बिहार के सीएम नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चाओं के बीच आज यानी शनिवार को सुबह-सुबह पटना में जदयू की अहम बैठक हुई। मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित इस बैठक में पार्टी के सांसद, विधायक, विधान पार्षद और कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

आज यानी शनिवार को सुबह-सुबह पटना में जदयू की अहम बैठक हुई।
पटना। स्टार समाचार वेब
बिहार के सीएम नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चाओं के बीच आज यानी शनिवार को सुबह-सुबह पटना में जदयू की अहम बैठक हुई। मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित इस बैठक में पार्टी के सांसद, विधायक, विधान पार्षद और कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में पार्टी के अंदर चल रही अटकलों और नेताओं की चिंता को देखते हुए मुख्यमंत्री ने खुद स्थिति स्पष्ट की और कार्यकर्ताओं को आश्वस्त करने की कोशिश की। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने साफ कहा कि राज्यसभा जाने के बावजूद वे बिहार की राजनीति और प्रशासन से दूर नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी और सरकार के काम पहले की तरह चलते रहेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा- किसी को कोई दिक्कत नहीं होगी। हम बिहार में भी रहेंगे। सारा काम होता रहेगा। चिंता मत करिए। हम राज्यसभा जा रहे हैं, लेकिन सब कुछ देखते रहेंगे।
फैसले को लेकर सियासी हलचल
नीतीश कुमार के संभावित राज्यसभा जाने की खबर सामने आने के बाद बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। जदयू के कई कार्यकर्ता और नेता इस फैसले को लेकर हैरानी जता रहे हैं। कुछ नेताओं ने इसके पीछे किसी बड़ी साजिश की आशंका भी जताई है। हालांकि मुख्यमंत्री ने साफ कर दिया है कि वे किसी दबाव में नहीं बल्कि अपनी इच्छा से राज्यसभा जाने का फैसला कर रहे हैं।
ललन सिंह ने भी दिया बड़ा बयान
बैठक से पहले केंद्रीय मंत्री और जदयू के वरिष्ठ नेता ललन सिंह ने भी इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जो लोग नीतीश कुमार के स्वभाव को नहीं जानते, वही इस तरह की बातें कर रहे हैं। आज तक किसी ने भी नीतीश कुमार से उनकी इच्छा के खिलाफ कोई फैसला नहीं कराया है। वे अपने फैसले खुद लेते हैं और वही तय करेंगे कि आगे क्या करना है। बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, यह भी फैसला नीतीश कुमार ही करेंगे। पार्टी में इस मामले को लेकर कोई भ्रम नहीं है।
कार्यकर्ताओं को दिया गया भरोसा
जदयू की इस बैठक का मुख्य उद्देश्य पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच फैली असमंजस की स्थिति को दूर करना था। मुख्यमंत्री के बयान के बाद नेताओं ने राहत की सांस ली। पार्टी नेतृत्व का कहना है कि चाहे कोई भी राजनीतिक फैसला हो, नीतीश कुमार की भूमिका बिहार की राजनीति में पहले की तरह महत्वपूर्ण बनी रहेगी और पार्टी उनके नेतृत्व में ही आगे बढ़ेगी।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
गौतम बुद्ध नगर की डीएम मेधा रूपम ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के उस आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है जिसमें डीयू छात्रा आकृति चौधरी को 5 लाख मुआवजा देने को कहा गया था।
नई दिल्ली में आयोजित 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 के दूसरे दिन पीएम मोदी ने वैश्विक सुरक्षा, आपदा प्रबंधन और आपसी सहयोग पर जोर दिया।
देशभर की अदालतों और ट्रिब्यूनल में मुकदमेबाजी के स्थान पर बातचीत और समझौते का माहौल रहा। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) ने साल की तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित की। इसमें आपसी सहमति से 2.10 करोड़ से ज्यादा मामले सुलझाए गए।
18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का आज दूसरा और अंतिम दिन है। नई दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे इस सम्मेलन के आखिरी दिन कई महत्वपूर्ण कूटनीतिक और रणनीतिक घटनाक्रम देखने को मिल रहे हैं। अंतिम दिन की बैठकों से पहले भारत मंडपम में सुरक्षा एजेंसियों ने जांच और निगरानी बढ़ा दी है।
BRICS शिखर सम्मेलन के साझा बयान में पहलगाम आतंकवादी हमले की निंदा की गई है। साथ ही, टेरर फंडिंग रोकने और आतंकवादियों को शरण देने वालों के खिलाफ मिलकर सख्त कार्रवाई करने पर जोर दिया गया है।
दिल्ली में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने यूएन सुरक्षा परिषद में सुधार, ग्लोबल साउथ की भागीदारी और समुद्री नाविकों के लिए सपोर्ट नेटवर्क का प्रस्ताव रखा।
असम के सोनितपुर जिले में हुए सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि शनिवार को असम के सोनितपुर जिले में कार और ट्रक की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह हादसा रंगापारा पुलिस स्टेशन इलाके के बालीपारा में एक पेट्रोल पंप के पास हुआ।
जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के भद्रवाह स्थित सेओज धार इलाके में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में मारे गए जैश-ए-मोहम्मद के एक पाकिस्तानी आतंकी कमांडर का शव बरामद किया। आतंकी को पहले एक संयुक्त अभियान के दौरान मार गिराया गया था।
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस में अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। यह फैसला उनके निज सचिव चंदन सिंह जीना के ठिकाने पर ईडी की छापेमारी के एक दिन बाद आया है। रावत ने कहा कि वह नहीं चाहते कि उनकी वजह से कांग्रेस के भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे संघर्ष पर कोई सवाल उठे। उन्होंने फेसबुक पोस्ट के जरिए अपने फैसले की जानकारी दी।
नई दिल्ली के भारत मंडपम में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है। इस सम्मेलन में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग और ईरान, दक्षिण अफ्रीका व मिस्र के राष्ट्रपतियों सहित कई वैश्विक नेता हिस्सा ले रहे हैं।