दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर दावा किया है कि भारत और पाकिस्तान के बीच मई में जो शांति बनी, वह उनकी सख्त चेतावनी के बाद संभव हुई। ट्रंप ने कहा- मैंने कहा, तुम दोनों परमाणु शक्ति वाले देश हो। अगर तुम युद्ध करते रहे, तो अमेरिका कोई सौदा नहीं करेगा। अगले ही दिन मुझे फोन आया कि दोनों देशों ने शांति कर ली है।

मियामी में अमेरिका बिजनेस फोरम को संबोधित करते हुए।
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
अमेरिकी राष्ट्रपति मई से अब तक 60 बार यह दावा दोहरा चुके हैं कि उन्होंने भारत-पाकिस्तान के बीच जंग को टैरिफ से सुलझाया। जुलाई में उन्होंने पांच, फिर सात और अब आठ विमानों को मार गिराने का दावा करके सबको चौंका दिया है। दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर दावा किया है कि भारत और पाकिस्तान के बीच मई में जो शांति बनी, वह उनकी सख्त चेतावनी के बाद संभव हुई। ट्रंप ने कहा कि उन्होंने दोनों देशों को धमकी दी थी कि अगर वे आपसी लड़ाई जारी रखेंगे तो अमेरिका उनके साथ कोई व्यापारिक समझौता नहीं करेगा। ट्रंप ने मियामी में अमेरिका बिजनेस फोरम को संबोधित करते हुए कहा- मैं दोनों देशों के साथ व्यापार समझौते की प्रक्रिया में था। तभी मैंने अखबार में पढ़ा कि भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध शुरू हो गया है। सात विमान गिराए जा चुके हैं, आठवां भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ। कुल मिलाकर आठ विमानों को मार गिराया गया। तब मैंने कहा, अगर तुम लोग युद्ध कर रहे हो, तो मैं तुमसे कोई व्यापार नहीं करूंगा।
ट्रंप ने कहा- मैंने कहा, तुम दोनों परमाणु शक्ति वाले देश हो। अगर तुम युद्ध करते रहे, तो अमेरिका कोई सौदा नहीं करेगा। अगले ही दिन मुझे फोन आया कि दोनों देशों ने शांति कर ली है। मैंने कहा, बहुत अच्छा, अब व्यापार कीजिए। ट्रंप ने इस दौरान मजाकिया लहजे में कहा- यह सब टैरिफ की वजह से हुआ। अगर टैरिफ न होते, तो यह कभी नहीं होता।
ट्रंप ने यह भी दावा किया कि उन्होंने कोसोवो-सेर्बिया, कांगो-रवांडा, इस्राइल-ईरान, मिस्र-इथियोपिया, आर्मेनिया-अजरबैजान और कंबोडिया-थाईलैंड के बीच भी पुराने युद्ध खत्म कराए। कुछ युद्ध 32 साल से चल रहे थे, कुछ 38 साल से। मैंने इनमें से कई झगड़े एक घंटे में सुलझा दिए, वो भी संयुक्त राष्ट्र की कोई मदद लिए बिना। अमेरिका ताकत के जरिए शांति ला रहा है। अब कोई देश हमसे उलझना नहीं चाहता। उन्होंने चीन, जापान और मलयेशिया के साथ हुए हालिया व्यापारिक समझौतों का भी जिक्र किया और कहा कि ये सभी के लिए फायदेमंद आर्थिक सौदे हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने सभी एयरलाइंस के पायलटों के लिए ड्रग परीक्षण अनिवार्य कर दिया है। जानिए क्या हैं नए नियम और एयर इंडिया की किस घटना के बाद लिया गया यह बड़ा फैसला।
IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग और लैंड-फॉर-जॉब घोटाले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव समेत 9 आरोपियों पर चार्ज फ्रेम करने का आदेश दिया है।
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग गालवान हिंसा के 6 साल बाद BRICS शिखर सम्मेलन में शामिल होने भारत आ रहे हैं। पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक और व्यापारिक एजेंडे की विस्तृत रिपोर्ट पढ़ें।
मायावती के राजनीति से संन्यास लेने के सुझाव पर आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ ने बसपा सुप्रीमो यानी अपनी समधन को संदेश लिखा है। इसमें उन्होंने कहा कि आपका आदेश मेरे लिए अंतिम शब्द है। आकाश आनंद को गुमराह करने का आरोप निराधार है। मैं संन्यास लेने के लिए तैयार हूं।
बेंगलुरु का एक स्टार्टअप कुत्तों की सूंघने की अद्भुत क्षमता और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को मिलाकर कैंसर की शुरुआती पहचान की नई तकनीक विकसित कर रहा है। इस अनोखी रिसर्च के बारे में विस्तार से यहाँ जानें।
दिल्ली लाल किला ब्लास्ट मामले की चार्जशीट में NIA ने बड़ा खुलासा किया है। धमाके में VBIED कार का इस्तेमाल हुआ था और DNA जांच से कार के अंदर उमर उन नबी की मौजूदगी की पुष्टि हुई है।
नोएडा मजदूर आंदोलन मामले में आकृति चौधरी की NSA हिरासत रद्द करने और अधिकारियों के वेतन से 5 लाख मुआवजा देने के इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश को यूपी सरकार सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगी।
केंद्र सरकार ने रेलवे के आधुनिकीकरण के तहत 7 हाई-डेंसिटी कॉरिडोर को फोर-ट्रैक करने और तीन नई मल्टी-ट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इससे 14 जिलों और 56 लाख लोगों को फायदा मिलेगा।
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल होने पर GBU के छात्र अक्षय त्रिपाठी को मिले 5 लाख के नोटिस पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त नाराजगी जताई है। CJI सूर्यकांत ने डीएम से जवाब तलब किया है। पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में 6 सितंबर को 5 मंजिला पीजी हादसे के बाद पुलिस और दिल्ली नगर निगम ने कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे में 7 लोगों की मौत और 5 लोगों के घायल होने के बाद अब तक कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।