अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया है कि भारत और रूस चीन के हाथों में चले गए हैं। उन्होंने भारत पर लगाए गए टैरिफ को सही ठहराते हुए इसे यूक्रेन युद्ध रोकने और अमेरिका की आर्थिक सुरक्षा से जोड़ा।

नई दिल्ली: स्टार समाचार वेब
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर यह आशंका जताई है कि भारत और रूस अब चीन के खेमे में जा चुके हैं। शुक्रवार को अपनी 'ट्रुथ सोशल' पोस्ट में ट्रम्प ने लिखा, "ऐसा लगता है कि हमने भारत और रूस को चीन के हाथों खो दिया है। उम्मीद है उनका भविष्य अच्छा होगा।" इस पोस्ट के साथ उन्होंने सितंबर 2017 में चीन में हुए ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की एक तस्वीर भी साझा की, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी, रूसी राष्ट्रपति पुतिन और चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग एक साथ नजर आ रहे हैं।
इस पोस्ट पर भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। ट्रम्प का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब भारत और अमेरिका के बीच उनके द्वारा भारत पर लगाए गए 50% टैरिफ को लेकर संबंध तनावपूर्ण हैं और यह मामला अमेरिकी अदालत में विचाराधीन है।

ट्रम्प ने गुरुवार को अमेरिकी अदालत में भारत पर टैरिफ लगाने के अपने फैसले को सही ठहराया। उन्होंने तर्क दिया कि यह अमेरिका को भारी आर्थिक नुकसान से बचाने के लिए आवश्यक था। ट्रम्प ने सुप्रीम कोर्ट में एक अपील दायर कर निचली अदालत के उस फैसले को चुनौती दी है, जिसमें उनके टैरिफ को गैर-कानूनी बताया गया था। उन्होंने कहा कि भारत पर टैरिफ लगाना रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करने में भी मददगार है, क्योंकि यह रूसी तेल खरीदने के लिए भारत पर दबाव डालता है। ट्रम्प ने दावा किया कि निचली अदालत का फैसला उनकी व्यापारिक बातचीत को खतरे में डाल रहा है। हालांकि, अमेरिकी अपील कोर्ट ने ट्रम्प के टैरिफ को गैर-कानूनी करार देते हुए कहा था कि उन्हें हर आयात पर असीमित टैरिफ लगाने का अधिकार नहीं है।
इससे पहले, 3 सितंबर को एक रेडियो शो में ट्रम्प ने भारत पर ऊँचे टैरिफ लगाकर अमेरिका को "मारने" का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा, "भारत दुनिया में सबसे ज्यादा टैरिफ लगाने वाला देश था, लेकिन अब उन्होंने मुझे जीरो टैरिफ का ऑफर दिया।" ट्रम्प ने यह भी कहा कि अगर अमेरिका ने टैरिफ नहीं लगाए होते, तो भारत ऐसा ऑफर कभी नहीं देता। उन्होंने टैरिफ को अमेरिका की आर्थिक ताकत के लिए जरूरी बताया।दूसरी ओर, छोटे कारोबारियों का प्रतिनिधित्व करने वाले वकील जेफ्री श्वाब ने कहा है कि ट्रम्प के ये टैरिफ छोटे व्यवसायों को नुकसान पहुंचा रहे हैं और वे इस मामले में जल्द फैसले की उम्मीद कर रहे हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
उत्तरप्रदेश के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर आज सुबह तेज रफ्तार क्रेटा कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में सवार तीन लोग डिवाइडर के ऊपर से उछलकर एक्सप्रेसवे की जाली पार करते हुए आरओडब्ल्यू क्षेत्र में पत्थरों पर जा गिरे।
अर्नब चक्रवात के प्रभाव से देश के उत्तर और मध्य राज्यों में भारी तबाही का मंजर है। उत्तर प्रदेश, बिहार और छत्तीसगढ़ समेत 8 राज्यों में मूसलाधार बारिश जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवाती तंत्र अब दक्षिण छत्तीसगढ़ से उत्तर-पूर्व दिशा की ओर बढ़ रहा है, जिसके चलते राजस्थान और मध्य प्रदेश समेत 14 राज्यों में अलर्ट जारी किया गया है।
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के न्यूयॉर्क में दिए भाषण का भारत ने करारा जवाब दिया है। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन की फर्स्ट सेक्रेटरी पेटल गहलोत ने आतंकवाद पर पाकिस्तान को आईना दिखाया है। संयुक्त राष्ट्र में पेटल गहलोत ने पाकिस्तान को जवाब देते हुए कहा, आज दोपहर, जनरल असेंबली ने पाकिस्तान के प्रतिनिधि की कुछ अजीब बातें सुनीं।
अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे की रकम के गबन मामले में पुलिस ने आठ आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। जांच में सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल चैट और भारी नकदी बरामदगी का खुलासा हुआ है।
इसरो प्रमुख डॉ. वी नारायणन ने आईआईटी दिल्ली के कार्यक्रम में भारत के भविष्य के अंतरिक्ष मिशनों की रूपरेखा साझा की है। गगनयान, चंद्रयान-4, भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन (2028) और 2040 तक चांद पर मानव भेजने से जुड़ी पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
बीजेपी के पूर्व सांसद हरनाथ सिंह यादव ने SC/ST कानून के दुरुपयोग को रोकने और OBC-General के सम्मान की बात कही है। साथ ही उन्होंने आरक्षित वर्गों में क्रीमी लेयर को बाहर करने की मांग उठाई है।
दिल्ली की विशेष एनआईए अदालत ने म्यांमार ट्रेनिंग कैंप मामले में अमेरिकी और यूक्रेनी नागरिकों को डिफॉल्ट जमानत पर रिहा कर दिया है। जानें क्या है पूरा मामला और क्यों नहीं लगा UAPA
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस और कॉकरोच जनता पार्टी का देशव्यापी प्रदर्शन। बॉम्बे हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में SIR को लेकर याचिकाएं दायर। जानिए इस विवाद से जुड़े सभी ताजा अपडेट्स।
सुप्रीम कोर्ट ने अदालत में हिंदी को आधिकारिक भाषा बनाने की जनहित याचिका खारिज कर दी है। CJI सूर्यकांत ने कहा कि ऐसे बदलाव चरणबद्ध तरीके से होते हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेवा संकल्प अभियान के तहत वाराणसी से वडनगर की प्रेरक यात्रा पर निकले युवाओं के दल से खास संवाद किया। इस दौरान युवाओं ने रास्ते में मिले जन-आशीर्वाद, जमीनी अनुभवों और सेवा कार्यों की अपनी अनूठी कहानियों को प्रधानमंत्री के साथ साझा किया।