इजरायल की अगली सरकार बनाने की जिम्मेदारी संभाल रहे यशार पार्टी के प्रमुख गादी आइजनकोट ने कार्यवाहक प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की दक्षिणपंथी लिकुड पार्टी को गठबंधन वार्ता के लिए आमंत्रित किया है। दोनों दलों के बीच आज बातचीत प्रस्तावित है। सरकार बनाने के लिए आइजनकोट के पास दिसंबर तक का समय है।

राजनीतिक गतिरोध तोड़ने और नई सरकार बनाने की पहल
सरकार बनाने आइजनकोट के पास दिसंबर तक का समय
यरुशलम। स्टार समाचार वेब
इजरायल की अगली सरकार बनाने की जिम्मेदारी संभाल रहे यशार पार्टी के प्रमुख गादी आइजनकोट ने कार्यवाहक प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की दक्षिणपंथी लिकुड पार्टी को गठबंधन वार्ता के लिए आमंत्रित किया है। आइजनकोट की पार्टी ने अपनी वार्ता टीम को निर्देश दिया कि वह लिकुड के प्रतिनिधियों को लंबे दौर की बातचीत के लिए बुलाए, ताकि व्यापक गठबंधन सरकार के गठन की दिशा में आगे बढ़ा जा सके। दोनों दलों के बीच आज बातचीत प्रस्तावित है। सरकार बनाने के लिए आइजनकोट के पास दिसंबर तक का समय है।
पीएम पद पर स्पष्ट रुख और चुनावी समीकरण
आइजनकोट ने स्पष्ट कर दिया है कि नई सरकार बनने पर प्रधानमंत्री वही बनेंगे और वे नेतन्याहू को पीएम पद का प्रस्ताव नहीं देंगे। गौरतलब है कि 27 अक्टूबर को हुए चुनाव में नेतन्याहू की पार्टी ने बहुमत गंवा दिया था। 120 सीटों वाली इजरायली संसद में सरकार बनाने के लिए 61 सीटों की जरूरत है, जबकि चुनाव में नेतन्याहू के गठबंधन को 53 और आइजनकोट के गठबंधन को 48 सीटें मिली थीं। आइजनकोट को 19 सीटों वाले अरब दलों का समर्थन मिला, जिसके बाद राष्ट्रपति ने उन्हें सरकार बनाने का पहला अवसर दिया।
लिकुड की शर्तें, बेनेट का समर्थन और चुनौती
आइजनकोट की इस पहल के बाद लिकुड ने भी राष्ट्रीय एकता सरकार के गठन के लिए अपनी शर्तें रखीं। वहीं, बेयाचद पार्टी के प्रमुख नफ्ताली बेनेट ने लिकुड के साथ एकता सरकार बनाने का समर्थन करते हुए कहा कि आइजनकोट के नेतृत्व में सरकार बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़नी चाहिए। दूसरी ओर, एक रिपोर्ट में यह आशंका जताई गई है कि लिकुड वार्ता का इस्तेमाल सरकार गठन में देरी करने के लिए कर सकती है, ताकि आइजनकोट का जनादेश समाप्त हो जाए। इस बीच, डेमोक्रेट्स पार्टी के प्रमुख यायर गोलान ने कहा है कि अति-रूढ़िवादी दलों को शामिल करने वाली गठबंधन सरकार का वे विरोध नहीं करेंगे।
अरब दलों के समर्थन से हिचकिचाहट
भले ही 19 सीटों वाले अरब दल आइजनकोट को समर्थन देने के लिए तैयार हैं, लेकिन आइजनकोट उनके साथ जाने से झिझक रहे हैं और 27 सीटों वाली लिकुड को साथ लेकर गठबंधन बनाना चाहते हैं। आइजनकोट की पार्टी यशार ने बयान जारी कर कहा कि वह सरकार बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेगी।
अरब दलों से समर्थन न लेने की तीनवजह
पहली, हमास को लेकर मतभेद, क्योंकि आइजनकोट चाहते हैं कि सरकार में शामिल दल हमास को आतंकी संगठन मानें और उसे खत्म करने का समर्थन करें, जिस पर अरब दल खरे नहीं उतरते। दूसरी, इजराइल की पहचान का मुद्दा, जहां अरब दलों से इस बात पर मतभेद हैं कि इजराइल को यहूदी और लोकतांत्रिक देश माना जाए। तीसरी, गठबंधन के भीतर विरोध, क्योंकि आइजनकोट के चार दलों वाले गठबंधन में से तीन-यशार, बियाहद और इजराइल बेतेनु—ने चुनाव के दौरान अरब दलों के साथ सरकार न बनाने का वादा किया था।

इजरायल की अगली सरकार बनाने की जिम्मेदारी संभाल रहे यशार पार्टी के प्रमुख गादी आइजनकोट ने कार्यवाहक प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की दक्षिणपंथी लिकुड पार्टी को गठबंधन वार्ता के लिए आमंत्रित किया है। दोनों दलों के बीच आज बातचीत प्रस्तावित है। सरकार बनाने के लिए आइजनकोट के पास दिसंबर तक का समय है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत की तेज 7% से अधिक GDP ग्रोथ का हवाला देते हुए यूएस फेडरल रिजर्व की ब्याज दर नीतियों पर सवाल उठाए हैं। जानें भारत और अमेरिका की मौजूदा ब्याज दरों व आर्थिक आंकड़ों का पूरा विश्लेषण।
बांग्लादेश के सिलहट में विदेश राज्य मंत्री हुमायूं कबीर के घर पर अज्ञात हमलावरों ने पेट्रोल बम फेंका। मंत्री ने इस हमले के लिए शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग को जिम्मेदार ठहराया है।
न्यूयॉर्क की एक संघीय अदालत ने भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता को खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश रचने के मामले में 19 साल 7 महीने जेल की सजा सुनाई है। सदर्न डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के जज विक्टर मारेरो ने करीब 80 मिनट चली सुनवाई के बाद यह फैसला सुनाया।
जापान की संसद 'नेशनल डाइट' के बाहर 13,000 से अधिक लोगों ने प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची की सैन्य विस्तार नीतियों, संविधान के अनुच्छेद 9 में संशोधन और तीन गैर-परमाणु सिद्धांतों में ढील देने की योजनाओं के खिलाफ बड़ा विरोध प्रदर्शन किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह 22-23 नवंबर को भारत की राजकीय यात्रा पर आ रहे हैं। पदभार ग्रहण करने के बाद यह उनका पहला भारत दौरा है, जिसमें ऊर्जा, व्यापार और डिजिटल कनेक्टिविटी सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी।
33वें APEC शिखर सम्मेलन के दौरान चीन के शेनझेन में ट्रंप, शी जिनपिंग और पुतिन की बैठक ने नई बहस छेड़ दी है। परमाणु हथियारों, ईरान, यूक्रेन और बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर जानें विस्तृत विश्लेषण।
बांग्लादेश में अवामी लीग के लॉकडाउन के बीच भारी हिंसा भड़क उठी है। ढाका में कई जगह बम धमाके हुए और चटगांव में मोहम्मद यूनुस के पुश्तैनी घर को आग लगा दी गई।
कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के लैंगली क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक जलती हुई कार के भीतर 25 वर्षीय भारतीय युवक तुषार शर्मा का शव बरामद किया गया है। तुषार शर्मा सरे के निवासी थे और वाहन में मिले अवशेषों के आधार पर उनकी पहचान सुनिश्चित की गई।
संयुक्त राष्ट्र में भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान की नीतियों और वहां की सेना की भूमिका पर तीखा प्रहार करते हुए इस्लामाबाद को अपनी करतूतों से बाज आने की स्पष्ट हिदायत दी है।इस दौरान उन्होंने प्राकृतिक संसाधनों के प्रबंधन, महिलाओं की भागीदारी और किम्बर्ली प्रोसेस के प्रति भारत की प्रतिबद्धता के साथ-साथ पाकिस्तानी सेना की गतिविधियों पर भी गंभीर सवाल उठाए।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह