पहलगाम हमले में मारे गए आतंकी थे पाकिस्तानी: सुरक्षा एजेंसियों का दावा, मिले 6 सबूत

अनंतनाग जिले के पहलगाम में हुए ऑपरेशन महादेव में मारे गए तीन आतंकवादी स्थानीय नहीं, बल्कि पाकिस्तान से आए थे। यह  खुलासा एक सुरक्षा एजेंसी के वरिष्ठ अधिकारी ने किया है। अधिकारी का कहना है कि एनकाउंटर साइट से मिले 6 अहम सबूतों के आधार पर यह पुष्टि हुई है कि आतंकी पाकिस्तानी नागरिक थे।

By: Ajay Tiwari

Aug 04, 20259:08 PM

view25

view0

पहलगाम हमले में मारे गए आतंकी थे पाकिस्तानी: सुरक्षा एजेंसियों का दावा, मिले 6 सबूत

श्रीनगर: स्टार समाचार वेब.

अनंतनाग जिले के पहलगाम में हुए ऑपरेशन महादेव में मारे गए तीन आतंकवादी स्थानीय नहीं, बल्कि पाकिस्तान से आए थे। यह  खुलासा एक सुरक्षा एजेंसी के वरिष्ठ अधिकारी ने किया है। अधिकारी का कहना है कि एनकाउंटर साइट से मिले 6 अहम सबूतों के आधार पर यह पुष्टि हुई है कि आतंकी पाकिस्तानी नागरिक थे।

पाकिस्तानी डेटाबेस से मैच हुए सबूत सुरक्षा एजेंसियों ने मुठभेड़ स्थल से आतंकियों के पास से पाकिस्तानी वोटर आईडी, बायोमेट्रिक रिकॉर्ड, सैटेलाइट फोन और जीपीएस डेटा जैसे कई अहम दस्तावेज़ और उपकरण बरामद किए थे। इन सभी सबूतों को पाकिस्तान के नेशनल डेटाबेस एंड रजिस्ट्रेशन अथॉरिटी (NADRA) के आधिकारिक डेटाबेस से मैच किया गया। जांच में इन सभी विवरणों का पाकिस्तान सरकार द्वारा जारी किए गए रिकॉर्ड से मिलान हुआ, जिससे उनकी पाकिस्तानी नागरिकता की पुष्टि हुई है।

अधिकारी ने बताया, "ये सभी सबूत स्पष्ट रूप से आतंकवादियों की पाकिस्तानी नागरिकता साबित करते हैं। यह पाकिस्तान की ओर से भारत में आतंकवाद फैलाने का एक और पुख्ता प्रमाण है।"

सेना ने दी सफाई

'यह जानकारी हमारी ओर से नहीं दी गई' हालांकि, इस खुलासे के बाद रक्षा मंत्रालय के इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ (IDS) ने एक बयान जारी कर स्पष्टीकरण दिया है। IDS ने कहा है कि सोशल मीडिया पर पहलगाम के हमलावरों की पहचान और पृष्ठभूमि को लेकर जो रिपोर्ट फैलाई जा रही है, वह भारतीय सेना द्वारा जारी नहीं की गई है। बयान में यह भी कहा गया है कि सशस्त्र बलों के किसी भी अधिकारी या प्रवक्ता ने इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी है।

यह खबर ऐसे समय में सामने आई है जब भारत सरकार लगातार अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर पाकिस्तान के आतंकवाद को बढ़ावा देने की नीति पर सवाल उठाती रही है। यह नया खुलासा दोनों देशों के बीच कूटनीतिक तनाव को और बढ़ा सकता है।

COMMENTS (0)

RELATED POST

मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले 2026: BHAVYA योजना और बुनियादी ढांचे के लिए ₹54,926 करोड़ मंजूर

मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले 2026: BHAVYA योजना और बुनियादी ढांचे के लिए ₹54,926 करोड़ मंजूर

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट ने 4 बड़ी योजनाओं को मंजूरी दी। जानें BHAVYA योजना, कपास MSP और NH-927 विस्तार सहित अन्य महत्वपूर्ण घोषणाओं के बारे में।

Loading...

Mar 18, 20264:41 PM

भारत की ऊर्जा सुरक्षा: पश्चिम एशिया तनाव के बीच LPG उत्पादन में 40% वृद्धि और PNG को बढ़ावा

भारत की ऊर्जा सुरक्षा: पश्चिम एशिया तनाव के बीच LPG उत्पादन में 40% वृद्धि और PNG को बढ़ावा

पेट्रोलियम मंत्रालय ने पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत की ऊर्जा आपूर्ति सुरक्षित करने के लिए एलपीजी उत्पादन 40% बढ़ाया है। जानें पीएनजी प्रोत्साहन और नए सरकारी दिशा-निर्देश

Loading...

Mar 18, 20264:33 PM

KBC फेम अमिता सिंह तोमर को झटका: सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की जमानत, बाढ़ राहत घोटाले में गिरफ्तारी तय!

KBC फेम अमिता सिंह तोमर को झटका: सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की जमानत, बाढ़ राहत घोटाले में गिरफ्तारी तय!

KBC में 50 लाख जीतने वाली तहसीलदार अमिता सिंह तोमर की अग्रिम जमानत याचिका सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दी है। बाढ़ राहत घोटाले में अब उनकी गिरफ्तारी की संभावना बढ़ गई है।

Loading...

Mar 18, 20263:43 PM

सरकार सख्त: अब प्लेन में पसंदीदा सीट के नाम पर नहीं देना होगा मनमाना पैसा 

सरकार सख्त: अब प्लेन में पसंदीदा सीट के नाम पर नहीं देना होगा मनमाना पैसा 

मोदी सरकार ने एयरलाइंस पर शिकंजा कसते हुए कई अहम निर्देश जारी किए हैं. नए नियमों के मुताबिक फ्लाइट लेट हो, कैंसिल हो या बोर्डिंग से रोका जाए, एयरलाइंस को यात्री अधिकारों का सख्ती से पालन करना होग।

Loading...

Mar 18, 202612:47 PM

राज्यसभा: प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- राजनीति में कोई पूर्ण विराम नहीं होता 

राज्यसभा: प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- राजनीति में कोई पूर्ण विराम नहीं होता 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में सेवानिवृत्त हो रहे सांसदों के विदाई सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि राजनीति में कोई पूर्ण विराम नहीं होता। उन्होंने निवर्तमान सांसदों के योगदान को सराहा और विधायी बहसों और राष्ट्र-निर्माण में उनकी भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा- सदन के अंदर अनेक विषयों पर चर्चाएं होती हैं।

Loading...

Mar 18, 202612:03 PM