×

विभाजन विभीषिका दिवस...1947 में हिंदुस्तान का बंटवारा सिर्फ जमीन का नहीं था, बल्कि दिलों का भी विभाजन था...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री और केंद्रीय मंत्री ने गुरुवार को 1947 के विभाजन के दौरान जान न्योछावर करने वाले लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 अगस्त के दिन को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस घोषित किया है।

By: Arvind Mishra

Aug 14, 202510:45 AM

view43

view0

विभाजन विभीषिका दिवस...1947 में हिंदुस्तान का बंटवारा सिर्फ जमीन का नहीं था, बल्कि दिलों का भी विभाजन था...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।

  • पीएम मोदी बोले-नफरत सिर्फ विनाश लाती है, एकता-मानवता की रक्षा जरूरी 

  • अनगिनत लोगों की ओर से झेले गए उथल-पुथल व दर्द को याद करने का दिन

  • विभाजन, हिंसा, शोषण और अत्याचार हुए और करोड़ों लोगों ने विस्थापन झेला

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री और केंद्रीय मंत्री ने गुरुवार को 1947 के विभाजन के दौरान जान न्योछावर करने वाले लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 अगस्त के दिन को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस घोषित किया है। पीएम ने एक्स पर लिखा- 1947 में हिंदुस्तान का बंटवारा सिर्फ जमीन का नहीं था, बल्कि दिलों का भी विभाजन था। लाखों लोगों ने अपने घर, अपनों और अपनी पहचान खो दी। खून से सने रेल ट्रैक, बेजान शरीरों से भरी ट्रेनें और आंसू भरे, शोकाकुल चेहरे मानव इतिहास की सबसे भयावह तस्वीरों में से एक बन गए।  विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस दिवस का मकसद यह याद रखना है कि नफरत की आग सिर्फ विनाश लाती है, और हमें हर कीमत पर अपनी एकता, प्रेम और मानवता की रक्षा करनी चाहिए।

साहस के सम्मान का भी दिन

प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा-हमारे इतिहास के एक दुखद अध्याय के दौरान अनगिनत लोगों द्वारा झेले गए उथल-पुथल और दर्द को याद करते हुए, भारत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मना रहा है। यह उनके साहस का सम्मान करने का भी दिन है।  अकल्पनीय क्षति का सामना करने और फिर भी नए सिरे से शुरुआत करने की ताकत पाने की उनकी क्षमता का दिन है। मोदी ने कहा कि इस त्रासदी से प्रभावित हुए कई लोगों ने अपनी जिंदगी को फिर से शुरू किया और बड़ी उपलब्धियां हासिल कीं। यह दिन हमारे देश को एक सूत्र में पिरोने वाले सद्भाव के बंधन को मजबूत करने की हमारी स्थायी जिम्मेदारी की भी याद दिलाता है।

देश को टुकड़ों में बांटकर चोट पहुंचाई: शाह

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लिखा-देश के विभाजन और उसकी त्रासदी के शिकार लोगों के दर्द को याद कर संवेदना व्यक्त करने का दिन है। इस दिन कांग्रेस ने देश को टुकड़ों में बांटकर मां भारती के स्वाभिमान को चोट पहुंचाई। विभाजन के कारण हिंसा, शोषण और अत्याचार हुए और करोड़ों लोगों ने विस्थापन झेला। मैं उन सभी लोगों के प्रति मन की गहराई से श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। देश विभाजन के इस इतिहास और दर्द को कभी भुला नहीं सकेगा। विभाजन की इस विभीषिका में अपनी जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

सीखे जा सकते हैं सबक...

इधर, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा-विभाजन ने बहुत दर्द दिया और इसके दूरगामी मानवीय और रणनीतिक परिणाम हुए। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस  पर, हम उन लोगों के धैर्य को याद करते हैं, जिन्होंने इस भयानक त्रासदी को सहा था। इस दर्दनाक अध्याय से कई सबक सीखे जा सकते हैं।

आने वाली पीढ़ियां रखेंगी याद

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा-विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर मैं उन लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं, जिन्होंने इस अविवेकी विभाजन के बाद हुई व्यापक हिंसा और भीषण नरसंहार में अपने प्राणों की आहुति दी और उन कई चमत्कारिक रूप से जीवित बचे लोगों को भी, जिनमें मेरे माता-पिता भी शामिल हैं। जिन लोगों को असहाय विभाजन शरणार्थियों के रूप में भारत में अपनी जिंदगी नए सिरे से शुरू करने के लिए मजबूर होना पड़ा। विभाजन की भयावहता आने वाली पीढ़ियों को हमेशा याद रहेगी।

COMMENTS (0)

RELATED POST

भारत डिजिटल जनगणना 2026: 1 अप्रैल से हाउस लिस्टिंग शुरू, लिव-इन कपल्स और जातिगत गणना पर नए नियम जारी

भारत डिजिटल जनगणना 2026: 1 अप्रैल से हाउस लिस्टिंग शुरू, लिव-इन कपल्स और जातिगत गणना पर नए नियम जारी

भारत की पहली डिजिटल जनगणना 1 अप्रैल 2026 से शुरू होगी। जानें 33 सवालों की सूची, लिव-इन कपल्स के लिए शादीशुदा का दर्जा और आजादी के बाद पहली बार होने वाली जातिगत गणना की पूरी जानकारी।

Loading...

Mar 30, 20262:53 PM

विशाखापत्तनम मर्डर केस: नौसेना कर्मी ने प्रेमिका की हत्या कर शव के टुकड़े फ्रिज में छिपाए

विशाखापत्तनम मर्डर केस: नौसेना कर्मी ने प्रेमिका की हत्या कर शव के टुकड़े फ्रिज में छिपाए

विशाखापत्तनम में INS डेगा पर तैनात नौसेना कर्मचारी रविंद्र ने प्रेमिका मोनिका की हत्या कर शव के टुकड़े किए। डेटिंग ऐप से हुई थी दोस्ती, पुलिस ने आरोपी को दबोचा।

Loading...

Mar 30, 202612:25 PM

अप्रैल में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, काम निपटाने से पहले देख लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

अप्रैल में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, काम निपटाने से पहले देख लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

अप्रैल 2026 में बैंक 14 दिनों के लिए बंद रहेंगे। गुड फ्राइडे, अंबेडकर जयंती और अक्षय तृतीया जैसे त्योहारों पर बैंक अवकाश रहेगा। देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट और अपने काम पहले ही निपटाएं।

Loading...

Mar 30, 202612:14 PM

भारत में केरोसिन की बिक्री शुरू: पेट्रोल पंपों पर मिलेगा मिट्टी का तेल, नियमों में ढील

भारत में केरोसिन की बिक्री शुरू: पेट्रोल पंपों पर मिलेगा मिट्टी का तेल, नियमों में ढील

मिडिल ईस्ट युद्ध के कारण पैदा हुए ऊर्जा संकट को देखते हुए केंद्र सरकार ने केरोसिन वितरण के नियमों में 60 दिनों की छूट दी है। अब चुनिंदा पेट्रोल पंपों पर भी मिलेगा मिट्टी का तेल।

Loading...

Mar 30, 202612:04 PM

बिहार : नीतीश कुमार ने विधान परिषद से दिया इस्तीफा, राज्यसभा के लिए बढ़े कदम

बिहार : नीतीश कुमार ने विधान परिषद से दिया इस्तीफा, राज्यसभा के लिए बढ़े कदम

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उनके साथ भाजपा नेता नितिन नवीन ने भी पद छोड़ा। जानें इस बड़े राजनीतिक बदलाव के पीछे की पूरी खबर

Loading...

Mar 30, 202611:32 AM