×

उदयपुर: महिला से दरिंदगी...गैंगरेप का आरोपी सीईओ आईआईटीयन

राजस्थान के उदयपुर में एक निजी आईटी कंपनी की मैनेजर के साथ गैंगरेप केस में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए एसपी योगेश गोयल ने बताया कि जांच की जिम्मेदारी एडिशनल एसपी माधुरी वर्मा को सौंपी गई है।

By: Arvind Mishra

Dec 26, 202510:56 AM

view7

view0

उदयपुर: महिला से दरिंदगी...गैंगरेप का आरोपी सीईओ आईआईटीयन

पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

  • गैंगरेप के मामले में राजस्थान पुलिस का एक्शन

  • आईटी कंपनी का सीईओ समेत तीन गिरफ्तार

    उदयपुर। स्टार समाचार वेब

राजस्थान के उदयपुर में एक निजी आईटी कंपनी की मैनेजर के साथ गैंगरेप केस में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए एसपी योगेश गोयल ने बताया कि जांच की जिम्मेदारी एडिशनल एसपी माधुरी वर्मा को सौंपी गई है। एसपी गोयल के अनुसार, पीड़िता के बयान, मेडिकल रिपोर्ट और एफआईआर के आधार पर कार्रवाई की गई। मेडिकल जांच में चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे प्रथम दृष्टया गैंगरेप की पुष्टि होती दिखाई दे रही है। पुलिस को जांच में एक अहम सुराग भी हाथ लगा है। आरोपियों की कार में लगे डैशकैम के आॅडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग, जिसमें घटना के दौरान की आवाजें कैद होने की बात सामने आई है।

तीन आरोपी अरेस्ट

पुलिस ने जिन तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनमें आईटी कंपनी का सीईओ जितेश, उसकी सहकर्मी महिला एग्जीक्यूटिव हेड शिल्पा और उसका पति गौरव शामिल हैं। तीनों को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। आरोपी सीईओ जितेश सिसौदिया आईआईटीयन है।

पार्टी में पीड़िता की बिगड़ी तबीयत

पुलिस के मुताबिक, 20 दिसंबर को कंपनी के सीईओ की बर्थडे और न्यू ईयर पार्टी उदयपुर के शोभागपुरा इलाके के एक होटल में आयोजित की गई थी। पीड़िता रात 9 बजे पार्टी में पहुंची थी, जो देर रात 1:30 बजे तक चली। पार्टी के बाद जब पीड़िता की तबीयत बिगड़ने लगी तो कुछ लोग उन्हें घर छोड़ने की बात कर रहे थे, लेकिन महिला एग्जीक्यूटिव हेड ने उन्हें आफ्टर पार्टी के लिए साथ चलने का प्रस्ताव दिया।

गैंगरेप के बाद घर छोड़ा  

रात 1:45 बजे पीड़िता को कार में बैठाया गया, जिसमें पहले से सीईओ और महिला एग्जीक्यूटिव का पति मौजूद था। रास्ते में एक दुकान से स्मोकिंग सामग्री खरीदी गई और पीड़िता को भी स्मोक कराया गया, जिससे वह बेहोशी की हालत में चली गई। होश में आने पर पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसके साथ छेड़छाड़ और सामूहिक बलात्कार किया गया।

सबूत रिकॉर्डिंग में पाए गए

सुबह करीब 5 बजे पीड़िता को घर छोड़ा गया। होश आने पर उसे अपने कान की बाली, मोजे और अंडरगारमेंट्स गायब मिले और निजी अंगों पर चोट के निशान थे। बाद में जब कार के डैशकैम की जांच की गई तो घटना से जुड़े अहम सबूत रिकॉर्डिंग में पाए गए।

COMMENTS (0)

RELATED POST

LPG e-KYC Rules 2026: गैस उपभोक्ताओं के लिए ई-केवाईसी पर नई गाइडलाइन जारी

LPG e-KYC Rules 2026: गैस उपभोक्ताओं के लिए ई-केवाईसी पर नई गाइडलाइन जारी

पेट्रोलियम मंत्रालय ने LPG e-KYC पर स्थिति साफ की। जानें किन उपभोक्ताओं को बायोमेट्रिक कराना अनिवार्य है और किन्हें मिली है बड़ी छूट।

Loading...

Mar 17, 20267:04 PM

TMC Candidate List 2026: ममता बनर्जी ने किया 291 उम्मीदवारों का ऐलान, नंदीग्राम में सुवेंद्र अधिकारी से सीधी टक्कर

TMC Candidate List 2026: ममता बनर्जी ने किया 291 उम्मीदवारों का ऐलान, नंदीग्राम में सुवेंद्र अधिकारी से सीधी टक्कर

West Bengal Election 2026: तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने 291 सीटों पर प्रत्याशियों की सूची जारी की। ममता बनर्जी नंदीग्राम से लड़ेंगी चुनाव। जानें बीजेपी पर क्या बोलीं 'दीदी'

Loading...

Mar 17, 20264:57 PM

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: निर्वाचन आयोग का बड़ा फेरबदल, 19 IPS अधिकारियों और मुख्य सचिव का तबादला

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: निर्वाचन आयोग का बड़ा फेरबदल, 19 IPS अधिकारियों और मुख्य सचिव का तबादला

West Bengal Assembly Election 2026 के मद्देनजर चुनाव आयोग ने बंगाल के मुख्य सचिव, गृह सचिव और 19 वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। जानें नए अधिकारियों की पूरी सूची और चुनाव की तारीखें

Loading...

Mar 17, 20263:24 PM

राजस्थान: स्लीपर बस और ट्रेलर की टक्कर, पांच लोगों की मौत

राजस्थान: स्लीपर बस और ट्रेलर की टक्कर, पांच लोगों की मौत

राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में बस और ट्रेलर ट्रक की जोरदार टक्कर में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से ज्यादा यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा इतना भयानक था कि मौके पर ही चीख-पुकार मच गई और पूरा इलाका अफरा-तफरी से भर गया।

Loading...

Mar 17, 20261:34 PM

लोकसभा: आठ सांसदों का निलंबन निरस्त, किरेन रिजिजू ने रखा प्रस्ताव

लोकसभा: आठ सांसदों का निलंबन निरस्त, किरेन रिजिजू ने रखा प्रस्ताव

लोकसभा में विपक्ष के आठ सांसदों का निलंबन निरस्त हो गया है। संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू की तरफ से प्रस्ताव रखे जाने के बाद लोस अध्यक्ष ओम बिरला ने लोकसभा सांसदों की तरफ से मतदान कराया।

Loading...

Mar 17, 202612:54 PM