×

उत्तराखंड... खाई में गिरी बस... सात की मौत, कई यात्री घायल

उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया। एक बस खाई में गिर गई। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। दर्जनभर यात्री घायल हैं। दावा किया जा रहा है कि मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई हैं।

By: Arvind Mishra

Dec 30, 202511:14 AM

view8

view0

उत्तराखंड... खाई में गिरी बस... सात की मौत, कई यात्री घायल

उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया।

  • अल्मोड़ा में सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा
  • घायलों को पिकअप से पहुंचाया गया अस्पताल
  • बस खाई में गिरने के बाद नीचे जाकर अटक गई

अल्मोड़ा। स्टार समाचार वेब

उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया। एक बस खाई में गिर गई। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। दर्जनभर यात्री घायल हैं। दावा किया जा रहा है कि मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई हैं। बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। दरअसल, अल्मोड़ा में आज यानी मंगलवार को सुबह यात्रियों से भरी बस खाई में गिर गई, जिससे 7 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 11 से ज्यादा लोगों की हालत गंभीर है।

चालक ने खो दिया नियंत्रण

हादसा भिकियासैंण-रामनगर मार्ग पर शीलापानी (विनायक क्षेत्र) के पास सुबह करीब 8 बजे हुआ, जिसकी दूरी भिकियासैंण से लगभग चार किलोमीटर आगे है। बस द्वाराहाट-भिकियासैंण-बासोट होते हुए रामनगर जा रही थी। तभी ड्राइवर ने अचानक बस से कंट्रोल खो दिया।

पुलिस-प्रशासन में मचा हड़कंप

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मौके पर पुलिस के साथ एसडीआरएफ की टीम पहुंच गई, जिसके बाद ग्रामीणों की मदद से अभी भी लगातार रेस्क्यू चलाया जा रहा है। दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण राहत एवं बचाव कार्य में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। घायलों को खाई से निकालकर नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया जा रहा है।

बस रामनगर जा रही थी

हादसे का शिकार हुई बस (यूके 07 पीए 4025) रामनगर के कुमाऊं मोटर आनर्स यूनियन (केएमओयू) लिमिटेड संस्था की है। जिसे करीब 11 बजे रामनगर पहुंचना था। इसी बीच सैलापानी बैंड के समीप ड्राइवर ने अचानक बस से कंट्रोल खो दिया। हादसे में ड्राइवर और कंडक्टर ठीक बताए जा रहे हैं।

COMMENTS (0)

RELATED POST

PM मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों की मुलाकात: भारत में बनेंगे माउंट एवरेस्ट तक उड़ने वाले हेलिकॉप्टर | टाटा-एयरबस डील

PM मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों की मुलाकात: भारत में बनेंगे माउंट एवरेस्ट तक उड़ने वाले हेलिकॉप्टर | टाटा-एयरबस डील

पीएम मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने मुंबई में टाटा-एयरबस H-125 असेंबली लाइन का उद्घाटन किया। जानें कैसे 'स्पेशल ग्लोबल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप' से भारत बनेगा रक्षा क्षेत्र का सुपरपावर

Loading...

Feb 17, 20267:18 PM

इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट: मंत्री वैष्णव ने किया एआई का यूपीआई बनाने का एलान

इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट: मंत्री वैष्णव ने किया एआई का यूपीआई बनाने का एलान

केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज यानी मंगलवार को इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में कहा कि भारत के एआई और डीप-टेक इकोसिस्टम में वैश्विक निवेशकों की रुचि तेजी से बढ़ रही है। अगले दो वर्षों में देश में 200 अरब डॉलर से अधिक निवेश आने की उम्मीद है।  समिट के दौरान वैष्णव ने एआई का यूपीआई बनाने की योजना का भी एलान किया।

Loading...

Feb 17, 20262:33 PM

भारत सबसे बड़ा केला उत्पादक... देश में 7वें नंबर पर मध्यप्रदेश

भारत सबसे बड़ा केला उत्पादक... देश में 7वें नंबर पर मध्यप्रदेश

भारत दुनिया में सबसे ज्यादा केला पैदा करता है। भारत का अधिकतर केला देश में ही खपत होता है। भारत में आंध्र प्रदेश अग्रणी राज्य है। महाराष्ट्र बड़ा योगदान देता है। वहीं देश का दिल कहा जाने वाला मध्यप्रदेश केला उत्पादन में सातवें नंबर पर है।

Loading...

Feb 17, 202612:52 PM

फ्रांस के राष्ट्रपति आए भारत...खास अंदाज में पीएम मोदी ने कहा-वेलकम मेरे प्यारे दोस्त

फ्रांस के राष्ट्रपति आए भारत...खास अंदाज में पीएम मोदी ने कहा-वेलकम मेरे प्यारे दोस्त

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी मंगलवार को कहा-भारत फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के दौरे और दोनों देशों के रिश्तों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का इंतजार कर रहा है। मैक्रों की इस यात्रा का सबसे बड़ा सामरिक आकर्षण 114 राफेल लड़ाकू विमानों का मेगा रक्षा सौदा हो सकता है। 3.25 लाख करोड़ के इस सौदे को रक्षा अधिग्रहण परिषद से हाल ही में मंजूरी मिली है।

Loading...

Feb 17, 202612:25 PM

हिमाचल: दो मिनट 1 सेकंड में राज्यपाल का अभिभाषण समाप्त, कहा-शेष विधायक पढ़ लें

हिमाचल: दो मिनट 1 सेकंड में राज्यपाल का अभिभाषण समाप्त, कहा-शेष विधायक पढ़ लें

हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र आज यानी सोमवार को राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल के अभिभाषणा के साथ शुरू हुआ, लेकिन राज्यपाल ने अभिभाषण मात्र 2 मिनट 1 सेकेंड में ही खत्म कर दिया। राज्यपाल ने अभिभाषण के शुरुआत के दो पैरा पढ़े और अभिभाषण के अंत का पैरा पढ़ा।

Loading...

Feb 16, 20263:02 PM