मेटा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक पोस्ट रिमूव होने पर सफाई दी है। पीएम का एक पोस्ट गलती से ब्लॉक हो गया था। इसके लिए हम क्षमा चाहते हैं। मेटा के प्रवक्ता ने कहा है कि वह कंटेंट गलती से हटा दिया गया था और अब उसे बहाल कर दिया गया है। साथ ही उन्होंने बताया है कि यह एक टेक्निकल ग्लिच था।
भारतीय सेना की महिला अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी पर दिए विवादित बयान के केस में मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ सकती हैं। सुप्रीम कोर्ट 7 अगस्त को इस हाई-प्रोफाइल केस पर सुनवाई करने जा रहा है।
मंगलवार को संसद भवन के लाइब्रेरी बिल्डिंग स्थित जीएमसी बालयोगी ऑडिटोरियम में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के संसदीय दल की मंगल मिलन बैठक शुरू हो गई है। यह विशेष बैठक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सम्मानित करने और राज्यसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों का स्वागत करने के लिए आयोजित की गई है।
अभिनेता आमिर खान की तीसरी शादी पर जारी बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। आमिर की तीसरी शादी को लव जिहाद का नाम दिया जा रहा है। बजरंग दल ने भी गौरी स्प्रैट संग एक्टर की तीसरी शादी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
मध्यप्रदेश की तीसरी राज्यसभा सीट को लेकर भाजपा के भीतर सस्पेंस बरकरार है। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने तीसरे उम्मीदवार की संभावना से इंकार किया है, जबकि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के एक बयान ने राजनीतिक अटकलों को फिर हवा दे दी है।
CUET UG 2026 Exam Update: 30 मई 2026 को तकनीकी खराबी के चलते कुछ केंद्रों पर CUET UG परीक्षा में देरी हुई। NTA ने परीक्षा रद्द होने की अफवाहों को खारिज करते हुए दोपहर की शिफ्ट का नया शेड्यूल जारी किया है।
ईरान जंग में उलझे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पास अपने बेटे की शादी में भी जाने का समय नहीं है। ट्रंप ने अपने बड़े बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर की शादी को लेकर एक बयान दिया है। व्हाइट हाउस के ओवल आफिस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा कि वक्त सही नहीं है, इसलिए बेटे की शादी अटेंड करना मुश्किल है।
मध्यप्रदेश में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़ा वर्ग संघ प्रदेश अध्यक्ष व आईएएस संतोष वर्मा के द्वारा ब्राह्मणों की बेटियों पर दिए गए विवादित बयान की फाइल अब तक कोर्ट नहीं पहुंच पाई है।
बिग बॉस 19 की फरहाना भट्ट ने ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत पर दुख जताते हुए उन्हें मसीहा कहा। इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर लोग भड़क उठे हैं। देखें पूरी रिपोर्ट।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया में जारी जंग पर कहा कि वहां हालात चिंताजनक हैं। भारत अपने हर नागरिकों को सुरक्षित निकालेगा। हम बातचीत से समस्या का समाधान निकालने के पक्ष में हैं। मोदी ने आज यानी सोमवार को दिल्ली में हैदराबाद हाउस में मार्क कार्नी से मुलाकात के बाद यह बात कही।






















