएम पर सुप्रिया सुले के नए विचार राज्य की राजनीति में भी उनके सहयोगी दलों के लिए बड़ा झटका हैं। विधानसभा चुनाव में करारी हार झेलनेवाले शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे और उनके पुत्र आदित्य ठाकरे भी इन दिनों कांग्रेस नेता राहुल गांधी के सुर में सुर मिलाकर मतचोरी का नारा लगा रहे हैं, और ईवीएम का विरोध कर रहे हैं। लेकिन सुप्रिया सुले अब अलग लकीर पर चलती दिखाई दे रही हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट ने 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगे से जुड़े आगजनी मामले में आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन को दोषी करार दिया है। हालांकि, कोर्ट ने अन्य 12 आरोपियों को बरी कर दिया है। जानिए इस मामले से जुड़ी पूरी खबर।
दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे को लेकर प्रदर्शन करने पहुंचे CJP नेताओं को पुलिस ने डिटेन किया। इस पर क्लाइमेट एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने नाराजगी जताते हुए इसे 'अघोषित इमरजेंसी' बताया और पदयात्रा की चेतावनी दी।
मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी के दिल्ली प्रदर्शन से पहले पुलिस ने भारी कार्रवाई की। अरविंद केजरीवाल, ममता बनर्जी, तुषार गांधी और मनीष सिसोदिया समेत कई विपक्षी नेता हिरासत में लिए गए।
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और रकफ रोकने की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा जंतर-मंतर पर आयोजित विरोध प्रदर्शन से पहले दिल्ली में तनाव और पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था देखने को मिल रही है।
उत्तरप्रदेश के बाराबंकी जिले के सफदरगंज में बीती देर रात चलती कार आग का गोला बन गई। कार में सवार चालक बाहर नहीं निकल सका और जिंदा जलकर उसकी मौत हो गई। आग बुझने के बाद कार के अवशेष में कुछ हड्डियां ही बची थीं।
दिल्ली में कड़े प्रतिबंधों और मेट्रो-ट्रेन रद्द होने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका। कपिल सिब्बल की दलीलों पर कोर्ट ने विरोध प्रदर्शन के अधिकार और नागरिकों की सहूलियत के बीच संतुलन बनाने की बात कही।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई यूपी कैबिनेट की बैठक में बड़ा फैसला लिया गया है। नोएडा के जेवर एयरपोर्ट का नाम अब बदलकर 'नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट' किया जाएगा।
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन को पुलिस ने नहीं दी अनुमति। कई ट्रेनें रद्द, 57 मेट्रो स्टेशन बंद और 10 डिटेंशन सेंटर बनाए गए। जंतर-मंतर पर धारा 163 लागू।
देश के 4 राज्यों की 6 सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे LIVE। पुडुचेरी में AINRC जीती, बंगाल और असम में बीजेपी की बढ़त। तमिलनाडु में टीवीके और AIADMK में टक्कर।
दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट के चलते सुरक्षा कड़ी, रेल यातायात प्रभावित। नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन आने वाली कई ट्रेनें रद्द, 5000 से अधिक यात्रियों की ट्रेन छूटी।