मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में सिंहस्थ-2028 की तैयारियों की समीक्षा की। 20,000 करोड़ के 175 निर्माण कार्यों, घाटों के एप्रोच रोड, टेंट सिटी और प्रभावित व्यापारियों के पुनर्वास के लिए दिए अहम निर्देश।

उज्जैन / भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में आयोजित एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक के दौरान ‘सिंहस्थ-2028’ की व्यापक तैयारियों और निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सिंहस्थ से जुड़ी सभी विकास और निर्माण परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर तेज गति से पूरा किया जाए। जिन परियोजनाओं की स्वीकृतियां फिलहाल लंबित हैं, उन्हें नवंबर माह में अनिवार्य रूप से पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा, मेला प्रशासन और कलेक्ट्रेट में प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए इसी सप्ताह आवश्यक अधिकारियों और कर्मचारियों की पदस्थापना सुनिश्चित करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।
बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निर्देश दिए कि सिंहस्थ-2028 के भव्य और सुव्यवस्थित आयोजन के लिए सभी संबंधित विभाग अलग से अपना अमला तैनात करें। सिंहस्थ मेला कार्यालय, कलेक्ट्रेट और सिंहस्थ सेल में मानव संसाधन की कोई कमी न रहे, ताकि योजनाओं का क्रियान्वयन बिना किसी रुकावट के समय पर हो सके।
सिंहस्थ में देश-विदेश से आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं की संभावित संख्या को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री ने आवागमन, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, स्वास्थ्य और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं की पुख्ता कार्ययोजना बनाने पर बल दिया..
घाटों और मार्गों का विकास: शिप्रा नदी के घाटों तक पहुँचने वाली एप्रोच रोड, सीवरेज सिस्टम और शुद्ध पेयजल की आपूर्ति को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।
पंचक्रोशी यात्रा मार्ग: पंचक्रोशी मार्ग पर श्रद्धालुओं के विश्राम के लिए निर्धारित योजना के तहत डोम (Dome) विकसित किए जाएंगे।
पड़ोसी राज्यों से समन्वय: अंतरराज्यीय श्रद्धालुओं की सुगम आवाजाही के लिए पड़ोसी राज्यों के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समन्वय बैठकें आयोजित की जाएंगी।
लाखों श्रद्धालुओं के ठहराव के लिए मुख्यमंत्री ने बहुआयामी रणनीति अपनाने के निर्देश दिए हैं..
शैक्षणिक संस्थानों का उपयोग: आसपास के स्कूलों, कॉलेजों और सांदीपनि विद्यालयों को चिन्हित कर वहां पेयजल, अस्थायी शौचालय, मरम्मत और अन्य आवश्यक सुविधाओं का विकास किया जाएगा।
टेंट सिटी और होल्डिंग एरिया: घट्टिया, तराना और प्रमुख पहुँच मार्गों पर टेंट सिटी व होल्डिंग एरिया विकसित किए जाएंगे। इसमें स्थानीय किसानों और सामाजिक संस्थाओं को भी प्रोत्साहित किया जाएगा।
होम-स्टे एवं पृथक विद्युत डिवीजन: होम-स्टे योजना का दायरा बढ़ाया जाएगा। साथ ही, निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए 'पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी' में एक पृथक सिंहस्थ डिवीजन स्थापित किया जाएगा।
विकास कार्यों के साथ-साथ स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों के हितों की रक्षा पर विशेष जोर दिया गया है..
वैकल्पिक बाजार का निर्माण: सड़क चौड़ीकरण से प्रभावित होने वाले बर्तन बाजार, सोना-चांदी कारोबारियों और अन्य दुकानदारों के लिए वैकल्पिक स्थान विकसित किए जाएंगे।
विक्रम क्लॉथ मार्केट की तर्ज पर विकास: नजर अली मिल क्षेत्र, कवेलू कारखाना क्षेत्र या आसपास की उपयुक्त जमीनों पर नए व्यावसायिक बाजार विकसित किए जाएंगे।
विशेष अमला: सड़क चौड़ीकरण और पुनर्वास के कार्यों को तेजी से निपटाने के लिए अलग से प्रशासनिक दल तैनात किया जाएगा।
समीक्षा बैठक में संभागायुक्त व सिंहस्थ मेला अधिकारी श्री आशीष सिंह तथा कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह ने बताया कि वर्तमान में लगभग 20 हजार करोड़ रुपये की लागत के 175 निर्माण कार्य प्रगति पर हैं। इनके पूरा होने की चरणबद्ध समय-सीमा निम्न अनुसार तय की गई है..
दिसंबर 2026 तक: 51 निर्माण कार्य
जनवरी से मार्च 2027 तक: 36 निर्माण कार्य
अप्रैल से जून 2027 तक: 61 निर्माण कार्य
जुलाई से अक्टूबर 2027 तक: 23 निर्माण कार्य
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि जैसे-जैसे निर्माण कार्य पूरे होते जाएं, उन्हें तुरंत आम जनता और श्रद्धालुओं के उपयोग के लिए खोल दिया जाए।
भोपाल स्थित बीएचईएल (BHEL) ऑफिसर्स क्लब में दो दिवसीय गरबा महोत्सव का आयोजन हुआ। जानिए विजेताओं के नाम और कार्यक्रम की पूरी झलकियाँ।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में सिंहस्थ-2028 की तैयारियों की समीक्षा की। 20,000 करोड़ के 175 निर्माण कार्यों, घाटों के एप्रोच रोड, टेंट सिटी और प्रभावित व्यापारियों के पुनर्वास के लिए दिए अहम निर्देश।
मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित रिछाई औद्योगिक क्षेत्र की पारले-जी बिस्किट फैक्ट्री में सोमवार को भीषण आग लग गई। आग बुझाने के प्रयास जारी हैं।
मध्यप्रदेश सरकार ने बीती देर रात एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए चार आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस अचानक हुए बदलाव के तहत भोपाल नगर निगम आयुक्त संस्कृति जैन को उनके पद से हटाकर मंत्रालय भेज दिया गया है।
उत्तर प्रदेश में वाराणसी के रूपापुर स्थित हाईवे के ओवरब्रिज पर आज सुबह ट्रक की टक्कर से स्कॉर्पियो सवार चार लोगों की मौत हो गई। हादसे में चार अन्य घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है।
ग्वालियर के शीतला माता मंदिर के पास हुए भीषण सड़क हादसे में 15 लोगों की मौत के बाद सीएम मोहन यादव ने कड़ा एक्शन लिया है। लापरवाह सीएसपी और 8 पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई के साथ मुआवजे का ऐलान किया गया है।
पांढुर्णा के तिगांव हाईवे पर बीती देर रात 12 बजे फोरलेन सड़क पार करते समय कार की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी की मौत हो गई, जबकि उनकी तीन मासूम बेटियां घायल हो गईं। परिवार देवियों के दर्शन कर अपने गांव चाटवा लौट रहा था।
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास बीती देर रात एक अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। हादसा लगभग 1:30 बजे छिनोर की तरफ से आने वाली सड़क पर हुआ।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आंध्र प्रदेश में प्रमुख उद्योगपतियों से मुलाकात कर मध्य प्रदेश में निवेश के अवसरों की जानकारी दी। निवेशकों को भोपाल में होने वाले GIS 2027 का दिया न्योता।
पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने इंदौर में प्रेस वार्ता कर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। उन्होंने राम मंदिर ट्रस्ट में ₹18 करोड़ के जमीन सौदे, SIR प्रक्रिया में गड़बड़ी और RSS के खातों पर ED जांच की मांग उठाई।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह