गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में विपक्षी दलों को खरी-खरी सुनाई। उन्होंने कहा कि स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाना निंदनीय है और विपक्ष को सदन की मर्यादा का पालन करना चाहिए।

लोकसभा में बोलते हुए गृह मंत्री अमित शाह
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
लोकसभा में आज गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान अमित शाह ने संसदीय परंपराओं, नियमों और मर्यादा का हवाला देते हुए कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन को जमकर आड़े हाथों लिया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सदन आपसी विश्वास से चलता है और अध्यक्ष की निष्ठा पर सवाल उठाना लोकतांत्रिक इतिहास की सबसे दुखद घटनाओं में से एक है।
अमित शाह ने अपने संबोधन की शुरुआत सदन की गरिमा से की। उन्होंने कहा कि सदन की भावना और दीर्घकालिक परंपरा आपसी विश्वास पर टिकी होती है। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच यह विश्वास ही लोकतंत्र की नींव है। उन्होंने विपक्ष को नसीहत देते हुए कहा, "विपक्ष ओम बिरला को मर्यादा न सिखाए।" शाह ने याद दिलाया कि जब से स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया, उन्होंने नैतिकता का परिचय देते हुए स्वयं चेयर पर बैठना छोड़ दिया। यह उनकी महानता और नियमों के प्रति सम्मान को दर्शाता है।
गृह मंत्री ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी का नाम लिए बिना उन पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि सदन नियमों और संसदीय भाषा से संचालित होता है, लेकिन कुछ सदस्य इस बुनियादी बात को समझने को तैयार नहीं हैं। शाह ने कहा स्पीकर को अधिकार है कि वे असंसदीय शब्दों को रिकॉर्ड से हटाएं। यदि कोई सदस्य मर्यादा लांघता है, तो अध्यक्ष उन्हें टोकने, निष्कासित करने या निलंबित करने का पूर्ण अधिकार रखते हैं। अमित शाह ने गर्व से कहा कि जब भाजपा विपक्ष में थी, तब उसने कभी भी अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाकर सदन की गरिमा को ठेस नहीं पहुंचाई।
अमित शाह ने संसद में विपक्षी महिला सांसदों द्वारा प्रधानमंत्री की चेयर के घेराव के मुद्दे को भी गंभीरता से उठाया। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा, "आप प्रधानमंत्री के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाना चाहते हैं, तो लाइये, हम चर्चा के लिए तैयार हैं। लेकिन अध्यक्ष को निशाना बनाना गलत है।" उन्होंने कहा कि देश के इतिहास में अध्यक्ष के खिलाफ प्रस्ताव लाने के गिने-चुने उदाहरण हैं, जो संसदीय राजनीति के लिए अफसोसजनक हैं।
अमित शाह ने भावुक होते हुए कहा कि करीब चार दशक बाद ऐसी स्थिति बनी है जब लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव आया है।
"जब आप अध्यक्ष की निष्ठा पर सवाल खड़े करते हैं, तो इससे ज्यादा निंदनीय कुछ नहीं हो सकता। स्पीकर सदन के संरक्षक होते हैं, वे किसी एक दल के प्रतिनिधि नहीं होते।"

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने मसूद अजहर पर पाकिस्तान के ढोंग, पीएम मोदी और शी जिनपिंग की मुलाकात, ओमान तट पर जहाज हमले और रूस से ऊर्जा सहयोग पर भारत का स्पष्ट रुख रखा।
सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई भ्रष्टाचार मामले में पंजाब पुलिस के निलंबित डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए इसके खारिज होने के शुरुआती संकेत दिए हैं।
राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के समस्त इंजीनियरों को बधाई दी और महान सिविल इंजीनियर एवं राजनेता भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया को उनकी जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री ने बेहतर भविष्य के निर्माण, नवाचार और देश की जटिल समस्याओं के समाधान में इंजीनियरों के अद्वितीय योगदान को रेखांकित किया।
पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम में विधानसभा उपचुनाव से पहले ही भाजपा ने सबको चौंका दिया है। जी हां.. भाजपा ने हसिरानी रथ को अपना उम्मीदवार बनाया है। हसिरानी रथ, चंद्रनाथ रथ की मां हैं, जो शुभेंदु अधिकारी के पीए थे।
यूपी काडर की 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल का इस्तीफा 14 सितंबर को सरकार की तरफ से मंजूर कर लिया गया। केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने त्यागपत्र स्वीकार करते हुए नोटिफिकेशन जारी किया। दिव्या मित्तल का इस्तीफा आज यानी मंगलवार से प्रभावी माना जाएगा।
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी में लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े ओवरग्राउंट वर्कर नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस मामले में देर शाम आतंकियों के तीन मददगारों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजौरी के कोटचरवाल तेरीयाथ निवासी जाकिर हुसैन और मोहम्मद आजम और उधन गांव निवासी मोहम्मद मुश्ताक के रूप में हुई है।
उत्तर प्रदेश में आजमगढ़ के फूलपुर थाना क्षेत्र में आज तड़के एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा सुबह करीब 4:30 बजे हुआ, जब फूलपुर की तरफ से सरायमीर की ओर जा रही स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई।
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान मौत मामले में CBI ने FIR दर्ज कर ली है। बॉम्बे हाईकोर्ट के निर्देश पर यह कार्रवाई हुई है। जानिए मामले से जुड़ी पूरी अपडेट, पिता के आरोप और पुलिस की अब तक की जांच का विवरण।
पितृपक्ष मेले में पिंडदान और श्राद्ध कर्म के लिए पश्चिम मध्य रेलवे ने जबलपुर-गया-जबलपुर स्पेशल ट्रेन का ऐलान किया है। जानिए ट्रेन की तारीखें, रूट, टाइमिंग और स्टेशनों की पूरी जानकारी।
तहलका के पूर्व एडिटर-इन-चीफ तरुण तेजपाल ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में मापुसा अदालत में आत्मसमर्पण किया। बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ अब सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई।