×

अमेरिका, यूरोपीय संघ के साथ व्यापार समझौते जल्द लगेगी मुहर: वित्त मंत्री का दावा, चार देश समझोते पर कर चुके हैं साइन 

By: Prafull tiwari

Jun 24, 202519 hours ago

view1

view0

अमेरिका, यूरोपीय संघ के साथ व्यापार समझौते जल्द लगेगी मुहर: वित्त मंत्री का दावा, चार देश समझोते पर कर चुके हैं साइन 

नयी दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को दावा किया है कि अमेरिका और यूरोपीय संघ (ईयू) के साथ प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत तेजी से आगे बढ़ रही है और जल्द ही इसे अंतिम रूप दिया जाएगा। वर्ष 2030 तक 2,000 अरब अमेरिकी डॉलर के महत्वाकांक्षी लक्ष््य को हासिल करने के लिए निर्यात को बढ़ावा देने के सभी प्रयास किए जा रहे हैं।

सीतारमण ने कहा कि उन्होंने कहा कि भारत ने पहले ही संयुक्त अरब अमीरात, आॅस्ट्रेलिया और चार देशों के ईएफटीए (यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ) ब्लॉक के साथ मुक्त व्यापार समझौतों पर हस्ताक्षर कर लिए हैं और ब्रिटेन के साथ बातचीत पूरी हो चुकी है। वित्त मंत्री ने कहा, अमेरिका और यूरोपीय संघ के साथ बातचीत वास्तव में बेहद तेजी से जारी है और जल्द ही निष्कर्ष पर पहुंच जाएगी। ‘इंडिया एक्जिम बैंक’ द्वारा यहां आयोजित व्यापार सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए उन्होंने कहा कि अब अधिक मुक्त व्यापार समझौते करने पर जोर दिया जा रहा है।

उन्होंने निर्यात संवर्धन मिशन और ‘भारत ट्रेड नेट’ की बजट में की गई घोषणाओं का भी उल्लेख किया, जो एक डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना है जो व्यापार दस्तावेजीकरण एवं वित्तपोषण समाधान के लिए एक एकीकृत मंच प्रदान करता है। बजट में उभरते मझोले शहरों और व्यापार सुविधा उपायों में सेवा-आधारित विकास को और अधिक समर्थन देने के लिए वैश्विक क्षमता केंद्रों (जीसीसी) के लिए एक राष्ट्रीय ढांचे का भी प्रस्ताव किया गया है।

देश के निर्यात का उल्लेख करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि वित्त वर्ष 2024-25 में वस्तुओं एवं सेवाओं का कुल निर्यात 825 अरब अमेरिकी डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जो 2023-24 की तुलना में छह प्रतिशत की वृद्धि है। उन्होंने कहा कि जहां वैश्विक निर्यात में केवल चार प्रतिशत की वृद्धि हुई, वहीं भारत के निर्यातक व्यापार मोर्चे पर वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद तेजी से आगे बढ़ने और 6.3 प्रतिशत की वृद्धि को पार करने में सफल रहे हैं।

उन्होंने निर्यातकों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाते हुए उनसे आग्रह किया कि वे नवोन्मेषण पर ध्यान केंद्रित करें तथा अपने उत्पादों के लिए नए बाजार तलाशें। संयुक्त राष्ट्र व्यापार एवं विकास सम्मेलन (अंकटाड) की विश्व निवेश रिपोर्ट 2025 का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि भारत की स्थिति में सुधार हुआ है, हालांकि, वैश्विक प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) प्रवाह में 11 प्रतिशत की गिरावट आई है। उन्होंने कहा कि 2014-24 के दौरान लगभग 668 अरब अमेरिकी डॉलर का एफडीआई प्रवाह हुआ, जो पिछले 24 वर्ष में दर्ज कुल एफडीआई (991 अरब अमेरिकी डॉलर) का लगभग 67 प्रतिशत है।

सीतारमण ने कहा कि भारत ने वैश्विक मूल्य श्रृंखलाओं में अपनी भागीदारी को बढ़ाया है। एप्पल इंडिया के आईफोन अनुबंध विनिर्माताओं ने विभिन्न संस्करणों में 20 प्रतिशत घरेलू मूल्य संवर्धन (डीवीए) की सीमा को पार कर लिया है। कार्यक्रम में वित्तीय सेवा सचिव एम. नागराजू ने कहा कि भारत की वृद्धि संभावनाएं उज्ज्वल बनी हुई हैं, जबकि विश्व अर्थव्यवस्था भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं और इससे उत्पन्न चुनौतियों से परेशान है। उन्होंने कहा, वैश्विक स्तर पर तमाम चुनौतियों के बावजूद भारत दुनिया में उम्मीद की किरण बना हुआ है। नागराजू ने कहा कि भारत का निर्यात जिसे वाणिज्य मंत्रालय वैश्विक मूल्य श्रृंखला से जोड़ने के कई प्रयास कर रहा है ... वह चुनौतियों के बावजूद अच्छा प्रदर्शन कर रहा है।

उन्होंने कहा कि दवा तथा रत्न एवं आभूषण क्षेत्रों से निर्यात में जुझारूपन देखने को मिल रहा है। इसमें वित्त मंत्रालय नीति, योजनाओं और वित्तीय सहायता के माध्यम से समर्थन देने के लिए प्रतिबद्ध है। वित्तीय सेवा सचिव ने कहा, हमारी वित्तीय प्रणालियां पर्याप्त पूंजी और कम गैर-निष्पादित परिसंपत्तियों के साथ मजबूत बनी हैं। उन्होंने कहा कि इससे भारत की वित्तीय जरूरतों को मजबूत समर्थन मिलता है।

COMMENTS (0)

RELATED POST

Gold Price 25 June 2025: सोना ₹270 और चांदी ₹1000 सस्ती! जानें आज के ताजा भाव

1

0

Gold Price 25 June 2025: सोना ₹270 और चांदी ₹1000 सस्ती! जानें आज के ताजा भाव

25 जून 2025 को सोने और चांदी के दामों में बड़ी गिरावट। जानें 18, 22 और 24 कैरेट सोने के साथ चांदी के आज के ताजा भाव (Gold-Silver Rate Today) दिल्ली, मुंबई, भोपाल समेत अन्य शहरों में।

Loading...

Jun 25, 20251 hour ago

मिडिल ईस्ट में थमी जंग: भारतीय रुपया बना रॉकेट, 73 पैसे की लगाई लंबी छलांग, पांच साल बाद हुआ ऐसा

1

0

मिडिल ईस्ट में थमी जंग: भारतीय रुपया बना रॉकेट, 73 पैसे की लगाई लंबी छलांग, पांच साल बाद हुआ ऐसा

रुपया सोमवार को 23 पैसे टूटकर पांच महीने के निचले स्तर 86.78 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। मंगलवार के सत्र के दौरान 73 पैसे की बढ़ोतरी रुपये में एक सितंबर, 2020 को एक दिन में आई रिकॉर्ड तेजी के लगभग बराबर है।

Loading...

Jun 24, 202515 hours ago

जानिए, सोना-चांदी के आज के भाव 24 जून 2025

1

0

जानिए, सोना-चांदी के आज के भाव 24 जून 2025

आज 24 जून 2025 को भारत और मध्य प्रदेश के प्रमुख शहरों में सोने और चांदी के भाव

Loading...

Jun 24, 20259:31 AM

एफटीए पर उद्योग के हितों के लिए व्यापक विमर्श कर रही मोदी सरकार: उद्योग मंत्री ने किया दावा

1

0

एफटीए पर उद्योग के हितों के लिए व्यापक विमर्श कर रही मोदी सरकार: उद्योग मंत्री ने किया दावा

गोयल ने कहा, आगे भी हम ऐसे एफटीए करेंगे, जिनमें राष्ट्रीय और सार्वजनिक हितों को ध्यान में रखा जाएगा। इस अवसर पर गोयल ने कहा कि नए सरकारी आॅनलाइन खरीद मंच (जीईएम) ने सार्वजनिक खरीद को लोकतांत्रिक बनाया है, जिससे देश के दूरदराज के इलाकों समेत पूरे भारत में उद्यमियों की भागीदारी संभव हुई है।

Loading...

Jun 23, 202511:22 PM