मध्य प्रदेश कैबिनेट द्वारा राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (RGPV) को तीन हिस्सों में बांटने और नाम बदलने के फैसले पर कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति जताई है। कमलनाथ और उमंग सिंघार ने इसे ओछी मानसिकता बताया है।

भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार द्वारा राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (RGPV) को तीन हिस्सों में बांटने और इसका नाम बदलने के फैसले के बाद राज्य में राजनीतिक विवाद गर्मा गया है। कांग्रेस पार्टी ने इस कदम की कड़ी आलोचना करते हुए इसे पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के योगदान और देश के इतिहास को मिटाने की एक सोची-समझी साजिश करार दिया है।
राज्य मंत्रिमंडल (कैबिनेट) के फैसले के अनुसार, राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (RGPV) को अब तीन अलग-अलग हिस्सों में विभाजित किया जाएगा। इन नए विश्वविद्यालयों का संचालन अलग-अलग नामों से किया जाएगा, जिसमें 'मालवा प्रौद्योगिकी एवं कौशल विश्वविद्यालय' भी शामिल है। इस निर्णय के लागू होने के बाद ‘राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (RGPV)’ नाम से मौजूदा इस प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय का अस्तित्व पूरी तरह समाप्त हो जाएगा।

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इस फैसले पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि RGPV के नाम से पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का नाम हटाया जाना भाजपा सरकार की ‘ओछी मानसिकता’ को दर्शाता है।
कमलनाथ ने याद दिलाया कि राजीव गांधी के कार्यकाल में ही देश ने आधुनिक तकनीक की दुनिया में कदम रखा था और देश में सूचना क्रांति व कंप्यूटर युग की शुरुआत हुई थी।
उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह सिर्फ कांग्रेस सरकार के समय किए गए विकास कार्यों और संस्थानों की नाम पट्टिकाएं बदलने का काम कर रही है।
सरकार को चेतावनी देते हुए कमलनाथ ने कहा, “नाम बदलकर इतिहास नहीं बदला जा सकता। अच्छे और बुरे हर काम का हिसाब होता है, हम भी हिसाब करेंगे।”

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भी सरकार के इस निर्णय की घोर निंदा की है। उन्होंने कहा कि देश में सूचना प्रौद्योगिकी की क्रांति लाने और कंप्यूटर युग की नींव रखने में राजीव गांधी का अतुलनीय योगदान रहा है।
सिंघार ने कड़ा सवाल उठाया कि जिन महान नेताओं ने देश के लिए अपना जीवन, समय और शहादत दी, उनके नाम संस्थानों से हटाना क्या नैतिक रूप से उचित है?
उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन लोगों का स्वतंत्रता आंदोलन में कोई योगदान नहीं रहा, क्या मोहन यादव सरकार अब उनके नाम पर संस्थानों के नाम रखना चाहती है?
मुख्यमंत्री मोहन यादव से इस मानसिकता को बदलने की मांग करते हुए सिंघार ने जोर देकर कहा कि “नाम दिलों से नहीं हटाया जा सकता।” आज भारत पूरी दुनिया में आईटी के क्षेत्र में जिस मुकाम पर है, उसकी आधारशिला राजीव गांधी ने ही रखी थी।
test <a href="https://test.com/test123" rel="dofollow" target="_blank">test 123</a> Sarah Davis 43875
Great breakdown and insightful points shared in this article. Appreciate the thorough coverage and clear perspective! <a href="https://www.bassfishing.org/OL/ol.cfm?link=https://jasapbn.id/" rel="dofollow" target="_blank">Jasa PBN</a> John Miller 59260
Very helpful overview and well-structured insights. Thanks for sharing such practical takeaways and detailed points! <a href="https://templateshares.net/redirector_footer.php?url=https://highdapbnlinks.agency/" rel="dofollow" target="_blank">High DA PBN Links</a> David Wilson 62484

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भोपाल स्थित बीएचईएल (BHEL) ऑफिसर्स क्लब में दो दिवसीय गरबा महोत्सव का आयोजन हुआ। जानिए विजेताओं के नाम और कार्यक्रम की पूरी झलकियाँ।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में सिंहस्थ-2028 की तैयारियों की समीक्षा की। 20,000 करोड़ के 175 निर्माण कार्यों, घाटों के एप्रोच रोड, टेंट सिटी और प्रभावित व्यापारियों के पुनर्वास के लिए दिए अहम निर्देश।
मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित रिछाई औद्योगिक क्षेत्र की पारले-जी बिस्किट फैक्ट्री में सोमवार को भीषण आग लग गई। आग बुझाने के प्रयास जारी हैं।
मध्यप्रदेश सरकार ने बीती देर रात एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए चार आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस अचानक हुए बदलाव के तहत भोपाल नगर निगम आयुक्त संस्कृति जैन को उनके पद से हटाकर मंत्रालय भेज दिया गया है।
उत्तर प्रदेश में वाराणसी के रूपापुर स्थित हाईवे के ओवरब्रिज पर आज सुबह ट्रक की टक्कर से स्कॉर्पियो सवार चार लोगों की मौत हो गई। हादसे में चार अन्य घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है।
ग्वालियर के शीतला माता मंदिर के पास हुए भीषण सड़क हादसे में 15 लोगों की मौत के बाद सीएम मोहन यादव ने कड़ा एक्शन लिया है। लापरवाह सीएसपी और 8 पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई के साथ मुआवजे का ऐलान किया गया है।
पांढुर्णा के तिगांव हाईवे पर बीती देर रात 12 बजे फोरलेन सड़क पार करते समय कार की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी की मौत हो गई, जबकि उनकी तीन मासूम बेटियां घायल हो गईं। परिवार देवियों के दर्शन कर अपने गांव चाटवा लौट रहा था।
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास बीती देर रात एक अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। हादसा लगभग 1:30 बजे छिनोर की तरफ से आने वाली सड़क पर हुआ।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आंध्र प्रदेश में प्रमुख उद्योगपतियों से मुलाकात कर मध्य प्रदेश में निवेश के अवसरों की जानकारी दी। निवेशकों को भोपाल में होने वाले GIS 2027 का दिया न्योता।
पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने इंदौर में प्रेस वार्ता कर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। उन्होंने राम मंदिर ट्रस्ट में ₹18 करोड़ के जमीन सौदे, SIR प्रक्रिया में गड़बड़ी और RSS के खातों पर ED जांच की मांग उठाई।