×

दिल्ली के 45,बेंगलुरु के 40 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी

दिल्ली और बेंगलुरु में शुक्रवार सुबह 80 से ज्यादा स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। दिल्ली के 45 से ज्यादा स्कूलों को धमकी भरा ई-मेल भेजा गया। इनमें पीतमपुरा, द्वारका, पश्चिम विहार, रोहिणी, संगम विहार, समेत दूसरे इलाकों के स्कूल शामिल हैं।

By: Arvind Mishra

Jul 18, 20259:49 AM

view1

view0

दिल्ली के 45,बेंगलुरु के 40 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी

ई-मेल में लिखा- जब कटे-फटे शव देखेंगे तो खुशी होगी

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब

दिल्ली और बेंगलुरु में शुक्रवार सुबह 80 से ज्यादा स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। दिल्ली के 45 से ज्यादा स्कूलों को धमकी भरा ई-मेल भेजा गया। इनमें पीतमपुरा, द्वारका, पश्चिम विहार, रोहिणी, संगम विहार, समेत दूसरे इलाकों के स्कूल शामिल हैं। सावधानी के तौर पर स्कूलों को तुरंत खाली करा लिया गया और तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया। राजधानी दिल्ली में 5 दिन के भीतर बम धमकी का यह चौथा मामला है। इससे पहले 14 जुलाई को दो, 15 जुलाई को तीन, 16 जुलाई को करीब 10 स्कूलों और दिल्ली यूनिवर्सिटी के सेंट स्टीफन्स कॉलेज को धमकी मिली थी। वहीं बेंगलुरु के भी 40 स्कूलों को बम की धमकी दी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस और बम निरोधक दस्ता अलग-अलग स्कूलों में जाकर जांच में जुट गया।  शुक्रवार को सुबह-सुबह धमकी मिलने के बाद से हड़कंप मच गया। अब तक दस से ज्यादा स्कूलों में जांच पूरी हो चुकी है। साथ ही अब दिल्ली पुलिस मेल के ओरिजिन की जांच में भी जुटी है।

आतिशी ने उठाया सवाल

इस बीच दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी मालेर्ना ने ट्वीट कर राजधानी में बच्चों की सुरक्षा पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने लिखा- आज 40 से ज्यादा स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकियां मिली हैं। जरा सोचिए, बच्चों, अभिभावकों और शिक्षकों को कितना सदमा झेलना पड़ रहा होगा। दिल्ली में भाजपा के हाथ में शासन के चारों इंजन हैं, फिर भी वह हमारे बच्चों को कोई सुरक्षा नहीं दे पा रही है। ये स्तब्ध करने वाला है।

शिक्षक-छात्र में दहशत

बीते कुछ समय से दिल्ली में लगातार स्कूलों और कॉलेजों को बम से उड़ाने की धमकियां मिल रही हैं। इन धमकियों से छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों में दहशत है। हैरानी की बात यह है कि ये धमकियां ईमेल के जरिए भेजी जा रही हैं, जिन्हें लेकर दिल्ली पुलिस और बम निरोधक दस्ते सतर्क हो गए हैं। इसी हफ्ते के पहले तीन दिन में 11 स्कूल और एक कॉलेज में ऐसा ही मेल आया था। 

COMMENTS (0)

RELATED POST

सीएम योगी ने मेरठ में कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा

1

0

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कांवड़ियों के स्वागत और सम्मान में हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की। सीएम ने मेरठ-मुजफ्फरनगर रोड और चौधरी चरण सिंह कांवड़ मार्ग का हवाई निरीक्षण किया।  उन्होंने कांवड़ यात्रा के दौरान लगातार सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

Loading...

Jul 20, 2025just now

घोड़े का बिगड़ा संतुलन, गिरीं भाजपा सांसद, मानसरोवर यात्रा छोड़ लौटीं

कैलाश मानसरोवर यात्रा के दौरान मीनाक्षी लेखी घायल हो गईं हैं। परिक्रमा के दौरान लेखी घोड़े पर सवार थीं, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से वह गिर पड़ीं। इससे उनकी पीठ में चोट लग गई। इस वजह से उन्होंने कैलाश मानसरोवर यात्रा बीच में ही छोड़ने का निर्णय लिया और अब वह वापस भारत लौट रही हैं।

Loading...

Jul 20, 202530 minutes ago

कल से मानसून सत्र... सदन में गूंजेगा ऑपरेशन सिंदूर 

संसद का मानसून सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है। यह सत्र 21 अगस्त तक चलेगा, जिसमें कुल 21 बैठकें होंगी। साथ ही कई विधेयक भी सरकार द्वारा पेश किए जाएंगे। गौरतलब है कि 12 अगस्त से 18 अगस्त के बीच कोई बैठक निर्धारित नहीं की गई है। दरअसल, संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से शुरू हो रहा है।

Loading...

Jul 20, 20252 hours ago

‘महामहिम’ विधेयक मंजूरी की डेट लाइन पर होगी ‘सुप्रीम’ सुनवाई

विधेयकों की मंजूरी के बारे में समय सीमा तय करने के केस में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा भेजे गए रिफरेंस पर सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को सुनवाई करेगा। राष्ट्रपति का रिफरेंस सुप्रीम कोर्ट की जारी सुनवाई सूची में पांच सदस्यीय संविधान पीठ के समक्ष सुनवाई पर लगा है।

Loading...

Jul 20, 20254 hours ago

चंदन मिश्रा हत्याकांड का मुख्य आरोपी कोलकाता से गिरफ्तार 

राजा बाजार स्थित पारस एचएमआईआई अस्पताल के प्राइवेट वार्ड में घुसकर दोषी चंदन मिश्रा की गोली मारकर हत्या करने वाले मुख्य आरोपी तौसीफ रजा उर्फ बादशाह को गिरफ्तार कर लिया गया है। बिहार और बंगाल एसटीएफ की संयुक्त टीम ने देर रात उसे कोलकाता के आनंदपुर से गिरफ्तार किया।