×

यूजीसी: गोपाल भार्गव बोले- ब्राह्मण समाज सभी की आंखों में खटक रहा

यूजीसी पर मचा बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। कुछ धाराओं को लेकर व्यापक विरोध प्रदर्शन हुए और मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया। नए नियमों में सभी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए समान अवसर प्रकोष्ठ बनाना अनिवार्य कर दिया गया।

By: Arvind Mishra

Feb 05, 202611:43 AM

view4

view0

यूजीसी: गोपाल भार्गव बोले- ब्राह्मण समाज सभी की आंखों में खटक रहा

बयान अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

  • कहा-कुछ साल पहले तक सीएम आधी कैबिनेट हमारी होती थी
  • तमाम संगठनों का एक ही लक्ष्य-ब्राह्मणों को मारो, उन्हें दबाओ
  • सारे नियम-कानून सिर्फ ब्राह्मणों के खिलाफ क्यों बनाए जा रहे 

भोपाल। स्टार समाचार वेब

यूजीसी पर मचा बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। कुछ धाराओं को लेकर व्यापक विरोध प्रदर्शन हुए और मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया। नए नियमों में सभी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए समान अवसर प्रकोष्ठ बनाना अनिवार्य कर दिया गया। सामान्य वर्ग के छात्रों और संगठनों का तर्क है कि इससे संस्थानों में अनावश्यक विभाजन पैदा होगा और सामान्य वर्ग के छात्रों के साथ भेदभाव होगा। इसी बीच मध्य प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता, विधायक और पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव ने सागर में एक कार्यक्रम के दौरान ब्राह्मण समाज और यूजीसी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उनके इस बयान के बाद से राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है।

अब एक जुट होने की जरूरत

दरअसल, कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के सबसे वरिष्ठ विधायक गोपाल भार्गव ने कहा कि आज तमाम संगठनों का एक ही लक्ष्य रह गया है, ब्राह्मणों को मारो, उन्हें दबाओ और उन्हें हाशिए पर ले जाओ। भार्गव ने अपने दर्द को खुलकर व्यक्त करते हुए कहा कि ब्राह्मण समाज आज सभी की आंखों में खटक रहा है, मगर अब समय आ गया है जब ब्राह्मण समाज को एकजुट होने की जरूरत है।

पहले आधी कैबिनेट हमारी थी

पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव ने यह भी कहा कि कुछ सालों पहले तक सीएम हमारे होते थे, अधिकारी हमारे होते थे और तो और आधी से ज्यादा कैबिनेट भी हमारी होती थी, मगर अब कुछ गिने-चुने ही लोग रह गए हैं। उन्होंने पूरे ब्राह्मण समाज से धर्म की रक्षा के लिए एक होने की पुकार लगाई। साथ ही चिंता जताई कि सारे नियम-कानून सिर्फ ब्राह्मणों के खिलाफ ही क्यों बनाए जा रहे हैं।

संतोष वर्मा ने उगली थी आग

यह मामले उस वक्त ओर गंभीर हो जाता है, जब इसे प्रदेश के अलग-अलग आईएएस अधिकारियों के बयान से जोड़कर देखा जाए। इसमें सबसे पहले आईएएस संतोष वर्मा का ब्राह्मण बेटियों को लेकर विवादित बयान सामने आया था। इसके बाद आईएएस नियाज खान ने भी ब्राह्मणों के समर्थन में सोशल मीडिया पर बयान दिया था और अब एक वरिष्ठ नेता का बयान। जो पूरे मामले को और भी संवेदनशील बनाता है।

भार्गव का वीडियो वायरल

दावा किया जा रहा है कि तीन दिन पूर्व विधायक गोपाल भार्गव सागर शहर के रविंद्र भवन में आयोजित ब्राह्मण समाज की पत्रिका विमोचन एवं मेधावी छात्रों के सम्मान समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने मंच से यह बयान दिया। उनका यह बयान अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

COMMENTS (0)

RELATED POST

मध्यप्रदेश बना फार्मर रजिस्ट्री के शत-प्रतिशत अनुपालन वाला पहला राज्य

मध्यप्रदेश बना फार्मर रजिस्ट्री के शत-प्रतिशत अनुपालन वाला पहला राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि किसानों को सशक्त बनाने और कृषि व्यवस्था को आधुनिक स्वरूप देने के लिए तकनीक का प्रभावी उपयोग किया जा रहा है। एआई आधारित डिजिटल क्रॉप सर्वे और फार्मर रजिस्ट्री के माध्यम से राज्य में ग्रामीण डेटा प्रणाली को एक नई दिशा प्रदान की गई है।

Loading...

Feb 05, 20263:07 PM

मध्यप्रदेश: 900 करोड़ की लागत से बन रहे 20 ‘लोक’

मध्यप्रदेश: 900 करोड़ की लागत से बन रहे 20 ‘लोक’

प्रधानमंत्री ने जिस सांस्कृतिक पुनर्जागरण का शंखनाद उज्जैन में श्री महाकाल लोक के लोकार्पण के साथ किया था, वह यात्रा अब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में एक विराट जन-अभियान का रूप ले चुकी है। प्रदेश की पावन धरा पर 900 करोड़ रुपए की लागत से 20 लोकों का निर्माण किया जा रहा है।

Loading...

Feb 05, 20262:55 PM

पाकिस्तान के कैद से रिहा मध्यप्रदेश का प्रसन्नजीत आ रहा बालाघाट

पाकिस्तान के कैद से रिहा मध्यप्रदेश का प्रसन्नजीत आ रहा बालाघाट

बालाघाट जिले के प्रसन्नजीत रंगारी के लिए सात साल का लंबा इंतजार खत्म हो गया है। पाकिस्तान की जेल में बंद प्रसन्नजीत रिहा होकर भारत लौट आए हैं। अमृतसर बालाघाट के लिए रवाना हो गए हैं। प्रसन्नजीत 2017 में घर से लापता हो गए थे। काफी तलाश के बाद जब कोई सुराग नहीं मिला, तो परिजनों ने उन्हें मृत मान लिया था।

Loading...

Feb 05, 20262:28 PM

मध्यप्रदेश: भोपाल के भौंरी में सरकार बनाएगी देश की सबसे उन्नत नॉलेज और एआई सिटी

मध्यप्रदेश: भोपाल के भौंरी में सरकार बनाएगी देश की सबसे उन्नत नॉलेज और एआई सिटी

मध्यप्रदेश के खाते में एक और उपलब्धि जुड़ने जा रही है। खास बात यह है कि इस पहल से शिक्षा के साथ-साथ रोजगार के भी द्वार खुलेंगे। दरअसल, राजधानी भोपाल अब देश के भविष्य के टेक-एजुकेशन मैप पर एक नई पहचान बनाने जा रहा है। राजधानी के भौंरी क्षेत्र में 3700 एकड़ भूमि पर देश की सबसे उन्नत नॉलेज एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सिटी विकसित की जाएगी।

Loading...

Feb 05, 20262:05 PM

मध्यप्रदेश: हरिद्वार में सीएम ने गुरुकुल में किया हवन और रामदेव के साथ योग

मध्यप्रदेश: हरिद्वार में सीएम ने गुरुकुल में किया हवन और रामदेव के साथ योग

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज यानी गुरुवार को हरिद्वार पहुंचे। जहां सीएम ने पतंजलि योगपीठ के कन्या गुरुकुल के हवन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान योगगुरु बाबा रामदेव भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री मोहन ने पहले बाबा रामदेव के साथ कन्या गुरुकुल में हवन किया।

Loading...

Feb 05, 202612:38 PM