न्यूयॉर्क की एक संघीय अदालत ने भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता को खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश रचने के मामले में 19 साल 7 महीने जेल की सजा सुनाई है। सदर्न डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के जज विक्टर मारेरो ने करीब 80 मिनट चली सुनवाई के बाद यह फैसला सुनाया।

80 मिनट चली सुनवाई के बाद यह फैसला सुनाया
कहा- मेरी बेगुनाह पत्नी, मां व बच्चे भुगत रहे सजा
न्यूयॉर्क। स्टार समाचार वेब
न्यूयॉर्क की एक संघीय अदालत ने भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता को खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश रचने के मामले में 19 साल 7 महीने जेल की सजा सुनाई है। सदर्न डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के जज विक्टर मारेरो ने करीब 80 मिनट चली सुनवाई के बाद यह फैसला सुनाया। 55 वर्षीय निखिल ने इस साल की शुरुआत में ही सुपारी देकर हत्या करवाने, हत्या की साजिश और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों को स्वीकार कर लिया था।
पन्नू और सिख समुदाय से मांगी माफी
सजा सुनाए जाने से पहले निखिल गुप्ता ने अंग्रेजी में करीब 6 मिनट तक अपना पक्ष रखा। महात्मा गांधी, मदर टेरेसा, नेल्सन मंडेला और मार्टिन लूथर किंग का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि वे इन महान नेताओं के रास्ते पर चलना चाहते थे। पन्नू की ओर देखते हुए निखिल ने कहा कि वे अपने किए को बदल नहीं सकते, लेकिन उन्हें इसका अफसोस है और वे पन्नू तथा सिख समुदाय से माफी मांगते हैं। इस दौरान वे भावुक भी हो गए और कहा कि उनकी गलती की सजा उनकी बेगुनाह पत्नी, मां और बच्चों को भुगतनी पड़ रही है।
अमेरिका से निर्वासित होंगे निखिल
सुनवाई के दौरान कोर्ट में मौजूद पन्नू ने भी 20 मिनट तक अपनी बात रखी और दावा किया कि इस साजिश के सामने आने के बाद से वे 1200 दिनों से अधिक समय तक सामान्य वकालत नहीं कर पाए हैं। वहीं, जज ने स्पष्ट किया कि सजा पूरी होने के बाद निखिल को अमेरिका से बाहर निकालने की कानूनी प्रक्रिया शुरू की जाएगी। निखिल के वकीलों ने इस फैसले पर निराशा जताते हुए कहा कि उन्हें कम सजा की उम्मीद थी।
एक नजर में जान लें पूरी साजिश
अदालती दस्तावेजों के अनुसार, 2023 में निखिल गुप्ता ने विकास यादव और अन्य लोगों के साथ मिलकर पन्नू की हत्या की योजना बनाई थी। यादव के निर्देश पर गुप्ता ने न्यूयॉर्क में शूटर का इंतजाम करने के लिए जिस व्यक्ति से संपर्क किया, वह असल में अमेरिकी एजेंसी का मुखबिर निकला। इस काम के लिए 1 लाख डॉलर की सुपारी तय हुई थी और 9 जून 2023 के आसपास 15 हजार डॉलर नकद एडवांस भी दिए गए थे।

न्यूयॉर्क की एक संघीय अदालत ने भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता को खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश रचने के मामले में 19 साल 7 महीने जेल की सजा सुनाई है। सदर्न डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के जज विक्टर मारेरो ने करीब 80 मिनट चली सुनवाई के बाद यह फैसला सुनाया।
जापान की संसद 'नेशनल डाइट' के बाहर 13,000 से अधिक लोगों ने प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची की सैन्य विस्तार नीतियों, संविधान के अनुच्छेद 9 में संशोधन और तीन गैर-परमाणु सिद्धांतों में ढील देने की योजनाओं के खिलाफ बड़ा विरोध प्रदर्शन किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह 22-23 नवंबर को भारत की राजकीय यात्रा पर आ रहे हैं। पदभार ग्रहण करने के बाद यह उनका पहला भारत दौरा है, जिसमें ऊर्जा, व्यापार और डिजिटल कनेक्टिविटी सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी।
33वें APEC शिखर सम्मेलन के दौरान चीन के शेनझेन में ट्रंप, शी जिनपिंग और पुतिन की बैठक ने नई बहस छेड़ दी है। परमाणु हथियारों, ईरान, यूक्रेन और बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर जानें विस्तृत विश्लेषण।
बांग्लादेश में अवामी लीग के लॉकडाउन के बीच भारी हिंसा भड़क उठी है। ढाका में कई जगह बम धमाके हुए और चटगांव में मोहम्मद यूनुस के पुश्तैनी घर को आग लगा दी गई।
कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के लैंगली क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक जलती हुई कार के भीतर 25 वर्षीय भारतीय युवक तुषार शर्मा का शव बरामद किया गया है। तुषार शर्मा सरे के निवासी थे और वाहन में मिले अवशेषों के आधार पर उनकी पहचान सुनिश्चित की गई।
संयुक्त राष्ट्र में भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान की नीतियों और वहां की सेना की भूमिका पर तीखा प्रहार करते हुए इस्लामाबाद को अपनी करतूतों से बाज आने की स्पष्ट हिदायत दी है।इस दौरान उन्होंने प्राकृतिक संसाधनों के प्रबंधन, महिलाओं की भागीदारी और किम्बर्ली प्रोसेस के प्रति भारत की प्रतिबद्धता के साथ-साथ पाकिस्तानी सेना की गतिविधियों पर भी गंभीर सवाल उठाए।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप APEC शिखर सम्मेलन के लिए चीन के शेन्ज़ेन पहुंचे, जहां चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने प्रोटोकॉल तोड़ते हुए खुद एयरपोर्ट पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग ने इस्तीफे के बाद पहली बार बयान दिया है। उन्होंने निजी जिंदगी की गलतियों को स्वीकार करते हुए बोर्ड द्वारा बुलाए जाने पर CEO के पद पर दोबारा लौटने की इच्छा जताई है।
अमेरिका की एक संघीय अदालत ने ट्रंप प्रशासन के उस प्रस्ताव को रद्द कर दिया है, जिसमें विदेशी छात्रों, शोधार्थियों और पत्रकारों के अमेरिका में ठहरने की अवधि सीमित करने की बात कही गई थी। जानें इस फैसले से भारतीय छात्रों को क्या फायदा होगा।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह