×

मिडिल ईस्ट में थमी जंग: भारतीय रुपया बना रॉकेट, 73 पैसे की लगाई लंबी छलांग, पांच साल बाद हुआ ऐसा

रुपया सोमवार को 23 पैसे टूटकर पांच महीने के निचले स्तर 86.78 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। मंगलवार के सत्र के दौरान 73 पैसे की बढ़ोतरी रुपये में एक सितंबर, 2020 को एक दिन में आई रिकॉर्ड तेजी के लगभग बराबर है।

By: Prafull tiwari

Jun 24, 20259:57 PM

view13

view0

मिडिल ईस्ट में थमी जंग: भारतीय रुपया बना रॉकेट, 73 पैसे की लगाई लंबी छलांग, पांच साल बाद हुआ ऐसा

मुंबई। पश्चिम एशिया में तनाव कम होने की उम्मीद के बाद वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में नरमी आने से मंगलवार को रुपया 73 पैसे के जबर्दस्त उछाल के साथ 86.05 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। यह रुपये में पिछले पांच साल में एक दिन की सबसे बड़ी बढ़त है। विदेशी मुद्रा कारोबारियों का मानना है कि कमजोर डॉलर और घरेलू शेयर बाजार के सकारात्मक रुख ने रुपये को और मजबूत कर दिया।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान और इजराइल के युद्धविराम के करीब होने की घोषणा के बाद बाजारों को नई उम्मीद मिली है। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 3.19 प्रतिशत की गिरावट के साथ 69.20 डॉलर प्रति बैरल रह गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 86.07 पर खुला। दिन में 85.91 से 86.27 प्रति डॉलर के दायरे में कारोबार करने के बाद यह 86.05 प्रति डॉलर पर बंद हुआ जो पिछले बंद भाव से 73 पैसे का उछाल है।

बता दें कि रुपया सोमवार को 23 पैसे टूटकर पांच महीने के निचले स्तर 86.78 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। मंगलवार के सत्र के दौरान 73 पैसे की बढ़ोतरी रुपये में एक सितंबर, 2020 को एक दिन में आई रिकॉर्ड तेजी के लगभग बराबर है।  शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने बताया कि इजराइल और ईरान के बीच युद्धविराम की खबरों से वैश्विक जोखिम धारणा में सुधार के कारण रुपये में तेजी आई।

चौधरी ने कहा कि कच्चे तेल की कीमतों में तेज गिरावट और सकारात्मक घरेलू बाजारों ने रुपये को समर्थन दिया, जबकि युद्धविराम की खबरों के बीच डॉलर सूचकांक में नरमी आई। उन्होंने कहा,  अमेरिकी डॉलर-भारतीय रुपये की जोड़ी के 85.60-86.40 के बीच कारोबार करने के आसार हैं।  एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स ने कच्चे तेल की कम कीमतों, मौद्रिक नरमी और सामान्य मानसून का हवाला देते हुए मंगलवार को चालू वित्त वर्ष के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान बढ़ाकर 6.5 प्रतिशत कर दिया।

रेटिंग एजेंसी ने कहा कि मौजूदा भू-राजनीतिक तनाव से रुपये या मुद्रास्फीति पर कोई खास दबाव पड़ने की संभावना नहीं है। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.48 प्रतिशत की गिरावट के साथ 97.94 पर रहा। घरेलू शेयर बाजार में बीएसई सेंसेक्स 158.32 अंक की बढ़त के साथ 82,055.11 अंक पर और निफ्टी 72.45 अंक चढ़कर 25,044.35 अंक पर बंद हुआ। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने मंगलवार को शुद्ध रूप से 5,266.01 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

COMMENTS (0)

RELATED POST

भारतीय शेयर बाजार में हरियाली का दौर... सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल 

भारतीय शेयर बाजार में हरियाली का दौर... सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल 

भारतीय शेयर मार्केट में सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन आज तेजी देखने को मिली। प्रमुख बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 हरे निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए। बीएसई बास्केट से एटरनल, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, अडानी पोर्ट और ट्रेंट टॉप गेनर थे।

Loading...

Mar 25, 202610:46 AM

खरीदी का अच्छा मौका! चांदी 13600 तक टूटी, सोना 7135 सस्ता

खरीदी का अच्छा मौका! चांदी 13600 तक टूटी, सोना 7135 सस्ता

पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच आज एमसीक्स पर सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। चांदी की कीमत 13606 रुपए गिरकर 2.13 लाख रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई। वहीं सोने का भाव 7135 रुपए गिरकर 1.37 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया।

Loading...

Mar 23, 202611:00 AM

भारत: औंधे मुंह गिरा शेयर बाजार... खुलते ही सेंसेक्स 1556 अंक लुढ़का

भारत: औंधे मुंह गिरा शेयर बाजार... खुलते ही सेंसेक्स 1556 अंक लुढ़का

भारतीय शेयर मार्केट में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को जोरदार गिरावट देखने को मिली। प्रमुख बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 लाल निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए। दरअसल, आज भारतीय शेयर बाजार बड़ी गिरावट के साथ खुला।

Loading...

Mar 23, 202610:18 AM

सोना-चांदी की कीमतों में ऐतिहासिक गिरावट: ₹11,000 सस्ता हुआ गोल्ड, जानें 2026 के ताजा रेट्स

सोना-चांदी की कीमतों में ऐतिहासिक गिरावट: ₹11,000 सस्ता हुआ गोल्ड, जानें 2026 के ताजा रेट्स

इस हफ्ते सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट आई है। जानें वैश्विक तनाव का बाजार पर असर, विभिन्न शहरों में रेट अलग होने के कारण और असली चांदी पहचानने के आसान तरीके

Loading...

Mar 21, 20265:18 PM

जोमैटो से खाना मंगवाना हुआ महंगा: प्लेटफॉर्म फीस में 19% की भारी बढ़ोतरी, अब हर ऑर्डर पर देने होंगे ज्यादा पैसे

जोमैटो से खाना मंगवाना हुआ महंगा: प्लेटफॉर्म फीस में 19% की भारी बढ़ोतरी, अब हर ऑर्डर पर देने होंगे ज्यादा पैसे

Zomato ने प्लेटफॉर्म फीस में 19% की बढ़ोतरी की है। अब ग्राहकों को ₹12.50 के बजाय ₹14.90 देने होंगे। जानें क्यों महंगा हुआ ऑनलाइन खाना ऑर्डर करना और जोमैटो का अब तक का सफर।

Loading...

Mar 20, 20265:21 PM