पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने इंदौर में प्रेस वार्ता कर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। उन्होंने राम मंदिर ट्रस्ट में ₹18 करोड़ के जमीन सौदे, SIR प्रक्रिया में गड़बड़ी और RSS के खातों पर ED जांच की मांग उठाई।

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने शनिवार को इंदौर प्रेस क्लब में आयोजित एक पत्रकार वार्ता के दौरान केंद्र सरकार, मुख्य चुनाव आयुक्त और राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट पर तीखे हमले किए। उन्होंने चुनाव आयोग की निष्पक्षता और राम मंदिर निर्माण में वित्तीय पारदर्शिता को लेकर गंभीर सवाल उठाए। दिग्विजय सिंह ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़े होने और 'वोट चोरी' में शामिल रहने का आरोप लगाते हुए उनसे तत्काल इस्तीफे की मांग की है।
दिग्विजय सिंह ने राम मंदिर निर्माण और जमीन की खरीद-बिक्री में बड़े पैमाने पर वित्तीय धांधली का दावा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा से जुड़े कुछ लोगों ने करीब ₹2 करोड़ में जमीन खरीदी और अगले ही दिन राम जन्मभूमि ट्रस्ट ने उसी जमीन को ₹18 करोड़ में खरीद लिया। उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण के दौरान खर्चों और ठेकों पर सवाल उठाने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को जिम्मेदारियों से हटा दिया गया। सिंह ने मंदिर के चंदे, जमीन के सौदों और ठेकों की स्वतंत्र व निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।
पूर्व मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति के नाम एक डिजिटल ज्ञापन की जानकारी देते हुए मांग की कि वर्तमान राम जन्मभूमि ट्रस्ट को भंग किया जाए। उन्होंने प्रस्ताव दिया कि मंदिर के प्रबंधन की जिम्मेदारी 'रामालय ट्रस्ट' को सौंपी जानी चाहिए, जिसमें सभी पीठों के शंकराचार्य, रामानंद संप्रदाय के संत, निर्मोही अखाड़े और गोरखनाथ मठ के प्रतिनिधियों को शामिल किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने धार्मिक संस्थानों की आय-व्यय के नियमित ऑडिट और चढ़ावे का पूरा हिसाब सार्वजनिक करने पर जोर दिया।
पत्रकार वार्ता के दौरान दिग्विजय सिंह ने कोरोना काल का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के एक आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर कथित तौर पर ₹7 करोड़ खर्च किए गए थे। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि संबंधित संगठन का कोई घोषित बैंक खाता नहीं था, तो यह राशि किस खाते से और कैसे आई? सिंह ने इस पूरे मामले में वित्तीय अनियमितताओं की जांच के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ED) से कार्रवाई की मांग की।
राष्ट्रीय और प्रादेशिक मुद्दों पर बात करते हुए दिग्विजय सिंह ने उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी मामले में न्याय दिलाने और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग उठाई। इसके अलावा, उन्होंने उज्जैन में भारत न्यास को भूमि आवंटन और महाकाल मंदिर के समीप स्थित सरस्वती शिशु मंदिर को तोड़कर बनाए जा रहे होटल के निर्माण पर भी गंभीर आपत्ति जताई और इन सभी प्रकरणों की उच्च स्तरीय जांच की मांग की।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आंध्र प्रदेश में प्रमुख उद्योगपतियों से मुलाकात कर मध्य प्रदेश में निवेश के अवसरों की जानकारी दी। निवेशकों को भोपाल में होने वाले GIS 2027 का दिया न्योता।
पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने इंदौर में प्रेस वार्ता कर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। उन्होंने राम मंदिर ट्रस्ट में ₹18 करोड़ के जमीन सौदे, SIR प्रक्रिया में गड़बड़ी और RSS के खातों पर ED जांच की मांग उठाई।
मध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण पर सियासत गरमाई। राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने सरकार से सुप्रीम कोर्ट में ठोस आंकड़े पेश करने की मांग की, वहीं मंत्री राकेश सिंह ने कांग्रेस पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप।
भोपाल के बैरागढ़ में 12 साल की मासूम की हत्या और रेप के विरोध में बजरंग दल-VHP का प्रदर्शन। थाने के घेराव और 2 किमी लंबे जाम की पूरी ग्राउंड रिपोर्ट पढ़ें।
देश भर में पराली जलाने के मामलों में मध्य प्रदेश पहले स्थान पर पहुंच गया है। सैटेलाइट आंकड़ों से चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। वर्ष 2025 में देशभर में पराली जलाने के कुल 33,028 केस सामने आए, जिनमें अकेले मध्य प्रदेश से 17,067 (यानी 50 फीसदी से अधिक) मामले दर्ज किए गए।
राजस्थान के कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक टेम्पो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर पुलिया से करीब 15 फीट नीचे नाले में जा गिरा। इस भीषण दुर्घटना में मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के रहने वाले आठ श्रद्धालुओं की जान चली गई, जबकि 17 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जनविश्वास अभियान के उद्यम संवाद में चंबल संभाग स्तरीय औद्योगिक सम्मेलन की घोषणा की। ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में ₹1500 करोड़ के ग्लास प्लांट और नए औद्योगिक क्षेत्रों के विकास पर हुई चर्चा।
भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा डेथ केस में सुप्रीम कोर्ट ने सेशन कोर्ट के ट्रायल पर रोक लगा दी है। मामले को दिल्ली ट्रांसफर करने की याचिका पर सुनवाई जारी है। पढ़ें पूरी अपडेट।
भोपाल के बैरागढ़ इलाके में एक 12 वर्षीय बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या का मामला सामने आया है। गुरुवार रात से लापता बच्ची का शव शुक्रवार को एक खंडहर से बरामद हुआ। पुलिस और FSL टीम मामले की जांच कर रही है।
मध्यप्रदेश की चर्चित दतिया विधानसभा सीट एक बार फिर सियासी और कानूनी चर्चा के केंद्र में है। कांग्रेस विधायक घनश्याम सिंह को नामांकन पत्र में आपराधिक मामले की जानकारी नहीं देने के केस में ग्वालियर हाईकोर्ट से नोटिस जारी होने की जानकारी सामने आई है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह