भोपाल स्थित बीएचईएल (BHEL) ऑफिसर्स क्लब में दो दिवसीय गरबा महोत्सव का आयोजन हुआ। जानिए विजेताओं के नाम और कार्यक्रम की पूरी झलकियाँ।

गरबा महोत्सव
भोपाल। स्टार समाचार वेब
बीएचईएल ऑफिसर्स क्लब द्वारा दो दिवसीय गरबा महोत्सव का आयोजन किया गया। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों, मधुर संगीत और गरबा की मनमोहक धुनों पर प्रतिभागियों ने माँ की उत्सवी साधना की। बीएचईएल के अधिकारियों एवं उनके परिवारजनों ने भारतीय संस्कृति और लोक परंपराओं से खुद को जोड़ा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बीएचईएल के निदेशक (ओ, आरएंडडी) एस. एम. रामनाथन एवं संगीता रामनाथन शामिल हुए। वहीं, विशिष्ट अतिथि बीएचईएल भोपाल के कार्यपालक निदेशक पी. के. उपाध्याय तथा लेडीज़ क्लब की अध्यक्ष रोज़ी उपाध्याय थीं। इस अवसर पर ऑफिसर्स क्लब के अध्यक्ष एवं महाप्रबंधक रूपेश तेलंग, उपाध्यक्ष राजेश कुमार परते सहित प्रबंध समिति के अन्य सदस्य और वरिष्ठ महाप्रबंधक विशेष रूप से मौजूद रहे।
महोत्सव के दौरान विभिन्न प्रतिभागियों के उत्कृष्ट नृत्य कौशल और पारंपरिक वेशभूषा के आधार पर अलग-अलग श्रेणियों में विजेताओं की घोषणा की गई।
17 अक्टूबर के विजेता:
सर्वश्रेष्ठ नृत्यांगना का खिताब श्रीप्रिया आनंद को मिला। सर्वश्रेष्ठ महिला वेशभूषा में नेहा सोनी तथा सर्वश्रेष्ठ पुरुष वेशभूषा में अर्पित जोशी विजेता रहे। सर्वश्रेष्ठ युगल का पुरस्कार धनेश कान्त वर्मा एवं दीपाली वर्मा को दिया गया, जबकि सर्वश्रेष्ठ बाल प्रतिभागी अन्वेषा मेहर चुनी गईं।
18 अक्टूबर के विजेता:
सर्वश्रेष्ठ नृत्यांगना का पुरस्कार संस्कृति जोशी ने जीता। सर्वश्रेष्ठ महिला वेशभूषा श्रेणी में कल्पना कुमारी, आकांक्षा तिवारी एवं वंदना अग्रवाल संयुक्त रूप से विजेता रहीं। वहीं सर्वश्रेष्ठ युगल का खिताब अंकित सिंह एवं विशाखा सिंह को मिला, तथा अनन्या जोशी सर्वश्रेष्ठ बाल प्रतिभागी घोषित की गईं।
भोपाल स्थित बीएचईएल (BHEL) ऑफिसर्स क्लब में दो दिवसीय गरबा महोत्सव का आयोजन हुआ। जानिए विजेताओं के नाम और कार्यक्रम की पूरी झलकियाँ।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में सिंहस्थ-2028 की तैयारियों की समीक्षा की। 20,000 करोड़ के 175 निर्माण कार्यों, घाटों के एप्रोच रोड, टेंट सिटी और प्रभावित व्यापारियों के पुनर्वास के लिए दिए अहम निर्देश।
मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित रिछाई औद्योगिक क्षेत्र की पारले-जी बिस्किट फैक्ट्री में सोमवार को भीषण आग लग गई। आग बुझाने के प्रयास जारी हैं।
मध्यप्रदेश सरकार ने बीती देर रात एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए चार आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस अचानक हुए बदलाव के तहत भोपाल नगर निगम आयुक्त संस्कृति जैन को उनके पद से हटाकर मंत्रालय भेज दिया गया है।
उत्तर प्रदेश में वाराणसी के रूपापुर स्थित हाईवे के ओवरब्रिज पर आज सुबह ट्रक की टक्कर से स्कॉर्पियो सवार चार लोगों की मौत हो गई। हादसे में चार अन्य घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है।
ग्वालियर के शीतला माता मंदिर के पास हुए भीषण सड़क हादसे में 15 लोगों की मौत के बाद सीएम मोहन यादव ने कड़ा एक्शन लिया है। लापरवाह सीएसपी और 8 पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई के साथ मुआवजे का ऐलान किया गया है।
पांढुर्णा के तिगांव हाईवे पर बीती देर रात 12 बजे फोरलेन सड़क पार करते समय कार की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी की मौत हो गई, जबकि उनकी तीन मासूम बेटियां घायल हो गईं। परिवार देवियों के दर्शन कर अपने गांव चाटवा लौट रहा था।
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास बीती देर रात एक अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। हादसा लगभग 1:30 बजे छिनोर की तरफ से आने वाली सड़क पर हुआ।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आंध्र प्रदेश में प्रमुख उद्योगपतियों से मुलाकात कर मध्य प्रदेश में निवेश के अवसरों की जानकारी दी। निवेशकों को भोपाल में होने वाले GIS 2027 का दिया न्योता।
पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने इंदौर में प्रेस वार्ता कर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। उन्होंने राम मंदिर ट्रस्ट में ₹18 करोड़ के जमीन सौदे, SIR प्रक्रिया में गड़बड़ी और RSS के खातों पर ED जांच की मांग उठाई।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह