कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने केरल विधानसभा अंतर्राष्ट्रीय पुस्तक महोत्सव भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के कार्यकाल की चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कहा-वे नेहरू को लोकतंत्र के संस्थापक मानते हैं, लेकिन अंधभक्त नहीं हैं।
सीजेआई पर जूता फेंकने की कोशिश का मामला लगातार चर्चा में है। सत्तापक्ष से लेकर विपक्ष तक ने इस हमले की निंदा की है। वहीं, घटना के बाद उनके परिवार ने दु:ख जताया है। उनकी बहन कीर्ति गवई और मां कमल गवई ने इसे संविधान पर हमला बताया है।
अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाली भाजपा नेत्री और एनिमल राइट्स एक्टिविस्ट मेनका गांधी ने चार धाम यात्रा और पर्यावरण को लेकर तीखी टिप्पणी की है। उन्होंने कहा- मुझे लगता है भगवान भी चार धामों से भाग गए है। पिछले साल 700 जानवर हेमकुंड से गिरकर मारे गए। कौन भगवान टिकेगा इसमें।
अमेरिकी राष्ट्रपति को फेडरल अपील कोर्ट ने बड़ा झटका दिया है। अदालत ने साफ कहा कि राष्ट्रपति को असीमित शक्तियां नहीं दी जा सकतीं। यह फैसला ऐसे समय में आया है जब ट्रंप की व्यापार नीतियों ने अमेरिकी कारोबारियों, ग्लोबल मार्केट और उपभोक्ताओं में असमंजस और महंगाई की आशंका बढ़ा दी है।
















