×

टी-20 विश्व कप: टीम का एलान, गिल बाहर.. सूर्यकुमार को कमान  

टी-20 विश्व कप-2026 के लिए आज, यानी शनिवार को 15 सदस्यीय भारतीय टीम का एलान किया गया। इसके अलावा न्यूजीलैंड दौरे के लिए भी भारतीय टीम की घोषणा की गई। दोनों स्क्वॉड एक ही हैं। फॉर्म से जूझ रहे सूर्यकुमार यादव ही टीम की कमान संभालेंगे। वहीं अक्षर पटेल को उपकप्तानी सौंपी गई है।

By: Arvind Mishra

Dec 20, 20253:14 PM

view24

view0

टी-20 विश्व कप: टीम का एलान, गिल बाहर.. सूर्यकुमार को कमान  

शनिवार को 15 सदस्यीय भारतीय टीम का एलान किया गया।

  • विश्व कप से पहले पांच मैच खेलेगा भारत
  • अक्षर पटेल को टीम उपकप्तानी सौंपी गई
  •  विश्वकप का आगाज 7 फरवरी से होगा
  • फाइनल मुकाबला 8 मार्च को खेला जाएगा
  • मैच में 20 टीमों के बीच जंग देखने को मिलेगी

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब

टी-20 विश्व कप-2026 के लिए आज, यानी शनिवार को 15 सदस्यीय भारतीय टीम का एलान किया गया। इसके अलावा न्यूजीलैंड दौरे के लिए भी भारतीय टीम की घोषणा की गई। दोनों स्क्वॉड एक ही हैं। फॉर्म से जूझ रहे सूर्यकुमार यादव ही टीम की कमान संभालेंगे। वहीं अक्षर पटेल को उपकप्तानी सौंपी गई है। दरअसल, आईसीसी मेन्स टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान किया गया। वहीं खराब फॉर्म से जूझ रहे शुभमन गिल टीम का हिस्सा नहीं हैं। 15 सदस्यीय टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन और मिडिल आॅर्डर बैटर रिंकू सिंह भी शामिल हैं। ईशान दो साल बाद भारतीय टीम में लौटे हैं। ईशान को अच्छे प्रदर्शन का इनाम मिला है।  

जितेश शर्मा टीम से बाहर

शुभमन गिल को बाहर करना हैरतभरा है, क्योंकि वो साउथ अफ्रीका सीरीज तक टीम के उप-कप्तान थे। शुभमन को खराब फॉर्म का खामियाजा भुगतना पड़ा है। अब संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ओपनिंग की जिम्मेदारी निभाएंगे। जितेश शर्मा भी टीम का पार्ट नहीं हैं। यही स्क्वॉड न्यूजीलैंड के खिलाफ जनवरी में होने वाली पांच मैचों की टी-20 सीरीज में भी हिस्सा लेगी।

भारत-श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी

टी-20 वर्ल्ड कप भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेला जाना है। टूर्नामेंट की शुरुआत 7 फरवरी को होनी है और इसका खिताबी मुकाबला 20 मार्च को निर्धारित है। गत चैम्पियन भारतीय टीम को इस टूर्नामेंट के लिए ग्रुप-ए में रखा गया है। इस ग्रुप में संयुक्त राज्य अमेरिका, नामीबिया, नीदरलैंड्स और पाकिस्तान की टीम्स भी हैं।

चार अलग-अलग स्टेडियम

खास बात यह है कि टीम इंडिया अपने ग्रुप मुकाबले चार अलग-अलग स्टेडियमों में खेलेगी। भारतीय टीम के ग्रुप मुकाबले अरुण जेटली स्टेडियम (दिल्ली), वानखेड़े स्टेडियम (मुंबई), आर. प्रेमदासा स्टेडियम (कोलंबो) और नरेंद्र मोदी स्टेडियम (अहमदाबाद) में आयोजित किए जाएंगे।

टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अक्षर पटेल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, संजू सैमसन (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, वॉशिंगटन सुंदर अर्शदीप सिंह, रिंकू सिंह, हर्षित राणा और ईशान किशन (विकेटकीपर)।

न्यूजीलैंड सीरीज के लिए भारतीय टीम

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अक्षर पटेल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर अर्शदीप सिंह, रिंकू सिंह, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह और ईशान किशन (विकेटकीपर)।

भारत- न्यूजीलैंड फुल शेड्यूल

  • 11 जनवरी: पहला वनडे, वडोदरा
  • 14 जनवरी: दूसरा वनडे, राजकोट
  • 18 जनवरी: तीसरा वनडे, इंदौर
  • 21 जनवरी: पहला टी20, नागपुर
  • 23 जनवरी: दूसरा T20, रायपुर
  • 25 जनवरी: तीसरा टी20, गुवाहाटी
  • 28 जनवरी: चौथा टी20, विशाखापत्तनम
  • 31 जनवरी: पांचवां टी20, तिरुवनंतपुरम

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पूरा शेड्यूल

07 फरवरी 2026. 11:00 AM. पाकिस्तान vs नीदरलैंड्स. SSC, कोलंबो
07 फरवरी 2026. 3:00 PM. वेस्टइंडीज vs बांग्लादेश. कोलकाता

07 फरवरी 2026. 7:00 PM. भारत vs USA. मुंबई

08 फरवरी 2026. 11:00 AM. न्यूजीलैंड vs अफगानिस्तान. चेन्नई
08 फरवरी 2026. 3:00 PM. इंग्लैंड vs नेपाल. मुंबई
08 फरवरी 2026. 7:00 PM. श्रीलंका vs आयरलैंड. प्रेमदासा, कोलंबो

09 फरवरी 2026. 11:00 AM. बांग्लादेश vs इटली. कोलकाता
09 फरवरी 2026. 3:00 PM. जिम्बाब्वे vs ओमान. SSC. कोलंबो
09 फरवरी 2026. 7:00 PM. साउथ अफ्रीका vs कनाडा. अहमदाबाद

10 फरवरी 2026. 11:00 AM. नीदरलैंड्स vs नामीबिया. दिल्ली
10 फरवरी 2026. 3:00 PM. न्यूजीलैंड vs UAE. चेन्नई
10 फरवरी 2026. 7:00 PM. पाकिस्तान vs USA. SSC. कोलंबो

11 फरवरी 2026. 11:00 AM. साउथअफ्रीका vs अफगानिस्तान. अहमदाबाद
11 फरवरी 2026. 3:00 PM. ऑस्ट्रेलिया vs आयरलैंड. प्रेमदासा. कोलंबो
11 फरवरी 2026. 7:00 PM. इंग्लैंड vs वेस्टइंडीज. मुंबई

12 फरवरी 2026. 11:00 AM. श्रीलंका vs ओमान. कैंडी
12 फरवरी 2026. 3:00 PM. नेपाल vs इटली. मुंबई

12 फरवरी 2026. 7:00 PM. भारत vs नामीबिया. दिल्ली

13 फरवरी 2026. 11:00 AM. ऑस्ट्रेलिया vs जिम्बाब्वे. प्रेमदासा. कोलंबो
13 फरवरी 2026. 3:00 PM. कनाडा vs UAE. दिल्ली
13 फरवरी 2026. 7:00 PM. USA vs नीदरलैंड्स. चेन्नई

14 फरवरी 2026. 11:00 AM. आयरलैंड vs ओमान. SSC, कोलंबो
14 फरवरी 2026. 3:00 PM. इंग्लैंड vs बांग्लादेश. कोलकाता
14 फरवरी 2026. 7:00 PM. न्यूजीलैंड vs साउथ अफ्रीका. अहमदाबाद

15 फरवरी 2026. 11:00 AM. वेस्टइंडीज vs नेपाल. मुंबई
15 फरवरी 2026. 3:00 PM. USA vs नामीबिया. चेन्नई

15 फरवरी 2026. 7:00 PM. भारत vs पाकिस्तान. प्रेमदासा, कोलंबो

16 फरवरी 2026. 11:00 AM. अफगानिस्तान vs UAE. दिल्ली
16 फरवरी 2026. 3:00 PM. इंग्लैंड vs इटली. कोलकाता
16 फरवरी 2026. 7:00 PM. ऑस्ट्रेलिया vs श्रीलंका. कैंडी

17 फरवरी 2026. 11:00 AM. न्यूजीलैंड vs कनाडा. चेन्नई
17 फरवरी 2026 . 3:00 PM. आयरलैंड vs जिम्बाब्वे. कैंडी
17 फरवरी 2026. 7:00 PM. बांग्लादेश vs नेपाल. मुंबई

18 फरवरी 2026. 11:00 AM. साउथ अफ्रीका vs UAE. दिल्ली
18 फरवरी 2026. 3:00 PM. पाकिस्तान vs नामीबिया. SSC, कोलंबो

18 फरवरी 2026. 7:00 PM. भारत vs नीदरलैंड्स. अहमदाबाद

19 फरवरी 2026. 11:00 AM. वेस्टइंडीज vs इटली. कोलकाता
19 फरवरी 2026. 3:00 PM. श्रीलंका vs जिम्बाब्वे. प्रेमदासा, कोलंबो
19 फरवरी 2026. 7:00 PM. अफगानिस्तान vs कनाडा. चेन्नई
20 फरवरी 2026. 7:00 PM. ऑस्ट्रेलिया vs ओमान. कैंडी
20 फरवरी 2026. 7:00 PM. ऑस्ट्रेलिया vs ओमान. कैंडी

COMMENTS (0)

RELATED POST

BCCI Domestic Season 2026-27: टीम इंडिया का होम शेड्यूल जारी, 153 दिनों में होंगे 22 मुकाबले

BCCI Domestic Season 2026-27: टीम इंडिया का होम शेड्यूल जारी, 153 दिनों में होंगे 22 मुकाबले

बीसीसीआई ने 2026-27 घरेलू सीजन के लिए भारतीय टीम का शेड्यूल घोषित कर दिया है। जानें कब और कहाँ होंगे ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका और वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच।

Loading...

Mar 26, 20263:34 PM

गौतम गंभीर पर्सनालिटी राइट्स: दिल्ली हाई कोर्ट ने डीपफेक और दुरुपयोग पर लगाया बैन

गौतम गंभीर पर्सनालिटी राइट्स: दिल्ली हाई कोर्ट ने डीपफेक और दुरुपयोग पर लगाया बैन

दिल्ली हाई कोर्ट ने गौतम गंभीर के व्यक्तित्व अधिकारों की सुरक्षा के लिए अंतरिम आदेश दिया है। कोर्ट ने गूगल और मेटा को डीपफेक वीडियो हटाने का निर्देश दिया है।

Loading...

Mar 25, 20264:20 PM

IPL 2026: ईशान किशन बने सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान, अभिषेक शर्मा को मिली नई जिम्मेदारी

IPL 2026: ईशान किशन बने सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान, अभिषेक शर्मा को मिली नई जिम्मेदारी

IPL 2026 से पहले SRH ने बड़ा फैसला लिया है। ईशान किशन को पैट कमिंस की जगह स्टैंड-इन कप्तान बनाया गया है। जानें अभिषेक शर्मा की नई भूमिका और पूरी रिपोर्ट।

Loading...

Mar 18, 20266:40 PM

IPL 2026: चिन्नास्वामी स्टेडियम को मिली सरकार की मंजूरी, RCB और SRH के बीच होगा पहला मुकाबला

IPL 2026: चिन्नास्वामी स्टेडियम को मिली सरकार की मंजूरी, RCB और SRH के बीच होगा पहला मुकाबला

आईपीएल 2026 से पहले कर्नाटक सरकार ने चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैचों की अनुमति दी। सुरक्षा कारणों से लगे प्रतिबंध हटे। जानें RCB के मैचों का पूरा शेड्यूल और स्टेडियम की नई रिपोर्ट

Loading...

Mar 16, 20264:50 PM

हार्दिक पांड्या विवाद: तिरंगे के अपमान का लगा आरोप, पुलिस में शिकायत दर्ज

हार्दिक पांड्या विवाद: तिरंगे के अपमान का लगा आरोप, पुलिस में शिकायत दर्ज

टी20 वर्ल्ड कप जीत के जश्न के बीच हार्दिक पांड्या विवादों में घिरे। पुणे में तिरंगे के अपमान को लेकर शिकायत दर्ज। जानें वकील वाजिद खान ने क्यों की FIR की मांग

Loading...

Mar 12, 202610:40 AM