अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने गैस की बढ़ती कीमतों और ईरान युद्ध के बारे में बात करते हुए लॉस एंजिल्स और सैन डिएगो के बारे में ऐसी बातें कहीं जिनकी कड़ी आलोचना हो रही है। कैलिफोर्निया के गवर्नर गैविन न्यूसम उन लोगों में शामिल हैं, जिन्होंने ट्रंप की बातों की सबसे पहले आलोचना की।

गैस की बढ़ती कीमतों और ईरान युद्ध के संदर्भ में बयान
गवर्नर गैविन न्यूसम सहित कई लोगों ने इसे कहा-सनकी
वाशिंगटन। स्टार समाचार वेब
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने गैस की बढ़ती कीमतों और ईरान युद्ध के बारे में बात करते हुए लॉस एंजिल्स और सैन डिएगो के बारे में ऐसी बातें कहीं जिनकी कड़ी आलोचना हो रही है। कैलिफोर्निया के गवर्नर गैविन न्यूसम उन लोगों में शामिल हैं, जिन्होंने ट्रंप की बातों की सबसे पहले आलोचना की। उन्होंने ट्रंप को ऐसे विवादित बयानों के लिए सनकी बताया। दरअसल, ट्रंप ने मिडटर्म चुनाव से पहले नेब्रास्का में लोगों को संबोधित करते हुए कहा- युद्ध की वजह से यह सब बनावटी है। कीमतें थोड़ी ज्यादा हैं। यह एक छोटी सी कीमत है, उन्हें लॉस एंजिल्स और सैन डिएगो को खत्म करने दें। यह बहुत छोटी कीमत है। ट्रंप ने यह बात ऐसे राज्य में कही जहां किसान और ट्रक ड्राइवर ईंधन की ऊंची कीमतों से परेशान हैं और महंगाई ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर असर डाला है।
ट्रंप के बयान की कड़ी आलोचना
कैलिफोर्निया के गवर्नर गैविन न्यूसम ने कहा-कैलिफोर्निया पर कब्जा करने के लिए नेशनल गार्ड और मरीन भेजने के बाद, ट्रंप अब कह रहे हैं कि हमारे विदेशी दुश्मनों को लॉस एंजिल्स और सैन डिएगो को खत्म कर देना चाहिए। वह सनकी और खतरनाक हैं। एक आलोचक ने कहा, एक अमेरिकी राष्ट्रपति कहते हैं कि ईरान को लॉस एंजिल्स और सैन डिएगो को खत्म करने दें। वह और कितना नीचे गिरेंगे।
एक शख्स ने लोगों को दी चेतावनी
एक और आलोचक ने कहा, जब ट्रंप परमाणु हमले से लॉस एंजिल्स और सैन डिएगो के खत्म होने की कल्पना करते हैं, तो भीड़ ताली बजाने लगती है। यह क्या बकवास है। यह सामान्य नहीं है। एक और शख्स ने लोगों को चेतावनी देते हुए कहा, अगर आप दक्षिणी कैलिफोर्निया में रहते हैं तो तुरंत वहां से चले जाएं। एक और व्यक्ति ने कहा, ट्रंप ईरान से कह रहे हैं कि लॉस एंजिल्स या सैन डिएगो को खत्म करना ठीक है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
इजरायल की अगली सरकार बनाने की जिम्मेदारी संभाल रहे यशार पार्टी के प्रमुख गादी आइजनकोट ने कार्यवाहक प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की दक्षिणपंथी लिकुड पार्टी को गठबंधन वार्ता के लिए आमंत्रित किया है। दोनों दलों के बीच आज बातचीत प्रस्तावित है। सरकार बनाने के लिए आइजनकोट के पास दिसंबर तक का समय है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत की तेज 7% से अधिक GDP ग्रोथ का हवाला देते हुए यूएस फेडरल रिजर्व की ब्याज दर नीतियों पर सवाल उठाए हैं। जानें भारत और अमेरिका की मौजूदा ब्याज दरों व आर्थिक आंकड़ों का पूरा विश्लेषण।
बांग्लादेश के सिलहट में विदेश राज्य मंत्री हुमायूं कबीर के घर पर अज्ञात हमलावरों ने पेट्रोल बम फेंका। मंत्री ने इस हमले के लिए शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग को जिम्मेदार ठहराया है।
न्यूयॉर्क की एक संघीय अदालत ने भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता को खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश रचने के मामले में 19 साल 7 महीने जेल की सजा सुनाई है। सदर्न डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के जज विक्टर मारेरो ने करीब 80 मिनट चली सुनवाई के बाद यह फैसला सुनाया।
जापान की संसद 'नेशनल डाइट' के बाहर 13,000 से अधिक लोगों ने प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची की सैन्य विस्तार नीतियों, संविधान के अनुच्छेद 9 में संशोधन और तीन गैर-परमाणु सिद्धांतों में ढील देने की योजनाओं के खिलाफ बड़ा विरोध प्रदर्शन किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह 22-23 नवंबर को भारत की राजकीय यात्रा पर आ रहे हैं। पदभार ग्रहण करने के बाद यह उनका पहला भारत दौरा है, जिसमें ऊर्जा, व्यापार और डिजिटल कनेक्टिविटी सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी।
33वें APEC शिखर सम्मेलन के दौरान चीन के शेनझेन में ट्रंप, शी जिनपिंग और पुतिन की बैठक ने नई बहस छेड़ दी है। परमाणु हथियारों, ईरान, यूक्रेन और बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर जानें विस्तृत विश्लेषण।
बांग्लादेश में अवामी लीग के लॉकडाउन के बीच भारी हिंसा भड़क उठी है। ढाका में कई जगह बम धमाके हुए और चटगांव में मोहम्मद यूनुस के पुश्तैनी घर को आग लगा दी गई।
कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के लैंगली क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक जलती हुई कार के भीतर 25 वर्षीय भारतीय युवक तुषार शर्मा का शव बरामद किया गया है। तुषार शर्मा सरे के निवासी थे और वाहन में मिले अवशेषों के आधार पर उनकी पहचान सुनिश्चित की गई।
संयुक्त राष्ट्र में भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान की नीतियों और वहां की सेना की भूमिका पर तीखा प्रहार करते हुए इस्लामाबाद को अपनी करतूतों से बाज आने की स्पष्ट हिदायत दी है।इस दौरान उन्होंने प्राकृतिक संसाधनों के प्रबंधन, महिलाओं की भागीदारी और किम्बर्ली प्रोसेस के प्रति भारत की प्रतिबद्धता के साथ-साथ पाकिस्तानी सेना की गतिविधियों पर भी गंभीर सवाल उठाए।