एक तरफ जहां भारतीय महिलाएं आज अंतरिक्ष से लेकर ओलंपिक, रक्षा बलों से लेकर कॉपोर्रेट बोर्डरूम और राजनीति तक हर क्षेत्र में देश का नाम रोशन कर रही हैं। वहीं दूसरी तरफ समाज के कुछ रूढ़िवादी वर्ग उन्हें सुरक्षा के नाम पर चार दीवारों में कैद रखने की वकालत कर रहे हैं।

महिलाओं के कदमों में आसमान, फिर भी कैद करने की सोच
गहनों से तुलना पर अधिकार छीनने का किया जा रहा प्रयास
इस्लाम ने महिलाओं की गरिमा और सुरक्षा के लिए पर्दा प्रथा
तिरुवनंतपुरम। स्टार समाचार वेब
एक तरफ जहां भारतीय महिलाएं आज अंतरिक्ष से लेकर ओलंपिक, रक्षा बलों से लेकर कॉपोर्रेट बोर्डरूम और राजनीति तक हर क्षेत्र में देश का नाम रोशन कर रही हैं। वहीं दूसरी तरफ समाज के कुछ रूढ़िवादी वर्ग उन्हें सुरक्षा के नाम पर चार दीवारों में कैद रखने की वकालत कर रहे हैं। केरलम में ग्रैंड मुफ्ती शेख अबू बकर अहमद द्वारा महिलाओं को सार्वजनिक जीवन से दूर रहने और घरों में सीमित रहने की सलाह ने एक बार फिर स्त्री-स्वतंत्रता और महिला सशक्तिकरण की बहस को तूल दे दिया है। दरअसल, कोच्चि में आयोजित हुब्बुल रसूल सम्मेलन को संबोधित करते हुए ग्रैंड मुफ्ती ने तर्क दिया कि जिस प्रकार सोने के आभूषणों की सुरक्षा और सुंदरता के लिए उन्हें डिब्बे में बंद रखा जाता है, उसी प्रकार महिलाओं की सुरक्षा के लिए उन्हें सार्वजनिक क्षेत्र से दूर रहना चाहिए।
सुरक्षा के नाम पर कैद नहीं, बराबरी का हक
मुफ्ती ने चेतावनी दी कि महिलाओं के सार्वजनिक जीवन में आने से भारी तबाही मच सकती है। हालांकि उन्होंने यह भी दावा किया कि इस्लाम ने ऐतिहासिक रूप से महिलाओं को अधिकार दिए हैं और उनका यह बयान महिलाओं को नीचा दिखाने के लिए नहीं बल्कि उनकी सुरक्षा के लिए है। धर्मगुरु के इस बयान को समाजशास्त्रियों, महिला अधिकार कार्यकर्ताओं और जागरूक नागरिकों द्वारा महिलाओं की प्रगति में बाधा और उन्हें दबाने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। किसी भी जीवंत लोकतंत्र और प्रगतिशील समाज में महिलाओं की सुरक्षा का अर्थ उन्हें घर में बंद करना नहीं, बल्कि बाहर की दुनिया को उनके लिए सुरक्षित और अवसरों से पूर्ण बनाना है।
महिलाएं वस्तु नहीं, स्वतंत्र व्यक्तित्व
महिलाओं की तुलना अलमारी में रखे सोने के हार से करना उनकी स्वतंत्र सोच, शैक्षणिक क्षमता और निर्णय लेने की क्षमता को नकारने जैसा है। स्त्री कोई सजावटी वस्तु नहीं, बल्कि समाज के निर्माण की बराबर की भागीदार है। आधुनिक भारत में महिलाएं न केवल देश चला रही हैं, बल्कि अपनी मेहनत और नेतृत्व से समाज में बदलाव ला रही हैं। ऐसे समय में सार्वजनिक जीवन में उनके प्रवेश को विनाश का कारण बताना 21वीं सदी की वास्तविकताओं से आंखें मूंदने जैसा है।
प्रगति बनाम पितृसत्तात्मक सोच
मुफ्ती का यह तर्क कि धर्मगुरुओं को अपने समुदाय को दिशा दिखाने का एकाधिकार है। इस बात को रेखांकित करता है कि कैसे पारंपरिक ढांचे आज भी स्त्री के चयन और स्वतंत्रता को नियंत्रित करना चाहते हैं। आज की महिला को अपने सम्मान, प्रगति और अधिकारों के लिए किसी संरक्षण के डिब्बे की नहीं, बल्कि खुले आसमान और समान अवसरों की जरूरत है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अंकिता भंडारी हत्याकांड में CBI ने हरिद्वार के BHEL गेस्ट हाउस में पूर्व BJP विधायक सुरेश राठौर से 3 घंटे पूछताछ की। पढ़ें VIP एंगल और केस से जुड़ी पूरी अपडेट।
दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ जारी विरोध प्रदर्शन के बीच CJP के अभिजीत दिपके को जमानत मिल गई है। जानें 17 अक्टूबर के सभी बड़े घटनाक्रम, पुलिस मार्च और AISA अध्यक्ष नेहा बोरा का बयान।
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि बच्चों को इंटरनेट से दूर रखना बेतुका है। कोर्ट ने ऑनलाइन बाल यौन शोषण सामग्री (CSEAM) को रोकने के लिए केंद्र को नेशनल डेटाबेस बनाने और 2 घंटे में रिपोर्टिंग का निर्देश दिया।
दिल्ली की साकेत कोर्ट ने 2018 के मानहानि मामले में यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया है। विकास संस्कृत्यायन की शिकायत और मामले की पूरी डिटेल पढ़ें
FSSAI ने प्रियागोल्ड बिस्कुट, डोडला डेयरी और यूईर ऑर्गेनिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की। प्रियागोल्ड में मवेशियों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट और किशमिश में घातक कीटनाशक मिले।
उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा पर भारतीय सेना के सतर्क जवानों ने पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ की एक और नापाक साजिश को नाकाम कर दिया है। घुसपैठ का यह प्रयास किरण सेक्टर के जमगुंड में हुआ है।
उत्तरप्रदेश के नोएडा के रबूपुरा कोतवाली थाना क्षेत्र के नंगला श्रीगोपाल गांव में एक ही परिवार के पति-पत्नी और तीन बच्चों सहित पांच लोगों की मौत से हड़कंप मच गया। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके और AISA अध्यक्ष नेहा बोरा को हिरासत में लिया। कनॉट प्लेस में धारा 163 लागू होने के बाद भी तिरंगा रैली के लिए पहुंचे समर्थकों के बीच 6 दिनों में दीपके की यह दूसरी कस्टडी है।
संसद की लोक लेखा समिति (PAC) ने एससी (SC) छात्रों की छात्रवृत्ति में भारी देरी और पेश न होने पर उत्तर प्रदेश, पंजाब, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, ओडिशा और बिहार के मुख्य सचिवों के खिलाफ लोकसभा अध्यक्ष से विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव लाने का फैसला किया है।
मेरठ कोर्ट ने चर्चित सांप कांड में बड़ा फैसला सुनाते हुए पति अमित कश्यप की हत्या की दोषी पत्नी रविता और उसके प्रेमी अमरदीप को फांसी की सजा सुनाई है। जानिए कोर्ट रूम का पूरा घटनाक्रम।