हेड कोच गौतम गंभीर ने इस कार्यक्रम में भारत-इंग्लैंड मुकाबलों के ऐतिहासिक महत्व और सीरीज की इंटेंसिटी पर प्रकाश डाला। गंभीर ने कहा, "इंग्लैंड का दौरा हमेशा रोमांचक और चुनौतीपूर्ण रहा है। दोनों देशों के बीच का इतिहास कभी नहीं भुलाया जा सकता।

लंदन । एंडरसन-तेंदुलकर सीरीज का चौथा टेस्ट बेहद रोमांचक रहा, जो आखिरकार ड्रॉ पर समाप्त हुआ। 31 जुलाई से दोनों देश पांचवां टेस्ट खेलेंगे, जिससे पहले भारतीय टीम ने मंगलवार को लंदन स्थित 'भारतीय उच्चायोग' का दौरा किया। इस दौरान खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ ने अधिकारियों और गणमान्य व्यक्तियों से मुलाकात की, जिसमें आत्मचिंतन, गर्व और संकल्प की भावना देखने को मिली। सभी ने यूके दौरे पर मिले अटूट समर्थन के लिए आभार जताया।
हेड कोच गौतम गंभीर ने इस कार्यक्रम में भारत-इंग्लैंड मुकाबलों के ऐतिहासिक महत्व और सीरीज की इंटेंसिटी पर प्रकाश डाला। गंभीर ने कहा, "इंग्लैंड का दौरा हमेशा रोमांचक और चुनौतीपूर्ण रहा है। दोनों देशों के बीच का इतिहास कभी नहीं भुलाया जा सकता। हमने हर बार ब्रिटेन दौरे पर मिले समर्थन की सराहना की है।" इंग्लैंड ने टेस्ट सीरीज का पहला मैच पांच विकेट से अपने नाम किया था, जिसके बाद टीम इंडिया ने पलटवार करते हुए दूसरे मुकाबले को 336 रन से जीता। इंग्लैंड ने तीसरे टेस्ट को 22 रन के करीबी अंतर से जीतकर सीरीज में 2-1 से लीड बना ली, जिसके बाद चौथा टेस्ट ड्रॉ रहा।
गौतम गंभीर ने कहा, "पिछले पांच हफ्ते दोनों देशों के लिए बेहद रोमांचक रहे। मुझे यकीन है कि जिस तरह का क्रिकेट खेला गया, उसने हर क्रिकेट प्रेमी को गौरवान्वित किया है। दोनों टीमों ने दमदार खेल दिखाया।" भारत के पास अंतिम टेस्ट जीतकर सीरीज 2-2 से बराबरी पर खत्म करने का मौका है। आखिरी टेस्ट को लेकर गंभीर ने एकजुट प्रयास की अपील की। उन्होंने कहा, "हमारे पास एक हफ्ता और है। एक आखिरी कोशिश करनी है। यह अपने देश को गौरवान्वित करने का एक आखिरी मौका है। जय हिंद।"


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
दिल्ली हाई कोर्ट ने हॉकी इंडिया महासचिव भोला नाथ सिंह को अवमानना का दोषी पाया है। सईदा आसिमा अली की याचिका पर कोर्ट ने 4 मई को सजा की सुनवाई तय की है।
भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर और टेस्ट कप्तान शुभमन गिल आईपीएल- 2026 के खत्म होने के तुरंत बाद अफगानिस्तान टेस्ट के शेड्यूल रखने के फैसले से बीसीसीआई से खफा बताए जा रहे हैं। आईपीएल का फाइनल 31 मई को होगा, जबकि अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट 6 जून से शुरू होना है।
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उप-कप्तान स्मृति मंधाना इंटरनेशनल क्रिकेट में बल्ले से शानदार प्रदर्शन करती रही हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ डरबन में खेले गए टी 20 सीरीज के पहले मुकाबले में स्मृति ने 13 रन बनाए, लेकिन इस छोटी सी इनिंग्स के दौरान उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज खलील अहमद जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव (Grade 2 Injury) के कारण IPL 2026 से बाहर हो गए हैं। जानें कौन लेगा उनकी जगह और क्या है सीएसके का नया प्लान
15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी भारतीय क्रिकेट टीम के लिए डेब्यू के बेहद करीब हैं। जून में होने वाले आयरलैंड दौरे के लिए उन्हें टी-20 टीम में शामिल करने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि सेलेक्टर्स ने वैभव सूर्यवंशी को शॉर्टलिस्ट किया है और वह टीम में शामिल होने की दौड़ में बने हुए हैं।
IPL 2026 के 20वें मैच में हार्दिक पांड्या और क्रुणाल पांड्या के बीच दिखी तल्खी। बाउंसर, एग्रेसिव सेलिब्रेशन और मैच के बाद हाथ न मिलाने की खबरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका। जानें पूरा माजरा।
आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी का तूफान! आरसीबी के खिलाफ 15 गेंदों में फिफ्टी और 7 छक्के लगाकर वैभव ने तोड़ा यशस्वी और इशान का रिकॉर्ड। जानें सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों की लिस्ट।
चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी चोट के बाद ट्रेनिंग पर लौट आए हैं। जानें पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में उनकी उपलब्धता और सीएसके की प्लेइंग इलेवन की रणनीति पर लेटेस्ट अपडेट।
मशहूर टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सदस्यता ले ली है। दिल्ली मुख्यालय पहुंचकर उन्होंने पार्टी का हाथ थामा। जानें उनके इस राजनीतिक सफर के बारे में।
IPL 2026 में मुंबई इंडियंस ने 224 रनों का विशाल लक्ष्य हासिल कर इतिहास रच दिया। रोहित शर्मा की सबसे तेज फिफ्टी और MI के 14 साल बाद पहले मैच की जीत के पूरे रिकॉर्ड्स यहाँ पढ़ें