राजस्व अधिकारियों के न्यायिक और गैर-न्यायिक विभाजन के विरोध में भोपाल के तहसीलदार और नायब तहसीलदारों ने अपनी गाड़ियां जमा करा दीं। जानें क्यों हो रहा है यह विरोध और इससे आम जनता पर क्या असर पड़ रहा है।

भोपाल: स्टार समाचार वेब
राजस्व अधिकारियों के न्यायिक और गैर-न्यायिक कार्यों के विभाजन के विरोध में गुरुवार को भी आंदोलन जारी रहा। विरोध जताने के लिए भोपाल के सभी तहसीलदार और नायब तहसीलदार कलेक्टोरेट पहुँचे और अपनी सरकारी गाड़ियों की चाबियां जमा करा दीं। इस आंदोलन से आम जनता के काम भी प्रभावित हो रहे हैं, क्योंकि कोर्ट में सुनवाई और अन्य प्रशासनिक कार्य ठप हो गए हैं।
भोपाल की बैरागढ़, कोलार, एमपी नगर, शहर वृत्त, बैरसिया और टीटी नगर तहसीलों में तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के कामों को दो हिस्सों में बाँट दिया गया है। कुछ अधिकारियों को सिर्फ न्यायिक कार्य दिए गए हैं, जबकि कुछ केवल फील्ड का काम देख रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि वे इस व्यवस्था से सहमत नहीं हैं। विरोध के चलते बुधवार को भी उन्होंने काम नहीं किया था, और गुरुवार को भी यही स्थिति बनी रही।
मध्य प्रदेश राजस्व अधिकारी (कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा) संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवीनचंद कुंभकार ने बताया कि यह व्यवस्था पहले 12 जिलों में एक पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू की गई थी, लेकिन बाद में इसे 9 और जिलों में लागू कर दिया गया। इसी के विरोध में भोपाल, इंदौर और उज्जैन सहित कई जिलों में राजस्व अधिकारी विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
विरोध को देखते हुए राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने बुधवार को कहा था कि यह कैबिनेट का फैसला है। उन्होंने बताया था कि पहले न्यायिक प्रक्रियाओं में काफी दिक्कतें आ रही थीं, इसीलिए यह व्यवस्था लागू की गई है।
फिलहाल, राजस्व अधिकारियों ने हड़ताल पर जाने का फैसला नहीं लिया है। उन्होंने निर्णय लिया है कि वे आपदा प्रबंधन कार्यों को छोड़कर अन्य सभी कार्यों से दूर रहेंगे। सभी राजस्व अधिकारी अपने जिला मुख्यालयों पर उपस्थित रहेंगे, लेकिन कोई भी काम नहीं करेंगे, जिससे आम लोगों को परेशानी हो रही है।्

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश सरकार ने प्रदेश के 20 जिलों की 5254 ग्राम पंचायतों में कार्यरत करीब 5000 पेसा मोबिलाइजर्स की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी हैं। जानिए क्या है इसकी वजह।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज यानी सोमवार को निगम-मंडलों के नवनियुक्त पदाधिकारियों के उन्मुखीकरण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का अटल बिहारी वाजपेई सुशासन संस्थान में दीप-प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। इस विशेष प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य पदाधिकारियों को उनके प्रशासनिक दायित्वों, वित्तीय प्रबंधन और शासन की नीतियों के प्रति मार्गदर्शन प्रदान करना था।
उत्तर भारत में इन दिनों गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। देश के कई राज्य भीषण गर्मी से तप रहे हैं। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा से लेकर राजस्थान और महाराष्ट्र के कई जिलों में लोगों का गर्मी से बुरा हाल रहा। यूपी का बांदा 46.7 के साथ और एमपी का राजगढ़ जिला 45 डिग्री के साथ सबसे गर्म शहर रहा।
भोजशाला मामले में MP के पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने हाईकोर्ट के फैसले को अस्पष्ट बताते हुए कहा कि ASI को मंदिर के सबूत नहीं मिले। वहीं भोज उत्सव समिति ने दिग्विजय सरकार पर पूजा प्रतिबंधित करने का आरोप लगाया है। पढ़ें पूरी खबर।
भोपाल में रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की बहू ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में नया मोड़। मायके वालों ने शव लेने से किया इनकार, दिल्ली AIIMS में दोबारा पोस्टमार्टम की मांग को लेकर सीएम हाउस के सामने किया प्रदर्शन।
मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा के जंगीपुरा रोड स्थित मदरसा रोड पर देर रात एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान और मकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखे इलेक्ट्रॉनिक सामान और एसी रिपेयरिंग के सिलेंडरों में धमाके होने लगे। धमाकों से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने प्रदेश के अफसर और कर्मचारियों के अवकाश नियमों में बड़ा बदलाव किया है। दरअसल, वित्त विभाग द्वारा मप्र सिविल सेवा अवकाश नियम 2025 के तहत अवकाश मंजूरी के अधिकारों को विभाजित कर दिया है।
मध्यप्रदेश के देवास जिले के पीपलरावा थाना क्षेत्र में बैराखेड़ी गांव के समीप प्याज से भरा एक मिनी ट्रक मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक के ऊपर सो रहे तीन मजदूरों की मौत हो गई। दो अन्य लोग घायल हो गए।
सुबह से ही श्रद्धालुओं का उत्साह देखते बन रहा था। ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजों और जयघोष के साथ श्रद्धालुओं ने भोजशाला परिसर में प्रवेश किया। महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और बच्चे हाथों में मां सरस्वती के चित्र और धार्मिक ध्वज लिए पहुंचे।
मध्यप्रदेश के रतलाम में आज भीषण टेन हादसा हो गया। राहत की बात यह है कि सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया। दरअसल, दिल्ली निजामुद्दीन की ओर जा रही राजधानी एक्सप्रेस (12431) के दो कोच में रविवार सुबह आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।