पेट्रोलियम मंत्रालय ने LPG e-KYC पर स्थिति साफ की। जानें किन उपभोक्ताओं को बायोमेट्रिक कराना अनिवार्य है और किन्हें मिली है बड़ी छूट।

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
मध्य-पूर्व के तनाव और गैस संकट की अफवाहों के बीच केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय ने एलपीजी (LPG) उपभोक्ताओं के लिए ई-केवाईसी (e-KYC) की अनिवार्यता पर मचे घमासान को शांत कर दिया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण हर उपभोक्ता के लिए अनिवार्य नहीं है।
मंत्रालय ने भ्रम की स्थिति को स्पष्ट करते हुए उपभोक्ताओं को तीन श्रेणियों में बांटा है:
सामान्य उपभोक्ता: यदि आप उज्ज्वला योजना के लाभार्थी नहीं हैं और आपकी केवाईसी (KYC) प्रक्रिया पहले ही पूरी हो चुकी है, तो आपको दोबारा बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण कराने की कोई आवश्यकता नहीं है।
अधूरे दस्तावेज वाले ग्राहक: बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन केवल उन्हीं ग्राहकों के लिए अनिवार्य है जिनकी केवाईसी प्रक्रिया अब तक लंबित है या जिनके दस्तावेज डेटाबेस में अपडेटेड नहीं हैं।
उज्ज्वला योजना (PMUY) लाभार्थी: इस योजना के तहत आने वाले 10.51 करोड़ लाभार्थियों को अपनी सब्सिडी सुचारू रूप से जारी रखने के लिए साल में एक बार ई-केवाईसी अपडेट कराना अनिवार्य होगा।
दरअसल, 15 मार्च को मंत्रालय द्वारा जारी एक आदेश में सभी घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण का उल्लेख था, जिससे आम जनता में अफरा-तफरी मच गई थी। मंगलवार को मंत्रालय ने स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि उस आदेश का वास्तविक उद्देश्य केवल उन लोगों को प्रोत्साहित करना था जिनकी प्रक्रिया अभी तक पूरी नहीं हुई है, न कि सभी के लिए इसे अनिवार्य बनाना।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अहमदाबाद 2008 सीरियल ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए मौत की सजा पाए दोषी अहमद बाव उर्फ अब्बू अबूबकर बरेलवी की फांसी पर रोक लगा दी है। गुजरात हाईकोर्ट ने इसके पहले इसकी सजा को बरकरार रखा था।
दिल्ली हाई कोर्ट ने माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के पक्ष में अहम फैसला सुनाते हुए बच्चों को संपत्ति से बेदखल करने के नियम को वैध ठहराया है।
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।