×

तमिलनाडु: राज्यपाल ने की राष्ट्रगान बजाने की मांग... अध्यक्ष ने किया इंकार

तमिलनाडु सरकार और राज्यपाल आरएन रवि के बीच एक बार फिर तकरार सामने आई है। यही नहीं, राज्यपाल विधानसभा सत्र को बीच में छोड़कर बाहर चले गए। उन्होंने तमिल एंथम के बाद राष्ट्रगान बजाने की मांग की थी।

By: Arvind Mishra

Jan 20, 202611:28 AM

view16

view0

तमिलनाडु: राज्यपाल ने की राष्ट्रगान बजाने की मांग... अध्यक्ष ने किया इंकार

राज्यपाल विधानसभा सत्र को बीच में छोड़कर बाहर चले गए।

  • नाराज होकर सदन से बाहर निकले राज्यपाल

  • राज्यपाल ने सत्र का तीसरी बार किया बहिष्कार

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब

तमिलनाडु सरकार और राज्यपाल आरएन रवि के बीच एक बार फिर तकरार सामने आई है। यही नहीं, राज्यपाल विधानसभा सत्र को बीच में छोड़कर बाहर चले गए। उन्होंने तमिल एंथम के बाद राष्ट्रगान बजाने की मांग की थी, जिसे विस अध्यक्ष अप्पावु ने मानने से इंकार कर दिया। ऐसे में नाराज राज्यपाल सदन को संबोधित किए बिना ही कार्रवाई का बहिष्कार कर दिया। राज्यपाल ने तीसरी बार सदन का बहिष्कार किया है। इससे पहले 2024 और 2025 में भी भाषण नहीं दिया था। तमिलनाडु लोकभवन ने प्रेस रिलीज जारी करते हुए इस पूरे मामले की जानकारी दी है।

राष्ट्रीय गान को नहीं दिया सम्मान

तमिलनाडु विधानसभा में राज्यपाल आरएन रवि ने कहा- मुझे बहुत दु:ख है कि राष्ट्रीय गान को सम्मान नहीं दिया जा रहा है। ये दुर्भाग्य है कि संबोधन में बाधा पड़ी है। मैं अपनी जिम्मेदारियों से भलीभांति अवगत हूं। मगर, राष्ट्रीय गान को पूरा सम्मान मिलना चाहिए।

विस अध्यक्ष ने दी सफाई

इधर, राज्यपाल की मांग पर प्रतिक्रिया देते हुए तमिलनाडु के स्पीकर अप्पावु ने कहा-विधानसभा में सिर्फ विधायकों को अपने विचार साझा करने की अनुमति होती है। कोई और अपने विचार नहीं थोप सकता है। सरकार ने राज्यपाल के संबोधन की तैयारी कर रखी थी।

मेरा माइक बंद किया गया: राज्यपाल

हालांकि, राज्यपाल आरएन रवि का कहना है कि मेरा माइक बंद कर दिया गया और मुझे बोलने नहीं दिया गया। इससे मुझे अपमानित महसूस हुआ है। 

COMMENTS (0)

RELATED POST

अमित शाह का लोकसभा में विपक्ष पर हमला: "ओम बिरला को मर्यादा न सिखाए विपक्ष"

अमित शाह का लोकसभा में विपक्ष पर हमला: "ओम बिरला को मर्यादा न सिखाए विपक्ष"

गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में विपक्षी दलों को खरी-खरी सुनाई। उन्होंने कहा कि स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाना निंदनीय है और विपक्ष को सदन की मर्यादा का पालन करना चाहिए।

Loading...

Mar 11, 20265:37 PM

सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: 11 साल से कोमा में पड़े युवक को इच्छामृत्यु की अनुमति

सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: 11 साल से कोमा में पड़े युवक को इच्छामृत्यु की अनुमति

सुप्रीम कोर्ट ने 12 वर्षों से कोमा में जीवन और मृत्यु के बीच झूल रहे 31 वर्षीय हरीश राणा को 'गरिमापूर्ण मृत्यु' का अधिकार देते हुए निष्क्रिय इच्छामृत्यु (Passive Euthanasia) की मंजूरी दे दी है।

Loading...

Mar 11, 202612:12 PM

लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: गौरव गोगोई और किरेन रिजिजू के बीच तीखी बहस

लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: गौरव गोगोई और किरेन रिजिजू के बीच तीखी बहस

लोकसभा में विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया। गौरव गोगोई ने माइक बंद करने और पक्षपात का आरोप लगाया, वहीं किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी के व्यवहार पर सवाल उठाए।

Loading...

Mar 10, 20265:55 PM

Mar 10, 20265:31 PM

संसद बजट सत्र LIVE: स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, विपक्ष का हंगामा और एलपीजी संकट

संसद बजट सत्र LIVE: स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, विपक्ष का हंगामा और एलपीजी संकट

संसद बजट सत्र 2026 Live: लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और CEC के खिलाफ विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव की तैयारी। जानें एलपीजी किल्लत और राहुल गांधी पर क्या बोले मंत्री।

Loading...

Mar 10, 202611:39 AM