पीएम मोदी ने बिहार में NDA की जीत को लोकतंत्र और विकासवाद की विजय बताया। उन्होंने कांग्रेस को 'मुस्लिम लीगी माओवादी कांग्रेस' (MMC) कहते हुए बड़ा विभाजन होने की भविष्यवाणी की और RJD से झगड़ा खुलकर सामने आने की बात कही।
किन्नर अखाड़े में महाकुंभ के दौरान महामंडलेश्वर बनाई गई पूर्व फिल्म अभिनेत्री ममता कुलकर्णी के अंडर वर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को लेकर गोरखपुर में दिए गए बयान के बाद किन्नर अखाड़े में उथल-पुथल मच गई। ममता कुलकर्णी को लेकर अखाड़े में विवाद इतना बढ़ गया है कि किन्नर अखाड़े में दो फाड़ हो गया है।
शासन के हालिया आदेश ने रीवा जिले की राजस्व न्यायालय व्यवस्था को अस्त-व्यस्त कर दिया है। कई अधिकारियों के पास एक साथ कई राजस्व कोर्ट हैं, जिससे सुनवाई प्रभावित हो रही है। नौ नायब तहसीलदार अब भी लूप लाइन में भटक रहे हैं, जबकि तीन अधिकारियों को ही न्यायालयीन जिम्मेदारी सौंपी गई है। आदेश के खिलाफ प्रदेशभर में विरोध और हड़ताल हुई थी, जिसके बाद कलेक्टर को स्थानीय प्राथमिकता के आधार पर कार्य वितरण का अधिकार मिला।
सरकार की सख्ती के बाद मध्यप्रदेश में न्यायिक और गैर न्यायिक विभाजन से नाराज तहसीलदार और नायब तहसीलदारों ने हड़ताल खत्म कर दी है। छह अगस्त से शुरू हुई कलमबंद हड़ताल के चलते राजधानी की तहसीलों में करीब छह हजार से अधिक प्रकरण लंबित हो गए हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री और केंद्रीय मंत्री ने गुरुवार को 1947 के विभाजन के दौरान जान न्योछावर करने वाले लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 अगस्त के दिन को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस घोषित किया है।
राजस्व अधिकारियों के न्यायिक और गैर-न्यायिक विभाजन के विरोध में भोपाल के तहसीलदार और नायब तहसीलदारों ने अपनी गाड़ियां जमा करा दीं। जानें क्यों हो रहा है यह विरोध और इससे आम जनता पर क्या असर पड़ रहा है।
राजस्व अधिकारियों के न्यायिक और गैर न्यायिक वर्गीकरण को लेकर नाराज तहसीलदारों ने 6 अगस्त से प्रशासनिक कार्य न करने का ऐलान किया है। वे सिर्फ आपदा प्रबंधन से जुड़े कार्यों में सहयोग करेंगे। कलेक्टर को सौंपे ज्ञापन में अधिकारियों ने शासकीय वाहन, डोंगल और वाट्सऐप ग्रुप छोड़ने की बात भी कही है।




















