×

सूर्यकुमार यादव ने बढ़ाई भारत की चिंता, पिछली 9 पारियों में एक भी अर्धशतक नहीं 

कभी अपने अजीबोगरीब शॉट, स्ट्राइक रेट और टी20 फॉर्मेट में निरंतरता के लिए चर्चा में रहने वाले सूर्यकुमार यादव की मौजूदा स्थिति दयनिय है। टी20 में कभी उनके सामने गेंदबाज आने से डरा करते थे, लेकिन पिछले 10 मैचों की 9 पारियों में सूर्यकुमार यादव के बल्ले से एक भी अर्धशतक नहीं आया है।

By: Prafull tiwari

Sep 25, 20255:56 PM

view15

view0

सूर्यकुमार यादव ने बढ़ाई भारत की चिंता, पिछली 9 पारियों में एक भी अर्धशतक नहीं 

नई दिल्ली । एक दौरा था जब टी20 में सूर्यकुमार यादव का जलवा था। दुनिया का कोई भी बल्लेबाज क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में उनके आस-पास भी नहीं था। वह लंबे समय तक टी20 में आईसीसी के नंबर वन रैंक के बल्लेबाज रहे। पिछले कुछ समय से उनके बल्ले ने रन उगलना लगभग बंद कर दिया है। सूर्यकुमार यादव की खराब फॉर्म ने भारतीय टीम की चिंता बढ़ा दी है।

कभी अपने अजीबोगरीब शॉट, स्ट्राइक रेट और टी20 फॉर्मेट में निरंतरता के लिए चर्चा में रहने वाले सूर्यकुमार यादव की मौजूदा स्थिति दयनिय है। टी20 में कभी उनके सामने गेंदबाज आने से डरा करते थे, लेकिन पिछले 10 मैचों की 9 पारियों में सूर्यकुमार यादव के बल्ले से एक भी अर्धशतक नहीं आया है। एशिया कप 2025 के लीग मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 47 रन उनका पिछली 9 पारियों में शीर्ष स्कोर है। 

सूर्या टीम के टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज हैं। उनका रन बनाना बेहद अहम है, लेकिन लंबे समय से बल्लेबाजी में उनकी असफलता ने भारतीय टीम की परेशानी को बढ़ा दिया है। कप्तानी ने सूर्यकुमार यादव की बल्लेबाजी को कहीं न कहीं प्रभावित किया है। कभी शीर्ष स्थान पर रहे सूर्या आईसीसी रैंकिंग में छठे नंबर पर चले गए हैं। टीम उनकी कप्तानी में लगातार जीत रही है, लेकिन उनकी अपनी फॉर्म निचले स्तर पर चली गई है। 

सूर्या पिछली 10 मैचों की 9 पारियों में 4 बार दो अंकों में जा सके हैं। ओमान के खिलाफ वह बल्लेबाजी के लिए नहीं आए थे। 9 पारियों में उनका आंकड़ा 0,12,14,0,2,7, 47, 0, 5 है।  सूर्यकुमार यादव 88 टी20 मैचों की 83 पारियों में 4 शतक और 21 अर्धशतक की मदद से 2,657 रन बना चुके हैं। उनका औसत 37.96 और स्ट्राइक रेट 165.24 है। खराब फॉर्म की वजह से औसत और स्ट्राइक रेट गिरी है। एशिया कप के बाद टी20 विश्व कप 2026 बड़ा टूर्नामेंट है, जिसका आयोजन भारत और श्रीलंका की मेजबानी में होने वाला है। सूर्या कप्तान हैं। उनका जल्द फॉर्म में आना भारतीय टीम के हित में होगा। 

COMMENTS (0)

RELATED POST

महिला T20 विश्व कप 2026 के शेड्यूल का ऐलान: 14 जून को होगा भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला

महिला T20 विश्व कप 2026 के शेड्यूल का ऐलान: 14 जून को होगा भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने महिला T20 विश्व कप 2026 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा कर दी है।

Loading...

Feb 24, 20266:24 PM

T20 वर्ल्ड कप 2026 सेमीफाइनल समीकरण: -3.800 NRR के साथ कैसे क्वालीफाई करेगा भारत?

T20 वर्ल्ड कप 2026 सेमीफाइनल समीकरण: -3.800 NRR के साथ कैसे क्वालीफाई करेगा भारत?

सुपर-8 में दक्षिण अफ्रीका से हार के बाद टीम इंडिया की सेमीफाइनल की राह मुश्किल। जानिए ग्रुप-1 और ग्रुप-2 के ताजा पॉइंट्स टेबल और समीकरण।

Loading...

Feb 23, 20264:31 PM

विश्व रिकॉर्ड की ओर मध्यप्रदेश: 100 घंटे लगातार क्रिकेट खेलेंगे दिव्यांग खिलाड़ी

विश्व रिकॉर्ड की ओर मध्यप्रदेश: 100 घंटे लगातार क्रिकेट खेलेंगे दिव्यांग खिलाड़ी

भोपाल में शुरू हुआ 100 घंटे का अखंड दिव्यांग क्रिकेट महोत्सव। CM डॉ. मोहन यादव ने किया उद्घाटन। देशभर के 350 दिव्यांग खिलाड़ी बनाएंगे नया रिकॉर्ड। जानें पूरी रिपोर्ट।

Loading...

Feb 22, 20264:13 PM

IND-W vs AUS-W: एडिलेड में भारत की ऐतिहासिक जीत, पहली बार ऑस्ट्रेलिया में जीती द्विपक्षीय सीरीज

IND-W vs AUS-W: एडिलेड में भारत की ऐतिहासिक जीत, पहली बार ऑस्ट्रेलिया में जीती द्विपक्षीय सीरीज

भारतीय महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया में रचा इतिहास! स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स के अर्धशतकों की मदद से भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हराकर पहली बार उनके घर में टी20 सीरीज जीती।

Loading...

Feb 21, 20265:24 PM

T20 World Cup 2026: सुपर-8 की जंग शुरू, क्या सेमीफाइनल में होगा भारत-पाक महामुकाबला?

T20 World Cup 2026: सुपर-8 की जंग शुरू, क्या सेमीफाइनल में होगा भारत-पाक महामुकाबला?

T20 World Cup 2026 के सुपर-8 का मंच तैयार है। भारत और पाकिस्तान के बीच सेमीफाइनल या फाइनल में संभावित भिड़ंत का पूरा समीकरण और सुपर-8 का शेड्यूल यहाँ देखें।

Loading...

Feb 20, 20266:33 PM