मध्य प्रदेश के सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने इस वर्ष के नरेला रक्षाबंधन महोत्सव को लव जिहाद के खिलाफ लड़ाई के लिए समर्पित करने की घोषणा की है। यह महोत्सव 11 से 20 अगस्त तक चलेगा, जिसमें नरेला विधानसभा की हजारों बहनें मंत्री सारंग को राखी बांधेंगी और लव जिहाद के खिलाफ एकजुट होने का संकल्प लेंगी। इस पहल का उद्देश्य मध्यप्रदेश धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम, 2021 के तहत गैरकानूनी धर्मांतरण के प्रति लोगों को जागरूक करना है।
रक्षाबंधन पर भोपाल से रीवा जाने वाले यात्रियों की लगातार बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने शनिवार स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया। जहां दावा किया गया कि रानी कमलापति स्टेशन से शाम साढ़े सात बजे ट्रेन चलेगी और सुबह रेवांचल से पहले रीवा पहुंचा देगी। लेकिन ट्रेन दोपहर तक भी नहीं पहुंची।
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल को राखी बंधने के साथ ही रक्षाबंधन पर्व की शुरुआत हो गई। अमर पुजारी के परिवार की महिलाओं द्वारा तैयार की गई खास राखी उन्हें अर्पित की गई है। महाकाल को जो राखी बांधी गई है उसमें मखमल का कपड़ा, रेशमी धागा और मोती का उपयोग हुआ है। राखी पर भगवान गणेश जी विराजित हैं।
9 अगस्त, शनिवार को 297 साल बाद रक्षाबंधन पर सर्वार्थ सिद्धि योग और शुभ योगों का महासंयोग बन रहा है। जानें इस दुर्लभ संयोग का महत्व, राखी बांधने के शुभ मुहूर्त और खरीदारी के लिए खास समय।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 'लाड़ली बहना योजना' के तहत बहनों के खातों में मासिक किस्त के साथ 250 रुपये का विशेष शगुन भेजा। उन्होंने इस योजना की राशि 3000 तक बढ़ाने और 'ऑपरेशन सिंदूर' पर भी बात की।
मध्य प्रदेश की लाखों महिलाओं के लिए अच्छी खबर है। राज्य सरकार मुख्यमंत्री की लाड़ली बहना योजना के तहत महिलाओं को रक्षाबंधन का शगुन देने जा रही है। रक्षाबंधन से पहले उनके बैंक खाते में 1,500 रुपए आएंगे। सरकार गुरुवार को लाड़ली बहना योजना के 1.27 करोड़ लाभार्थियों को लाभ देने जा रही है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को उज्जैन में पूरे दिन अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे शनिवार शाम को उज्जैन पहुंचे और रात को वहीं रुके। सुबह से उनके कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। सबसे पहले सीएम नागझिरी स्थित बेस्ट लाइफ स्टाइल अपेरल फैक्ट्री के कार्यक्रम में शामिल हुए।
अगस्त 2025 में आने वाले सभी प्रमुख तीज और त्योहारों की जानकारी प्राप्त करें। इस माह में हरियाली तीज, नाग पंचमी, रक्षाबंधन और जन्माष्टमी जैसे महत्वपूर्ण पर्व मनाए जाएंगे। इन पर्वों की तिथि, पूजा विधि और महत्व के बारे में जानें।
रक्षाबंधन करीब है और ऐसे में जानें भारत के उन प्रमुख शहरों और क्षेत्रों के बारे में जहाँ बड़ी मात्रा में राखियों का निर्माण होता है। ये केंद्र देश-विदेश में राखियों की मांग को पूरा करते हैं।
आगामी रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए एक विशेष पहल की है। रेल प्रशासन ने रीवा और रानी कमलापति (भोपाल) के बीच एक-एक ट्रिप एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।






















