बिहार के उपमुख्यमंत्री और बीजेपी उम्मीदवार विजय सिन्हा की गाड़ी पर लखीसराय में गोबर और चप्पलें फेंकी गईं। सिन्हा ने हमले के लिए RJD को जिम्मेदार ठहराया और प्रशासन पर सवाल उठाए। जानें चुनाव के दौरान हुई इस घटना का पूरा विवरण।

बिहार. स्टार समाचार वेब
बिहार के उपमुख्यमंत्री और लखीसराय विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा की गाड़ी पर गुरुवार को गोबर और चप्पलें फेंके जाने की घटना सामने आई है। सिन्हा ने आरोप लगाया कि उनकी गाड़ी पर पथराव भी किया गया और इस हमले के पीछे राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के कार्यकर्ताओं का हाथ है।
यह घटना लखीसराय विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 404 और 405 के पास, खोरियारी गांव में प्रवेश के दौरान हुई। सिन्हा के अनुसार, कुछ लोगों ने उनकी कार को घेर लिया, चप्पलें फेंकीं, पथराव किया और 'मुर्दाबाद' के नारे लगाते हुए उन्हें गांव में जाने से रोका।

उपमुख्यमंत्री ने इस घटना को "राजद की गुंडई" करार दिया। उन्होंने कहा, "ये राजद के गुंडे हैं। सत्ता में आए बिना ही ये बिहार के उपमुख्यमंत्री को क्षेत्र में जाने से रोकने की कोशिश कर रहे हैं।"
सिन्हा ने स्थानीय प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा, "यहां के एसपी कायर और कमजोर हैं, जो यहां आकर कह रहे हैं कि शांतिपूर्ण मतदान हो रहा है। अगर किसी भी तरह की कोई घटना होती है तो हम यहीं पर धरना-प्रदर्शन करेंगे। ऐसे प्रशासन पर धिक्कार है।"

डिप्टी CM ने विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों पर तंज कसते हुए कहा कि "ये गांव वाले अपने संस्कार का परिचय दे रहे हैं।" उन्होंने सड़क के टेंडर और काम शुरू होने का हवाला देते हुए इस विरोध को "बहाना" बताया। सिन्हा ने स्पष्ट कहा, "ये RJD-कांग्रेस की गुंडई का प्रकटीकरण है। इसी से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि स्थिति क्या है।"
मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए जिलाधिकारी (DM) मिथिलेश मिश्रा ने कहा, "चुनाव चल रहा है, चुनाव की मर्यादा का ध्यान रखा जाए। किसी भी उम्मीदवार को अपने क्षेत्र में जाने का पूरा अधिकार है।" उन्होंने जनता से भी अपनी बात शांतिपूर्ण ढंग से रखने की अपील की। डीएम ने आश्वासन दिया कि प्रशासन अपना काम कर रहा है और शांति व्यवस्था बहाल की जाएगी। उन्होंने कहा कि जो भी शिकायत प्राप्त होगी, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भारत की पहली प्राइवेट स्पेस कंपनी स्काईरूट एयरोस्पेस ने आज इतिहास रच दिया। कंपनी ने भारत का पहला प्राइवेट आर्बिटल रॉकेट विक्रम-1 आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से दोपहर 12.05 बजे सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया।
दिल्ली पुलिस ने हाई कोर्ट के आदेश पर जलवायु कार्यकर्ता एवं शिक्षाविद् सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से उठा लिया और अस्पताल में भर्ती कराया। उनकी बिगड़ती स्वास्थ्य स्थिति के मद्देनजर शनिवार तड़के जंतर-मंतर से सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया।
उत्तरप्रदेश के हापुड़ जिले के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में एनएच-9 स्थित बागड़पुर फ्लाईओवर के पास तेज रफ्तार पिकअप की पीछे से टक्कर लगने पर ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया।
सुप्रीम कोर्ट ने आसाराम की अंतरिम जमानत याचिका पर राजस्थान सरकार से स्वास्थ्य रिपोर्ट मांगी है। कोर्ट ने कहा कि वह कोई अनहोनी नहीं चाहता। अगली सुनवाई 21 जुलाई को होगी।
सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल की SIR प्रक्रिया के दौरान हटाए गए 58 लाख वोटरों के मामले में चुनाव आयोग से जवाब मांगा है। जानें क्या है पूरा विवाद और कोर्ट की अहम टिप्पणी।
आंध्र प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 13 नए मामले सामने आए हैं और अब तक 3 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। राज्य में बढ़ते मामलों और स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों के बारे में विस्तार से जानें।
बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे की हेराफेरी के मामले में पूर्व टेंपल ऑफिसर राजेंद्र चौहान को पुलिस ने गिरफ्तार किया। जानें पूरी घटना और जांच से जुड़े अपडेट।
अयोध्या राम मंदिर में हुए चढ़ावा चोरी मामले पर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा प्रायश्चित अनुष्ठान की शुरुआत। पुलिस रिमांड और राजनीतिक बयानों के बीच पूरी अपडेट।
नीट पेपर लीक और शिक्षा प्रणाली में सुधार की मांग को लेकर सोनम वांगचुक का भूख हड़ताल 20वें दिन में प्रवेश कर चुका है। जानें स्वास्थ्य की स्थिति, विपक्षी नेताओं का समर्थन और 20 जुलाई के प्रस्तावित संसद मार्च की पूरी जानकारी।
बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बीती देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब अहमदाबाद जाने वाली इंडिगो की एक फ्लाइट में बम होने की धमकी भरी एक पर्ची मिली। हालांकि, जांच के बाद यह धमकी पूरी तरह अफवाह साबित हुई।