रक्षाबंधन पर सतना डाक विभाग ने राखियों की सुरक्षित डिलीवरी के लिए 20 रुपये का वॉटरप्रूफ विशेष लिफाफा उपलब्ध कराया है। प्रधान डाकघर सतना, मैहर और पन्ना में विशेष बुकिंग काउंटर संचालित होंगे।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
रक्षाबंधन पर बहनों की राखियां सुरक्षित और समय पर भाइयों तक पहुंचाने के लिए भारतीय डाक विभाग द्वारा इस बार खास सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। बारिश के मौसम को देखते हुए विभाग ने सिर्फ 20 रुपये में वॉटरप्रूफ स्पेशल राखी लिफाफा उपलब्ध कराया है, जिससे राखियां भीगने व नुकसान होने की झंझट नहीं रहेगी। बताया गया कि सतना संभाग के प्रधान डाकघर समेत मुख्य डाकघर मैहर और पन्ना में 3 से 27 अगस्त तक (रविवार छोड़कर) विशेष राखी बुकिंग काउंटर संचालित किए जा रहे हैं। इन काउंटरों पर सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक राखियों की बुकिंग की जाएगी, ताकि त्योहार के दौरान ग्राहकों को लंबी कतारों में इंतजार न करना पड़े।
देश भर में भेजी जाती हैं राखियां & पिछले वर्ष सतना जिले से करीब 5000 राखियां देशभर में भेजी गई थीं और लगभग इतनी ही राखियां जिले में प्राप्त हुई थीं। इस बार भी बड़ी संख्या में राखियों के प्रेषण की उम्मीद है। प्रधान डाक अधीक्षक ने लोगों से अपील की है कि वे अंतिम समय की भीड़ से बचने के लिए समय रहते अपनी राखियां बुक कराएं और इस विशेष सुविधा का लाभ उठाएं। रक्षाबंधन के अवसर पर यह पहल बहनों के लिए राहत और भाइयों के लिए समय पर मिलने वाले स्नेह का संदेश लेकर आई है।
पहली खेप में आए 1500 लिफाफे
प्रधान अधीक्षक डाकघर प्रदीप खरे ने बताया कि इस वर्ष करीब 1500 वॉटरप्रूफ विशेष लिफाफों की व्यवस्था की गई है, साथ ही सभी डाकघरों को निर्देशित किया गया है कि राखियों के प्रेषण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए, ताकि हर बहन का स्नेह समय पर अपने भाई तक पहुंच सके।
राखी त्यौहार को देखते हुए प्रधान डाक घर में स्पेशल काउंटर खोला गया है, जिससे बहने अपनी भाईयों तक राखी आसानी से बुक कराकर दूरदराज तक भेज सकें। बारिश से राखी को बचाने के लिए वाटर प्रूफ लिफाफों की सुविधा प्रदान की गई है।
प्रदीप खरे, प्रधान अधीक्षक डाकघर सतना


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देवास के पुंजापुरा में 'सेवा संकल्प बाइक यात्रा' का स्वागत किया और प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल को सराहा। साथ ही 35 लाख पेंशनर्स के खाते में राशि अंतरित की।
रामपुर बाघेलान के माधवगढ़ और जैतवारा वितरण क्षेत्रों में बिजली चोरी और बकाया वसूली के लिए सघन जांच अभियान चला। माधवगढ़ में 39 और जैतवारा क्षेत्र में 104 प्रकरण दर्ज किए गए।
सतना और मैहर स्टेशनों पर जल्द एम-यूटीएस सहायक यात्रियों के बीच पहुंचकर जनरल टिकट जारी करेंगे। मोबाइल और ब्लूटूथ प्रिंटर से टिकट मिलने पर काउंटर की लंबी कतार, समय और खुले पैसे की परेशानी घटेगी।
दशहरा और नवरात्रि से पहले सतना शहर में बिजली व्यवस्था सुधारने का अभियान शुरू हुआ। बाजार में झुके तार ऊंचे किए जा रहे हैं, जबकि फीडर और डीटीआर स्तर पर लाइन लॉस की जांच होगी।
भोपाल के जहांगीराबाद थाने में वकील से मारपीट और विवाद के बाद निलंबित किए गए TI राजन सिंह अहिरवार का वीडियो सामने आया है। उन्होंने महिला अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाए और खुद को बेकसूर बताया।
मध्य प्रदेश के 70 हजार शिक्षकों के लिए बड़ी राहत! जबलपुर हाईकोर्ट ने पहली नियुक्ति से सेवा जोड़ने और 4 हफ्ते में आदेश पालन के दिए निर्देश। जानिए एरियर, वेतन वृद्धि और पूरी खबर।
इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में फ्लैट में हुए विवाद के बाद पुलिस ने छापेमारी कर 55 ग्राम MD ड्रग्स के साथ 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजस्थान से ड्रग्स सप्लाई करने वाले मुख्य आरोपी का 4 दिन बाद निकाह था, जिसे पुलिस ने इंदौर बुलाकर धर दबोचा।
मध्य प्रदेश बीजेपी में करीब 8 महीने बाद पूर्णकालिक प्रदेश संगठन महामंत्री की नियुक्ति हो गई है। आरएसएस पृष्ठभूमि के चंद्रशेखर को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। जानिए कौन हैं चंद्रशेखर और उनका राजनीतिक सफर।
मध्य प्रदेश में 25 सितंबर 2026 से ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ की शुरुआत होगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल से 351 बसों को हरी झंडी दिखाएंगे। जानिए रूट, सुविधाएं और योजना की पूरी जानकारी।
अमरपाटन के निजी स्कूल में फीस बकाया होने पर कक्षा 10वीं के छात्र को परीक्षा से रोकने का आरोप है। विवाद के बाद छात्र और भाई से मारपीट मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।