×

उत्तरप्रदेश: पूर्व विधायक को ‘सुप्रीम’ झटका... बेल नहीं, जेल में ही रहेंगे

उन्नाव रेप केस में दोषी ठहराए गए और सजा काट रहे भाजपा के पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर को सुप्रीम कोर्ट से तगड़ा झटका लगा है। सजा से राहत पाने की उम्मीद लगाए सेंगर को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत देने से इंकार कर दिया है।

By: Arvind Mishra

Feb 09, 20262:28 PM

view7

view0

उत्तरप्रदेश: पूर्व विधायक को ‘सुप्रीम’ झटका... बेल नहीं, जेल में ही रहेंगे

सुप्रीम कोर्ट ने जमानत देने से इंकार कर दिया है।

  • सुप्रीम कोर्ट ने कुलदीप सेंगर की जमानत याचिका की खारिज
  • हाईकोर्ट को तीन महीने में अपील पर फैसला करने का निर्देश
  • सेंगर दस साल की सजा में सात साल से अधिक काट चुके

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब

उन्नाव रेप केस में दोषी ठहराए गए और सजा काट रहे भाजपा के पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर को सुप्रीम कोर्ट से तगड़ा झटका लगा है। सजा से राहत पाने की उम्मीद लगाए सेंगर को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत देने से इंकार कर दिया है। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा आदेश देते हुए पूर्व विधायक के खिलाफ दर्ज केस को फास्ट ट्रैक करने का निर्देश भी दिया है। इससे साफ हो गया है कि पूर्व विधायक अभी जेल में सजा काटेंगे। इस केस में सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाईकोर्ट को तीन महीने में अपील पर फैसला करने को कहा है।

दस साल की सजा

गौरतलब है कि सेंगर ने सुप्रीम कोर्ट मे जमानत याचिका दाखिल की थी। पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर की तरफ से कोर्ट में दलील दी गई कि उसे 10 साल की सजा हुई थी, जिसमें वो सात साल से ज्यादा की सजा पहले काट चुका है।

इसलिए दी जाए जमानत

सेंगर की तरफ से दलील दी कि रिमीशन को मिलाकर 9 साल 7 महीने से ज्यादा की सजा पूरी हो चुकी है। वकील ने कहा कि अभी तक अपील आया नहीं है, ऐसे में कुलदीप सेंगर को जमानत दी जानी चाहिए।

COMMENTS (0)

RELATED POST

G20 देशों में भारत की रफ्तार सबसे तेज: मूडीज का अनुमान, अगले वित्त वर्ष 6.4% रहेगी GDP ग्रोथ

G20 देशों में भारत की रफ्तार सबसे तेज: मूडीज का अनुमान, अगले वित्त वर्ष 6.4% रहेगी GDP ग्रोथ

ग्लोबल रेटिंग एजेंसी मूडीज ने भारत की GDP ग्रोथ पर नए आंकड़े जारी किए हैं। मजबूत बैंकिंग सिस्टम, भारत-अमेरिका ट्रेड डील और टैक्स छूट के कारण भारत दुनिया की सबसे तेज बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बना रहेगा।

Loading...

Feb 09, 20266:53 PM

पंजाब: तरनतारन लॉ कॉलेज में मर्डर-सुसाइड, छात्र ने छात्रा को गोली मारकर खुद को उड़ाया

पंजाब: तरनतारन लॉ कॉलेज में मर्डर-सुसाइड, छात्र ने छात्रा को गोली मारकर खुद को उड़ाया

तरनतारन के लॉ कॉलेज में छात्र प्रिंसराज ने क्लासरूम के अंदर छात्रा संदीप कौर की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर खुद सुसाइड कर लिया। प्रपोजल ठुकराने की रंजिश में वारदात का शक।

Loading...

Feb 09, 20264:32 PM

उत्तरप्रदेश: पूर्व विधायक को ‘सुप्रीम’ झटका... बेल नहीं, जेल में ही रहेंगे

उत्तरप्रदेश: पूर्व विधायक को ‘सुप्रीम’ झटका... बेल नहीं, जेल में ही रहेंगे

उन्नाव रेप केस में दोषी ठहराए गए और सजा काट रहे भाजपा के पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर को सुप्रीम कोर्ट से तगड़ा झटका लगा है। सजा से राहत पाने की उम्मीद लगाए सेंगर को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत देने से इंकार कर दिया है।

Loading...

Feb 09, 20262:28 PM

राम मंदिर पर हमले की साजिश... फरीदाबाद जेल में आतंकी की हत्या  

राम मंदिर पर हमले की साजिश... फरीदाबाद जेल में आतंकी की हत्या  

फरीदाबाद की नीमका जेल में बंद आतंकी अब्दुल रहमान की सिर में चोट मारकर हत्या कर दी गई है। हत्या का आरोप जेल में ही बंद अरूण चौधरी नाम के कैदी पर लगा है। जिसको कुछ ही समय पहले जम्मु-कश्मीर से नीमका जेल शिफ्ट किया गया था।

Loading...

Feb 09, 202612:35 PM

दिल्ली में मचा हड़कंप:  अब नौ स्कूलों में बम ब्लास्ट की मिली धमकी

दिल्ली में मचा हड़कंप:  अब नौ स्कूलों में बम ब्लास्ट की मिली धमकी

देश की राजधानी दिल्ली में आज यानी सोमवार की सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब शहर के अलग-अलग इलाकों में स्थित 9 नामी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। यह धमकी भरी कॉल्स सुबह करीब 8:30 से 9:00 बजे के बीच आईं, जिसके बाद स्कूल प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट मोड में आ गईं।

Loading...

Feb 09, 202610:12 AM