पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले के जयपुर थाना अंतर्गत साउड़िया सिंहपाड़ा में बीती देर रात को एक कच्चे मकान में आग लग गई। जहां एक ही परिवार के चार लोग जिंदा जल गए। मृतकों की पहचान 75 वर्षीय दुर्योधन दोलुई, 42 वर्षीय दूधकुमार दोलुई, 38 वर्षीय अर्चना दोलुई और 14 वर्षीय शम्पा दोलुई के रूप में हुई है।

जयपुर थाना अंतर्गत साउड़िया सिंहपाड़ा में बीती देर रात को एक कच्चे मकान में आग लग गई।
कोलकाता। स्टार समाचार वेब
पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले के जयपुर थाना अंतर्गत साउड़िया सिंहपाड़ा में बीती देर रात को एक कच्चे मकान में आग लग गई। जहां एक ही परिवार के चार लोग जिंदा जल गए। मृतकों की पहचान 75 वर्षीय दुर्योधन दोलुई, 42 वर्षीय दूधकुमार दोलुई, 38 वर्षीय अर्चना दोलुई और 14 वर्षीय शम्पा दोलुई के रूप में हुई है। घटना के समय परिवार के सभी सदस्य खाना खाकर एक ही कमरे में सो रहे थे। देर रात अचानक आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि घर के अंदर मौजूद किसी भी सदस्य को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। इसी बीच आग की तपिश और लपटों के कारण घर की एस्बेस्टस की छत उनके ऊपर गिर गई, जिससे स्थिति और भी भयावह हो गई और चारों की मौके पर ही जलकर मौत हो गई।
इस तरह घर में लगी आग
सोमवार को गांव में गंगा पूजा के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम चल रहा था, जिसके कारण गांव के अधिकांश लोग वहीं व्यस्त थे। रात 12 बजे जब यह हादसा हुआ, तब आसपास लोगों की मौजूदगी कम थी और बाकी लोग सो रहे थे, इसलिए शुरुआत में किसी का ध्यान आग की ओर नहीं गया। बाद में जब चीख-पुकार मची, तब ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ियां पहुंचीं और आग पर काबू पाया।
चारों शव किए गए बरामद
जयपुर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चारों शवों को बरामद किया और उन्हें पीएम के लिए उलुबेरिया के शरत चंद्र चट्टोपाध्याय गवर्नमेंट मेडिकल कालेज एवं अस्पताल भेज दिया है। पुलिस और दमकल विभाग की प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है। हालांकि दुर्घटना के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच जारी है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
पुणे से गुवाहाटी जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 0623 में तकनीकी खराबी के बाद पुणे एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी घोषित। सभी 192 यात्री सुरक्षित, जानिए पूरी खबर।
संसद का शीतकालीन सत्र दिसंबर के पहले सप्ताह में शुरू हो सकता है। सरकार लोकसभा सीटें 850 करने और महिला आरक्षण को परिसीमन से जोड़ने वाला संविधान संशोधन बिल लाने की तैयारी में है, वहीं विपक्ष SIR प्रक्रिया को लेकर आक्रामक है।
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में मारे गए दो एसपीओ के शवों को डंपर ट्रक में ले जाने पर बीजेपी विधायक शगुन परिहार ने तीखा रोष जताया है। उन्होंने इसे जवानों का अपमान बताया है।
हालिया चुनावों में डाले गए और गिने गए वोटों के आंकड़ों को लेकर उठ रहे सवालों के मद्देनजर चुनाव आयोग चुनाव प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाने जा रहा है। आयोग ने एक नई व्यवस्था के तहत राजनीतिक दलों के लिए मतदान और मतगणना से जुड़े फॉर्म-17 सी को अनिवार्य रूप से प्राप्त करना जरूरी कर दिया है।
एलन मस्क के स्टारशिप ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। स्पेसएक्स के स्टारशिप अंतरिक्ष यान ने कक्षा से 22 घंटे की यात्रा के बाद लौटकर टेक्सास के लॉन्च टॉवर पर विशाल मैकेनिकल आर्म्स (मेकाजिला) द्वारा हवा में ही सफलतापूर्वक पकड़ लिया गया।
छत्तीसगढ़ में करोड़ों के शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने बड़ा एक्शन लिया है। ईडी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल से जुड़ी कुम्हारी-जंजगीरी स्थित विट्ठल ग्रीन कॉलोनी के 355 प्लॉटों को जब्त कर लिया है।
गुजरात के सूरत शहर स्थित खरवासा इलाके के एक कपड़ा गोदाम में शनिवार को भीषण आग लग गई। दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने और राहत-बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। इस घटना में लाखों के नुकसान की आशंका है।
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) दिल्ली के डॉक्टरों ने चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक और अभूतपूर्व सफलता हासिल की है। संस्थान के डॉक्टरों ने गर्भ में पल रहे 25 सप्ताह के एक शिशु की रीढ़ की हड्डी की ओपन सर्जरी सफलतापूर्वक पूरी की है।
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार तड़के अयोध्या से आगरा जा रही मिनी ट्रैवलर बस आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में बस सवार 13 यात्री घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
असम के काजीरंगा में शुक्रवार को तेज रफ्तार मिनी बस और कंटेनर ट्रक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में कई छात्रों समेत दर्जनों लोगों की मौत हो गई है।