×

तमिलनाडु... मंत्री केएन नेहरू ने किया 1,020 करोड़ का घपला

केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी ने तमिलनाडु के नगर प्रशासन और जल आपूर्ति मंत्री केएन नेहरू के खिलाफ भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए राज्य सरकार को एक नया दस्तावेज भेजा है। दावा किया गया है कि मंत्री ने 1,020 करोड़ रुपए का घपला किया है।

By: Arvind Mishra

Dec 08, 202512:20 PM

view8

view0

तमिलनाडु... मंत्री केएन नेहरू ने किया 1,020 करोड़ का घपला

तमिलनाडु के नगर प्रशासन और जल आपूर्ति मंत्री केएन नेहरू।

  • अब कसा शिकंजा..टेंडर में जमकर हेरफेर
  • ईडी ने सरकार से की एफआईआर की मांग

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब

केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी ने तमिलनाडु के नगर प्रशासन और जल आपूर्ति मंत्री केएन नेहरू के खिलाफ भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए राज्य सरकार को एक नया दस्तावेज भेजा है। दावा किया गया है कि मंत्री ने 1,020 करोड़ रुपए का घपला किया है। पूरा करप्शन टेंडर में हेरफेर से जुड़ा है। ईडी ने सरकार से इस मामले में नई एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। मंत्री के विभाग में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं हुई हैं। टेंडर खुलने से पहले ही सरकारी कॉन्ट्रैक्ट में हेराफेरी की गई। टॉयलेट बनाने और काम की आउटसोर्सिंग सहित कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट के लिए पहले से तय ठेकेदार को 7.5 फीसदी से 10 फीसदी रिश्वत लेकर दिए गए। भुगतान नकद और हवाला के जरिये किया गया है।

सबूतों से भरा 258 पेज का दस्तावेज

ईडी ने तमिलनाडु सरकार को भेजे गए 258 पेज के दस्तावेज में 300 से अधिक तस्वीरें शामिल की हैं। ये दस्तावेज सौदों के स्क्रीनशॉट और फोटोग्राफ्स हैं। इनमें अनुबंधों की पूरी जानकारी, भुगतानकर्ताओं के नाम, अनुबंध मूल्य का विवरण, पंचायतों के नाम, दी गई रिश्वत और बकाया रकम का जिक्र किया गया है।  

छापे के दौरान मिले सबूत

यह सबूत मंत्री के भाइयों की संपत्तियों की तलाशी के दौरान जब्त मोबाइल फोन और डिजिटल उपकरणों से जुटाया गया है। ये लोग ट्रू वैल्यू होम्स नाम की एक निर्माण कंपनी चलाते हैं। यह जांच मूल रूप से 30 करोड़ रुपए के बैंक धोखाधड़ी मामले से जुड़ी थी, जिसे बाद में बंद कर दिया गया था।

COMMENTS (0)

RELATED POST

तारिक रहमान शपथ ग्रहण: ढाका जाएंगे ओम बिरला, जानें पीएम मोदी क्यों नहीं हुए शामिल |

तारिक रहमान शपथ ग्रहण: ढाका जाएंगे ओम बिरला, जानें पीएम मोदी क्यों नहीं हुए शामिल |

बांग्लादेश के नवनिर्वाचित पीएम तारिक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला करेंगे। जानें चुनाव परिणाम, पीएम मोदी की व्यस्तता और ढाका में होने वाले इस भव्य कार्यक्रम का पूरा विवरण

Loading...

Feb 15, 20265:50 PM

दुखद... कर्नाटक के छात्र साकेत श्रीनिवासैया की अमेरिका में हुई मौत 

दुखद... कर्नाटक के छात्र साकेत श्रीनिवासैया की अमेरिका में हुई मौत 

भारतीय युवक साकेत श्रीनिवासैया की मौत ने हर किसी को हैरान कर दिया है। अमेरिका में इस 22 साल के युवक की मौत हो गई है। साकेत यूनिवर्सिटी आॅफ कैलिफोर्निया, बर्कले से मास्टर डिग्री कर रहा था। साकेत श्रीनिवासैया छह दिनों से यूनिवर्सिटी कैंपस से लापता था।

Loading...

Feb 15, 202610:29 AM

हिमाचल में हादसा: खाई में गिरी गाड़ी... तीन युवकों की मौत... एक घायल

हिमाचल में हादसा: खाई में गिरी गाड़ी... तीन युवकों की मौत... एक घायल

आज यानी रविवार को सुबह-सुबह सराज में हुए भीषण हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, एक गंभीर घायल है। हादसा सुबह चार बजे के करीब हुआ। चार दोस्त घर से जीप निकले थे और जीप बुनालीधार के समीप हादसे का शिकार हुई। दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि तीसरे ने अस्पतालों में अंतिम सांस ली।

Loading...

Feb 15, 202610:18 AM

बांग्लादेश: रहमान शपथ ग्रहण में शामिल होने का पीएम मोदी को आया न्योता

बांग्लादेश: रहमान शपथ ग्रहण में शामिल होने का पीएम मोदी को आया न्योता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 17 फरवरी को बांग्लादेश के अगले प्रधानमंत्री तारिक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। साथ ही अन्य देश के नेताओं को भी बुलाया गया है। ढाका से यह मैसेज शनिवार देर रात भारतीय अधिकारियों तक पहुंचा।

Loading...

Feb 15, 202610:05 AM

स्टार्टअप इंडिया फंड ऑफ फंड्स 2.0: केंद्र ने दी 10,000 करोड़ रुपये के कोष को मंजूरी

स्टार्टअप इंडिया फंड ऑफ फंड्स 2.0: केंद्र ने दी 10,000 करोड़ रुपये के कोष को मंजूरी

स्टार्टअप्स के लिए खुशखबरी! केंद्र सरकार ने 'फंड ऑफ फंड्स 2.0' के तहत 10,000 करोड़ रुपये के निवेश को मंजूरी दी है। जानें किन स्टार्टअप्स को मिलेगा फायदा।

Loading...

Feb 14, 20264:44 PM