घने, लंबे और रेशमी बालों के लिए इन तरीकों से करें मेथी का इस्तेमाल, जल्द मिलेंगे फायदे

घने, लंबे और रेशमी बालों की चाहत हर किसी की होती है। इसके लिए घर पर ही बनी कुछ चीजों का इस्तेमाल किया जा सकता है। मेथी इसका एक अच्छा विकल्प है। इस भारतीय मसाले को पीढ़ियों से चेहरे और बालों के लिए आजमाया जाता रहा है।

By: Manohar pal

Sep 21, 202511:50 PM

view26

view0

घने, लंबे और रेशमी बालों के लिए इन तरीकों से करें मेथी का इस्तेमाल, जल्द मिलेंगे फायदे

घने, लंबे और रेशमी बालों की चाहत हर किसी की होती है। इसके लिए घर पर ही बनी कुछ चीजों का इस्तेमाल किया जा सकता है। मेथी इसका एक अच्छा विकल्प है। इस भारतीय मसाले को पीढ़ियों से चेहरे और बालों के लिए आजमाया जाता रहा है। एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी इन्फ्लामेट्री गुणों से भरपूर मेथी के छोटे छोटे दानें बालों के लिए बेहद फायदेमंद है। दरअसल यह दाना, त्वचा संबंधी परेशानियों से निपटने से लेकर रूसी को रोकने तक, बालों की कई समस्याओं के लिए फायदेमंद है। आइये जानते हैं हेल्दी हेयर के लिए मेथी का इस्तेमाल कैसे करें?
 

इन तरीकों से करें मेथी का इस्तेमाल

रूसी के लिए मेथी हेयर मास्क
 3 बड़े चम्मच मेथी के बीज लें और उन्हें रात भर पानी में भिगो दें। अगली सुबह इन बीजों को ग्राइंडर में पीसकर पेस्ट बना लें। 1 बड़ा चम्मच ताजा निचोड़ा हुआ नींबू का रस मिलाएं और इस मिश्रण को स्कैल्प और बालों के सिरे पर लगाएं। इसे 30 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर सल्फेट-मुक्त, प्राकृतिक शैम्पू से धो लें।

मेथी हेयर सीरम
इस आसानी से बनने वाले हेयर सीरम का इस्तेमाल आप अपनी ब्यूटी स्लीप के लिए सोने से पहले रोजाना कर सकते हैं। प्रोटीन और पोषक तत्वों से भरपूर, जो स्कैल्प में रक्त संचार बढ़ाते हैं, मेथी बालों के रोमछिद्रों को भी मजबूत बनाती है और बालों के झड़ने, पतले होने और बालों के दोबारा उगने से रोकती है।  बस एक गिलास पानी में मेथी भिगोनी है। इसे रात भर रखें और पानी को छान लें। इसे एक स्प्रे बोतल में भरकर रख दें और रात को सोने से पहले रोजाना इसका इस्तेमाल करें।

मॉइस्चराइजिंग के लिए मेथी
कुछ मेथी के दाने लें और उन्हें पीसकर पाउडर बना लें। 2 बड़े चम्मच आॅर्गेनिक जैतून का तेल गरम करें और उसमें 4 बड़े चम्मच मेथी पाउडर मिलाएं। इस पेस्ट को अपने हाथों से अपने स्कैल्प पर लगाएं और 30 मिनट के लिए छोड़ दें। इसे धो लें और जादुई असर देखें।

लंबे बालों के लिए मेथी
 3 बड़े चम्मच मेथी के बीजों को रात भर एक बर्तन में भिगोएं और अगली सुबह पानी छान लें। बालों को शैम्पू और कंडिशनिंग करने के बाद, इस पानी से आखिरी बार धोएं। ऐसा रोजाना करें, इससे आपके बाल मुलायम और चमकदार हो जाएंगे। अपनी प्रक्रिया में निरंतरता बनाए रखें, तभी आपको परिणाम दिखाई देंगे।

COMMENTS (0)

RELATED POST

बदलते मौसम में बार-बार बीमार पड़ने से बचना है? तो आज ही अपनाएं ये 5 सेहतमंद आदतें

बदलते मौसम में बार-बार बीमार पड़ने से बचना है? तो आज ही अपनाएं ये 5 सेहतमंद आदतें

क्या आप भी मौसम बदलते ही बीमार पड़ जाते हैं? जानें संतुलित आहार, योग, पर्याप्त नींद और हाइड्रेशन के जरिए वायरल संक्रमण और सर्दी-जुकाम से बचने के असरदार उपाय।

Loading...

Mar 16, 20263:51 PM

"क्या आपकी रसोई में अक्सर रहता है तनाव, कहीं आप ये गलतियां तो नहीं कर रहे?

"क्या आपकी रसोई में अक्सर रहता है तनाव, कहीं आप ये गलतियां तो नहीं कर रहे?

चलिए आपको बताते हैं रसोई का वास्तु शास्त्र। क्या ख्याल रखना चाहिए रसोई तैयार करते समय। वास्तु का ध्यान रखने पर जानिए क्या-क्या दिक्कत हो सकती है।

Loading...

Feb 25, 20264:52 PM

हॉस्टल लाइफ और बैचलर किचन का 'सुपरहीरो': इलेक्ट्रिक केतली के 7 जादुई उपयोग

हॉस्टल लाइफ और बैचलर किचन का 'सुपरहीरो': इलेक्ट्रिक केतली के 7 जादुई उपयोग

क्या आप भी इलेक्ट्रिक केतली का इस्तेमाल सिर्फ पानी गर्म करने के लिए करते हैं? जानिए केतली के 7 ऐसे अनोखे इस्तेमाल जो बैचलर्स और हॉस्टल स्टूडेंट्स की लाइफ आसान बना देंगे।

Loading...

Feb 24, 20265:27 PM

सावधान! आधी रात की भूख कहीं आपको बीमार तो नहीं बना रही?  क्या कहते हैं एक्सपर्ट

सावधान! आधी रात की भूख कहीं आपको बीमार तो नहीं बना रही? क्या कहते हैं एक्सपर्ट

क्या आपको भी आधी रात को स्नैकिंग की आदत है? स्वास्थ्य विशेषज्ञों से जानें कि देर रात भोजन करना आपकी सेहत, नींद और मेटाबॉलिज्म को कैसे प्रभावित करता है और वजन घटाने के लिए खाना खाने का सही समय क्या है।

Loading...

Feb 19, 20265:16 PM

फ्रिज में रखा गूंथा हुआ आटा: सेहत के लिए वरदान या 'साइलेंट किलर'? जानें हकीकत

फ्रिज में रखा गूंथा हुआ आटा: सेहत के लिए वरदान या 'साइलेंट किलर'? जानें हकीकत

फ्रिज में गूंथा हुआ आटा रखना पाचन के लिए खतरनाक हो सकता है। जानें कैसे बासी आटा गैस और एसिडिटी का कारण बनता है और इसे सुरक्षित रखने के बेस्ट कुकिंग टिप्स।

Loading...

Feb 16, 20264:10 PM