×

सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता, खिलाड़ी कड़ी मेहनत करें: योगेश्वर दत्त

योगेश्वर दत्त ने कहा, "मैं पहलवानी करता हूं, आप लोग टेनिस खेलते हैं, हमारा और आपका कोई तालमेल नहीं है, लेकिन मुझे पहलवानी करने और देश के लिए मेडल जीतने की प्रेरणा 1996 ओलंपिक में लिएंडर पेस को टेनिस में मेडल जीतते देखकर ही मिली थी।

By: Prafull tiwari

Oct 04, 20258:22 PM

view29

view0

सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता, खिलाड़ी कड़ी मेहनत करें: योगेश्वर दत्त

नई दिल्ली । भारत को कुश्ती में ओलंपिक मेडल दिलाने वाले पहलवान योगेश्वर दत्त ने कहा है कि खिलाड़ियों को हमेशा बड़े सपने देखने चाहिए और उसे पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए। नई दिल्ली में आयोजित 30वीं राष्ट्रीय टेनिस चैंपियनशिप के पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद योगेश्वर दत्त ने खिलाड़ियों को बड़े टूर्नामेंट में देश के लिए मेडल जीतने के लिए प्रोत्साहित किया।

योगेश्वर दत्त ने कहा, "मैं पहलवानी करता हूं, आप लोग टेनिस खेलते हैं, हमारा और आपका कोई तालमेल नहीं है, लेकिन मुझे पहलवानी करने और देश के लिए मेडल जीतने की प्रेरणा 1996 ओलंपिक में लिएंडर पेस को टेनिस में मेडल जीतते देखकर ही मिली थी।" उन्होंने कहा, "आप सभी दिन रात मेहनत करते हैं। आपका सपना बड़ा होना चाहिए। आपकी कोशिश ओलंपिक में मेडल होना चाहिए। मुझे पेस से ओलंपिक मेडल जीतने की प्रेरणा मिली। मैं उसी समय से जुटा था। मेरा सपना 2012 में पूरा हुआ था।"

योगेश्वर दत्त ने 2012 में लंदन में आयोजित ओलंपिक में कुश्ती में देश के लिए कांस्य पदक जीता था। दत्त ने कहा, "किसी भी खेल में सफलता पाने का कोई शॉर्टकट नहीं होता। आपको दिन-रात स्पष्ट लक्ष्य के साथ मेहनत करनी होती है। टेनिस में यूएस ओपन, ऑस्ट्रेलियन ओपन, फ्रेंच ओपन और विंबलडन चार बड़े टूर्नामेंट होते हैं। आप किस तरह इन टूर्नामेंट में सफलता पा सकते हैं। किस तरह लिएंडर पेस और महेश भूपति बन सकते हैं। इसके बारे में आपको सोचना होगा और मेहनत करनी होगी। आपको अपनी फिटनेस पर ध्यान देना होगा।"

योगेश्वर दत्त ने युवा खिलाड़ियों को आगामी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामना दी। नई दिल्ली के डीएलटीए कॉम्प्लेक्स में आयोजित राष्ट्रीय टेनिस चैंपियनशिप में तमिलनाडु के मनीष सुरेशकुमार और महाराष्ट्र की वैष्णवी अदकर ने शनिवार को पुरुष और महिला एकल का खिताब जीता।

COMMENTS (0)

RELATED POST

टेनिस स्टार लिएंडर पेस बीजेपी में शामिल: राजनीति में शुरू की अपनी नई पारी

टेनिस स्टार लिएंडर पेस बीजेपी में शामिल: राजनीति में शुरू की अपनी नई पारी

मशहूर टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सदस्यता ले ली है। दिल्ली मुख्यालय पहुंचकर उन्होंने पार्टी का हाथ थामा। जानें उनके इस राजनीतिक सफर के बारे में।

Loading...

Mar 31, 20261:10 PM

IPL 2026: मुंबई इंडियंस का ऐतिहासिक पलटवार, रोहित के रिकॉर्ड्स और वानखेड़े में टूटा 14 साल का सूखा

IPL 2026: मुंबई इंडियंस का ऐतिहासिक पलटवार, रोहित के रिकॉर्ड्स और वानखेड़े में टूटा 14 साल का सूखा

IPL 2026 में मुंबई इंडियंस ने 224 रनों का विशाल लक्ष्य हासिल कर इतिहास रच दिया। रोहित शर्मा की सबसे तेज फिफ्टी और MI के 14 साल बाद पहले मैच की जीत के पूरे रिकॉर्ड्स यहाँ पढ़ें

Loading...

Mar 30, 202611:39 AM

IPL 2026: क्या MI तोड़ेगी 13 साल का शर्मनाक रिकॉर्ड? MI vs KKR हेड-टू-हेड और पिच रिपोर्ट

IPL 2026: क्या MI तोड़ेगी 13 साल का शर्मनाक रिकॉर्ड? MI vs KKR हेड-टू-हेड और पिच रिपोर्ट

IPL 2026 में मुंबई इंडियंस और केकेआर के बीच महामुकाबला। जानें क्यों 13 सालों से MI अपना पहला मैच नहीं जीत पाई है और क्या हैं वानखेड़े स्टेडियम के हेड-टू-हेड आंकड़े।

Loading...

Mar 29, 20263:32 PM

IPL 2026 Opening Match: बेंगलुरु vs हैदराबाद मुकाबला आज, जानें प्लेइंग-11 और पिच रिपोर्ट

IPL 2026 Opening Match: बेंगलुरु vs हैदराबाद मुकाबला आज, जानें प्लेइंग-11 और पिच रिपोर्ट

IPL 19वें सीजन का पहला मैच आज RCB और SRH के बीच चिन्नास्वामी में। डिफेंडिंग चैंपियन बेंगलुरु का सामना करेगी ईशान किशन की कप्तानी वाली हैदराबाद।

Loading...

Mar 28, 20264:33 PM

IPL 2026: बांग्लादेश ने आईपीएल ब्रॉडकास्ट पर से बैन हटाया, भारत के साथ सीरीज है बड़ी वजह

IPL 2026: बांग्लादेश ने आईपीएल ब्रॉडकास्ट पर से बैन हटाया, भारत के साथ सीरीज है बड़ी वजह

बांग्लादेश में अब आईपीएल का सीधा प्रसारण देखा जा सकेगा। भारत के साथ आगामी क्रिकेट सीरीज और मधुर संबंधों को देखते हुए बांग्लादेश सरकार ने आईपीएल टेलीकास्ट पर लगा प्रतिबंध हटा दिया है।

Loading...

Mar 28, 20262:49 PM