रक्षाबंधन पर भोपाल से रीवा जाने वाले यात्रियों की लगातार बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने शनिवार स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया। जहां दावा किया गया कि रानी कमलापति स्टेशन से शाम साढ़े सात बजे ट्रेन चलेगी और सुबह रेवांचल से पहले रीवा पहुंचा देगी। लेकिन ट्रेन दोपहर तक भी नहीं पहुंची।

साढ़े सात बजे ट्रेन चलेगी और सुबह रेवांचल से पहले रीवा पहुंचा देगी। लेकिन ट्रेन दोपहर तक भी नहीं पहुंची।

भोपाल। स्टार समाचार वेब
रक्षाबंधन पर भोपाल से रीवा जाने वाले यात्रियों की लगातार बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने शनिवार स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया। जहां दावा किया गया कि रानी कमलापति स्टेशन से शाम साढ़े सात बजे ट्रेन चलेगी और सुबह रेवांचल से पहले रीवा पहुंचा देगी। लेकिन ट्रेन दोपहर तक भी नहीं पहुंची। इससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। दरअसल, लोगों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बड़ा निर्णय लिया। शनिवार रात को चलने वाली स्पेशल ट्रेन का फैसला ठीक 6 घंटे पहले लिया। ट्रेन संख्या-01667 रक्षा बंधन एकतरफा एक्सप्रेस स्पेशल को भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन से 9 अगस्त की शाम साढ़े सात बजे रवाना की जाएगी। लेकिन रात एक बजे के करीब रीवा के लिए रवाना किया किया। ट्रेन में 17 कोच लगाए गए थे, जिसमें 12 स्लीपर, 3 जनरल और 2 एसएलआर कोच शामिल हैं।
शनिवार की शाम तय समय पर जब लोग रानी कमलापति स्टेशन पहुंचे तो उक्त ट्रेन धीरे-धीर लेट होने लगी। सबसे पहले साढ़े सात की वजाए साढ़े दस बजे हो गई। इसके बाद साढ़े ग्यारह बजे फिर एक बजे तक लेट हो गई। तब स्टेशन पर बैठे-बैठे लोग परेशान होकर अपने-अपने टिकट कैंसिल करना शुरू कर दिए। लेकिन यात्रियों को एक रुपए का भी रिफंड नहीं मिला। यहां सबसे ज्यादा महिला यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यहां बहुत सी महिला यात्री ऐसी थीं जो अकेली ही सफर पर रीवा निकल रहीं थी, लेकिन देर रात तक जब ट्रेन नहीं निकली तो उन्होंने अपने-अपने टिकट कैंसिल करा लिए। साथ ही यह भी कहा कि यात्रियों के साथ स्पेशल ट्रेन के नाम पर लूट की जा रही है। न ट्रेन समय पर छूट रही है और न ही टिकट कैंसिल कराने एक पैसा रिफंड किया जा रहा है। इसकी शिकायत पीएम और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से करेंगी।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
राजधानी भोपाल में लोक आस्था के महापर्व छठ पर उमड़ी श्रद्धा की भीड़। मंत्री विश्वास सारंग ने विभिन्न छठ घाटों पर पहुंचकर की पूजा-अर्चना। जानिए शीतलदास की बगिया सहित प्रमुख घाटों के विशेष आयोजन और पारण की पूरी जानकारी।
रीवा मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष और पूर्व डीन डॉ. मनोज इंदुलकर पर एक महिला द्वारा मानसिक उत्पीड़न और छेड़छाड़ के गंभीर आरोप लगे हैं। जूनियर डॉक्टरों के प्रदर्शन और प्रशासनिक कार्रवाई की पूरी रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
ग्वालियर के बहोड़ापुर इलाके में आठवीं कक्षा की 13 वर्षीय छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोपियों ने कोचिंग से लौटते वक्त उसे जबरन स्कूटी पर बैठाकर दरगाह के पास स्थित एक खाली तलघर में इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और अन्य धाराओं में केस दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना पुलिस ने ट्रांसपोर्ट नगर में चल रहे ऑनलाइन गेमिंग रैकेट का खुलासा किया है। 'LOTUS-247' के जरिए हो रही ठगी में लंदन और मुंबई कनेक्शन सामने आया है।
भोपाल के जहांगीराबाद में रविवार तड़के गोवंश काटे जाने की सूचना से तनाव फैल गया। बजरंग दल व विहिप के प्रदर्शन के बाद प्रशासन ने आरोपी के अवैध अतिक्रमण को तोड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
भोपाल के भदभदा चौराहे पर रैपिडो बाइक से ऑफिस जा रही ट्रेनी पत्रकार सपना कुमारी की डंपर से कुचलकर मौत। कट मारने के बाद असंतुलित होकर गिरी थीं सड़क पर।
मध्य प्रदेश सरकार ने सरकारी विभागों में नियमित पदों पर काम कर रहे आउटसोर्स कर्मचारियों की सेवाएं मार्च 2027 तक समाप्त करने के निर्देश दिए हैं। इस फैसले से चतुर्थ श्रेणी को छोड़कर प्रदेश के करीब 2 से 2.5 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों की नौकरी पर संकट गहरा गया है। पढ़ें पूरी खबर और नए भर्ती नियम।
वन विकास निगम लामता परियोजना मंडल बालाघाट के परियोजना परिक्षेत्र वारासिवनी अंतर्गत कटंगी-तुमसर नागपुर रेलवे ट्रैक पर पौनिया गांव के पास मालगाड़ी की चपेट में आने से तीन वर्षीय बाघ शावक की मौत हो गई। घटना दरमियानी रात करीब तीन बजे की बताई जा रही है।
लोकायुक्त पुलिस ने सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के SDO संजीव शर्मा के पचमढ़ी और छिंदवाड़ा स्थित आवासों पर छापा मारा। तलाशी में 2.5 किलो सोना, 26 लाख नकद, दो होटल-रिसॉर्ट और जमीन के 28 दस्तावेजों समेत 7.60 करोड़ की संपत्ति का खुलासा हुआ है।
इंदौर नगर निगम ने 10 साल की सेवा पूरी कर चुके दैनिक वेतनभोगी और सफाई कर्मचारियों को विनियमित (नियमित) करने का संकल्प पारित किया है। जानें मेयर पुष्यमित्र भार्गव की इस घोषणा और 2016 के सर्कुलर से जुड़ी पूरी जानकारी।