×

उपराष्ट्रपति चुनाव: पीएम मोदी ने डाला पहला वोट... राधाकृष्णन और सुदर्शन मुकाबला हुआ रोचक

उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए आज मंगलवार को शाम 5 बजे तक मतदान होगा। एनडीए के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन और इंडिया ब्लॉक के उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी के बीच सीधा मुकाबला है। वोटिंग से ठीक पहले बीजेडी, बीआरएस और अकाली दल ने मतदान से दूरी बनाने का ऐलान कर दिया है, जिसके चलते मुकाबला काफी रोचक हो गया है।

By: Arvind Mishra

Sep 09, 20259:51 AM

view29

view0

उपराष्ट्रपति चुनाव: पीएम मोदी ने डाला पहला वोट... राधाकृष्णन और सुदर्शन मुकाबला हुआ रोचक

उपराष्ट्रपति चुनाव: बी सुदर्शन रेड्डी बनाम सीपा राधाकृष्णन ।

  • एनडीए के राधाकृष्णन और इंडिया ब्लॉक के सुदर्शन उम्मीदवार

    आज शाम 5 बजे तक मतदान होगा और रात में होगी घोषणा 

    नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
  • उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए आज मंगलवार को शाम 5 बजे तक मतदान होगा। एनडीए के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन और इंडिया ब्लॉक के उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी के बीच सीधा मुकाबला है। उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहला वोट डाला। वोट डालने के बाद पीएम मोदी संसद भवन से रवाना हो गए। वोटिंग शुरू होने से पहले सभी एनडीए सांसद सुबह 9.30 बजे ब्रेकफास्ट मीटिंग में हिस्सा लिया। वहीं केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर कहा कि हम प्रचंड बहुमत से जीतेंगे। अगर कांग्रेस पार्टी ईमानदारी से समझदारी से फैसला लेती है तो उनके गठबंधन के लोग और बुरी तरह से हारेंगे। कांग्रेस पार्टी में अपने कैंडिडेट को लेकर बहुत असंतोष है। वोटिंग से ठीक पहले बीजेडी, बीआरएस और अकाली दल ने मतदान से दूरी बनाने का ऐलान कर दिया है, जिसके चलते मुकाबला काफी रोचक हो गया है। उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए निर्वाचक मंडल में 781 सदस्य हैं, जिनमें से 542 लोकसभा से और 239 राज्यसभा से हैं। उपराष्ट्रपति चुनने के लिए बहुमत का आंकड़ा 391 है। दरअसल, जगदीप धनखड़ के 21 जुलाई को अचानक इस्तीफा देने के चलते उपराष्ट्रपति का पद रिक्त हुआ है। 781 सदस्यीय निर्वाचक मंडल में भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए को लगभग 427 का संख्याबल है, जो आवश्यक बहुमत (391) से कहीं ज्यादा है। राधाकृष्णन निर्णायक जीत की ओर बढ़ रहे हैं। वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (11 सांसद) जैसी नॉन इंडिया ब्लॉक पार्टियों का समर्थन एनडीए की स्थिति को और मजबूत करता है, जबकि बीजू जनता दल (7 सांसद) और भारत राष्ट्र समिति (4 सांसद) ने पुष्टि की है कि वे मतदान से दूर रहेंगे।
  • मतगणना शाम 6 बजे होगी
  • मतदान संसद भवन में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक होगा और मतगणना शाम 6 बजे शुरू होगी। परिणाम देर शाम तक आने की उम्मीद है। अन्य चुनावों में जहां सांसदों को पार्टी के व्हिप का पालन करना होता है, जबकि उपराष्ट्रपति पद का चुनाव गुप्त मतदान द्वारा होता है और सदस्यों को निदेर्शों का पालन करने की आवश्यकता नहीं होती।
  • इस तरह होगा चुनाव
  • चुनाव की पूर्व संध्या पर एनडीए और कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्ष दोनों ने अपने सांसदों को चुनाव प्रक्रिया समझाने के लिए अलग-अलग बैठकें कीं और तैयारियों को सुनिश्चित करने के लिए मॉक पोल भी आयोजित किए गए। सांसदों को दोनों उम्मीदवारों के नाम वाले मतपत्र दिए जाएंगे और उन्हें अपने चुने हुए उम्मीदवार के सामने अंक 1 लिखकर अपनी पसंद बतानी होगी। चुनाव नियमों के अनुसार, अंकों को भारतीय अंकों के अंतर्राष्ट्रीय रूप में, रोमन अंकों में, या किसी भी भारतीय भाषा के अंक रूप में अंकित किया जा सकता है, लेकिन शब्दों में नहीं। इससे मतदान प्रक्रिया में स्पष्टता और एकरूपता सुनिश्चित होती है।

 

COMMENTS (0)

RELATED POST

संसद में गूंजा ईरान-इजराइल युद्ध: विदेश मंत्री एस. जयशंकर का बड़ा बयान, 67,000 भारतीयों की वतन वापसी

संसद में गूंजा ईरान-इजराइल युद्ध: विदेश मंत्री एस. जयशंकर का बड़ा बयान, 67,000 भारतीयों की वतन वापसी

बजट सत्र के दूसरे चरण में ईरान-इजराइल संघर्ष पर भारी हंगामा। विदेश मंत्री ने बताया कि अब तक 67,000 भारतीय सीमा पार कर चुके हैं। जानें खाड़ी देशों में फंसे भारतीयों की सुरक्षा पर भारत की रणनीति।

Loading...

Mar 09, 202612:52 PM

आशुतोष महाराज पर रीवा एक्सप्रेस में जानलेवा हमला: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर लगाया साजिश का आरोप

आशुतोष महाराज पर रीवा एक्सप्रेस में जानलेवा हमला: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर लगाया साजिश का आरोप

प्रयागराज जा रहे आशुतोष महाराज पर चलती ट्रेन में जानलेवा हमला। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर FIR कराने वाले आशुतोष ने लगाया हमला कराने का आरोप। जीआरपी ने दर्ज की प्राथमिकी।

Loading...

Mar 08, 20261:27 PM

यूपी: बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम... हेलीकॉप्टर से निकला धुआं, डिस्प्ले बंद 

यूपी: बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम... हेलीकॉप्टर से निकला धुआं, डिस्प्ले बंद 

लखनऊ में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। जानकारी के मुताबिक, बीच हवा में उनके हेलीकॉप्टर से अचानक धुआं निकलने लगा। इसके बाद एहतियातन अमौसी एयरपोर्ट पर लैंडिंग कराई गई। डिप्टी सीएम केशव मौर्य लखनऊ से कौशांबी जा रहे थे।

Loading...

Mar 07, 202612:05 PM

हरियाणा: 24 साल पुराने छत्रपति हत्याकांड में गुरमीत राम रहीम बरी

हरियाणा: 24 साल पुराने छत्रपति हत्याकांड में गुरमीत राम रहीम बरी

बहुचर्चित छत्रपति हत्याकांड केस में डेरा मुखी गुरमीत राम रहीम को बड़ी राहत मिली है। पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट ने आज यानी शनिवार को सुबह सीबीआई अदालत के फैसले को आंशिक रूप से संशोधित करते हुए राम रहीम को इस केस से बरी कर दिया है।

Loading...

Mar 07, 202610:41 AM

सियासी हलचल: नीतीश कुमार ने कहा- बिहार में भी रहूंगा, चिंता न करें 

सियासी हलचल: नीतीश कुमार ने कहा- बिहार में भी रहूंगा, चिंता न करें 

बिहार के सीएम नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चाओं के बीच आज यानी शनिवार को सुबह-सुबह पटना में जदयू की अहम बैठक हुई। मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित इस बैठक में पार्टी के सांसद, विधायक, विधान पार्षद और कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

Loading...

Mar 07, 202610:26 AM